Sunday 5 May 2019

पत्नी मे है ये गुण तो हो आप भाग्यशाली

                आध्यात्म ज्ञान 
-- पत्नी मे है ये गुण तो हो आप भाग्यशाली 
अक्सर सभी की यह काम मना होती है कि उसकी पत्नी  मे सभी खूबियां हो और वह सबसे अलग दिखे। लेकिन हर कोई ऐसा नही बन पाता है। क्योकि हर किसी स्त्री का अपना व्यक्तित्व होता है और वही उसके लिये खास होता है। स्त्री जो कि गुणों की खान मानी जाती है और गुणों से ही वह पूजी जाती है। अगर आपकी पत्नी मे एक गुण मौजूद है तो आप भी बहुत भाग्यशाली है।

          (1)--घर सम्भालने मे सक्षम ---
अगर कोई स्त्री घर सम्भालने मे पूर्ण सक्षम है तो फिर वह घर स्वर्ग जैसा प्रतीत होता है। क्योकि घर की शोभा एक स्त्री से ही होती है और स्त्री की शोभा गुणों से अक्सर घर के आदमी बाहर के कामों मे व्यस्त रहते है। और घर मे खुशहाली हो तो काम करने मे अधिक मजा आता है। लेकिन अगर किसी को घर की चिन्ता सताती रहती है तो फिर वह बाहर का कार्य भी सही प्रकार से नही कर पाता है।  जो भी स्त्री घर के सभी कार्यों मे निपुण होती है वह अपने पती की भी प्रिय होती है।

         (2)--मृदुल भासी यानी मीठा बोलने वाली---
हर कोई यही चाहता है की उसकी पत्नी सुन्दर आवाज और मीठा बोलने वाली हो। स्त्री जितना मीठा बोलती है उतने ही अधिक गुण उसके अन्दर विद्यमान होते है और वह सभी सदस्यों की प्रिय बन जाती है।पत्नी की मीठी भाषा को पती भी प्रेम पूर्वक सुनता है और उस पर मनन भी करता है। वह सबकी चहेती बन जाती है जिससे उसको हर दुख दर्द सहने की छमता मिल जाती है।

             (3)---पतिव्रता---
पतिव्रता धर्म को निभाना स्त्री का परम कर्तव्य माना जाता है। और उसी से उसकी शोभा होती है। जो पत्नी अपने पती को ही सर्वस्व मानती है। और किसी भी कारणवश  अपने पती का दिल नही तोडती है और सदैव उनकी हर बातों का अनुसरण करती है वह परिवार सदैव सुखी रहता है।

      (4)---धर्म का पालन करने वाली ---
स्त्री का पहला धर्म यही होता है कि वह अपने पती और परिवार की खुशियों तथा मर्यादा को बनायें रखने के लिए हर भरसक प्रयास करे। शास्त्रों मे पत्नी उसे ही माना जाता है जो अपने पती की हर इच्छा पूरी करती है और उसी के लिए साज श्रृंगार करती है ।

0 comments: