हिन्दी व्याकरणतत्सम एवं तद्भव शब्द
Tatsam and Tatbhav Shabd Definition, Rules, Examples तत्सम और तद्भवशब्द की परिभाषा, तत्सम और तद्भव शब्द के उदाहरण
1-- तत्सम शब्दCorresponding words
1__ वैसे शब्द जो संस्कृत और हिन्दी दोनों भाषाओं मे समान रूप से प्रचलित है। अंतर केवल इतना है कि संस्कृत भाषा मे वे अपने विभक्ति -चिन्हों या प्रत्ययों से युक्त होते है और हिन्दी मे वे उनसे रहित ।
2___ तत्सम् शब्द तत् और सम के मेल से बना है। जिसका अर्थ होता है--उसके समान । जो शब्द संस्कृत भाषा से बिना किसी परिवर्तन के हिन्दी मे प्रयुक्त होता है, उसे तत्सम् शब्द कहते है। तत्सम शब्द दो प्रकार के होते है।
1-- परम्परागत
2-- निर्मित तत्सम शब्द
परम्परागत-- परम्परागत तत्सम शब्द वैसे शब्द हैं जो पुराने संस्कृत ग्रंथों मे उपलब्ध हैं तथा हिन्दी मे उनका प्रयोग स्वाभाविक रूप में किया जाता है।
निर्मित तत्सम--- निर्मित तत्सम शब्द वैसे शब्द है , जो नये विचारों तथा व्यापारों की अभिव्यक्ति के साथ संस्कृत के शब्दकोश मे जुडते चले गये। हिन्दी मे उनका प्रयोग उसी रूप मे होता है।
2-- तद्भव शब्दTadbhav word
1___ (उससे भव या उत्पन्न) वैसे शब्द जो तत्सम् से विकास करके बने है और कई रूपों में वे उनके (तत्सम्) के समान नजर आते है।2__ तद्भव शब्द तद् और भव से बना है। जिसका अर्थ होता है-- विकसित अथवा उससे उत्पन्न , अर्थात वैसे शब्द जो संस्कृत से उत्पन्न या उससे विकसित हुए है। तद्भव कहलाते है। तद्भव शब्द रूप परिवर्तन के साथ संस्कृत से हिन्दी शब्दकोश मे आए हैं। ऐसे शब्द संस्कृत , पाली , प्राकृत भाषा से परिवर्तित होते हुए हिन्दी मे प्रयुक्त हो रहे है।
तत्सम शब्द और तद्भव शब्द के उदाहरण
(आज भी जब हम शुद्ध हिंदी का प्रयोग कहीं देखते हैं, तो वहाँ तत्सम शब्द आसानी से देखने को मिल जाते हैं। तद्भव शब्द, तत्सम शब्दों का ही परिवर्तित रूप होते हैं। यहाँ शब्दों की सूचि में हम तत्सम शब्द = तद्भव शब्द दे रहे हैं। जिससे आपको ज्ञात हो की कौन-सा शब्द वैदिक समय में किस तरह उच्चारित किया जाता था और आज वह तद्भव शब्द के रूप में किस तरह प्रचलित हो गया है।)
उदाहरण
अ, आ से शुरू होंने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम तद्भव
● आम्र = आम● आश्चर्य = अचरज
● अमूल्य = अमोल
● अग्नि = आग
● अंधकार = अँधेरा
●अगम्य = अगम
● अकस्मात = अचानक
●आलस्य = आलस
●अश्रु = आँसू
●अक्षर = अच्छर
● अंगरखा = अंगरक्षक
● आश्रय = आसरा
● आशीष = असीस
● अशीति = अस्सी
● ओष्ठ = ओंठ
● अमृत = अमिय
● अंध = अँधा
● अर्द्ध = आधा
● अन्न = अनाज
● अक्षवाट = अखाडा
● अंगुष्ठ = अंगूठा
● अक्षोट = अखरोट
● अट्टालिका = अटारी
● अष्टादश = अठारह
● अगणित = अनगिनत
● अध् = आज
● अम्लिका = इमली
● अमावस्या = अमावस
● अर्पण = अरपन
● अन्यत्र = अनत
● अनार्य = अनाड़ी
● अज्ञान = अजान
● आदित्यवार = इतवार
● आम्रचूर्ण = आमचूर
● आमलक = आँवला
● आर्य = आरज
● आश्रय = आसरा
● आश्विन = आसोज
● अंतःकथा = अंतर्कथा
● अग्र = आगे
● अस्थि = हड्डी
● आर्द्रक – अदरक
इ, ई से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम् तद्भव● इक्षु = ईंख
● ईर्ष्या = ईर्षा
● इष्टिका = ईंट
उ, ऊ से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम् तद्भव● उलूक = उल्लू
● उच्च = ऊँचा
● उज्ज्वल = उजला
● उष्ट्र = ऊँट
● उत्साह = उछाह
● ऊपालम्भ = उलाहना
● उद्वर्तन = उबटन
● उलूखल = ओखली
● उपर्युक्त = उपरोक्त
ए, ऐ से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम् तद्भव
● एकादश = ग्यारह● एला = इलायची
● एकत्र = इकट्ठा
ऋ से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
● ऋक्ष = रीछ
क, ख से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम् तद्भव● कुपुत्र = कपूत
● कर्म = काम
● काक = कौआ
● कपोत = कबूतर
● कदली = केला
● कपाट = किवाड़
● कीट = कीड़ा
● कूप = कुआँ
● कोकिल = कोयल
● कर्ण = कान
● कृषक = किसान
● कुंभकार = कुम्हार
● कटु = कडवा
● कुक्षी = कोख
● क्लेश = कलेश
● काष्ठ = काठ
● कृष्ण = किसन
● कुष्ठ = कोढ़
● कृतगृह = कचहरी
● कर्पूर = कपूर
● कार्य = काज, काम
● कार्तिक = कातिक
● कुक्कुर = कुत्ता
● कन्दुक = गेंद
● कच्छप = कछुआ
● कंटक = काँटा
● कुमारी = कुँवारी
● कृपा = किरपा
● कपर्दिका = कौड़ी
● कुब्ज = कुबड़ा
● कोटि = करोड़
● कर्तव्य = करतब
● कंकण = कंगन
● किंचित = कुछ
● केवर्त = केवट
● किरण = किरन
● कज्जल = काजल
● कातर = कायर
● कुठार = कुल्हाड़ा
● कटु = कड़ुवा
● किंचित = कुछ
● कुक्षि = कोख
● कर्पट = कपड़ा
● खटवा = खाट
ग, घ से शुरु होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम् तद्भव● गृह = घर
● ग्राम = गाँव
● गर्दभ = गधा
● ग्रीष्म = गर्मी
● ग्राहक = गाहक
● गौ = गाय
● गर्जर = गाजर
● ग्रन्थि = गाँठ
● गोधूम = गेंहूँ
● गौरा = गोरा
● गृध = गीध
● गायक = गवैया
● ग्रामीण = गँवार
● गोमय = गोबर
● गृहिणी = घरनी
● गोस्वामी = गुसाई
● गोपालक = ग्वाला
● गणना – गिनती
● घोटक = घोडा
● घटिका = घड़ी
● घृणा = घिन
● घट = घडा
● घृत = घी
च, छ से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम् तद्भव
● चन्द्र = चाँद● चक = चाक
● चर्म = चमडा
● चूर्ण = चूरन
● छत्र = छाता
● चतुर्विंश = चौबीस
● चतुष्कोण = चौकोर
● चतुष्पद = चौपाया
● चक्रवाक = चकवा
● चवर्ण = चबाना
● चर्मकार = चमार
● चंचु = चोंच
● चतुर्थ = चौथा
● चैत्र = चैत
● चंद्रिका = चाँदनी
● चित्रकार = चितेरा
● चिक्कण = चिकना
● छत्र = छतरी
● छिद्र = छेद
● छाँह = छाया
ज, झ से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम् तद्भव● जिह्वा = जीभ
● ज्येष्ठ = जेठ
● जमाता = जवाई
● ज्योति = जोत
● जन्म = जनम
● जंधा = जाँध
● जीर्ण = झीना
त, थ से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम् तद्भव● तैल = तेल
● तृण = तिनका
● ताम्र = ताँबा
● तिथिवार = त्यौहार
● ताम्बूलिक = तमोली
● तड़ाग = तालाब
● त्वरित = तुरंत
● तपस्वी = तपसी
● तुंद = तोंद
● तीर्थ = तीरथ
● तीक्ष्ण = तीखा
द, ध से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम् तद्भव● दूर्वा = दूब
● दीपावली = दीवाली
● दुग्ध = दूध
● दंत = दांत
● दीप = दीया
● दधि = दही
● देव = दई
● दिशांतर = दिशावर
● दौहित्र = दोहिता
● दंतधावन = दतून
● दंड = डंडा
● द्वादश = बारह
● द्विगुणा = दुगुना
● दंष्ट्रा = दाढ
● दिपशलाका = दिया सलाई
● द्विप्रहरी = दुपहरी
● दक्षिण = दाहिना
● दंष = डंका
● द्विपट = दुपट्टा
● दुर्बल = दुर्बला
● दुःख = दुख
● द्वितीय = इजा
● धरित्री = धरती
● धूलि = धुरि
● धन्नश्रेष्ठी = धन्नासेठी
● धृष्ठ = ढीठ
● धैर्य = धीरज
● धूम्र = धुआँ
● धर्म = धरम
न, प से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम् तद्भव● नारिकेल = नारियल
● नयन = नैन
● नव्य = नया
● नृत्य = नाच
● निंद्रा = नींद
● नासिका = नाक
● नवीन = नया
● नग्न = नंगा
● निष्ठुर = निठुर
● निर्वाह = निवाह
● निम्ब = नीम
● नकुल = नेवला
● नव = नौ
● पुत्र = पूत
● प्रहर = पहर
● पितृश्वसा = बुआ
● प्रतिवेश्मिक = पड़ोसी
● प्रत्यभिज्ञान = पहचान
● प्रहेलिका = पहेली
● पुष्प = फूल
● पृष्ठ = पीठ
● पौष = पूस
● पुत्रवधू = पतोहू
● पंच = पाँच
● पत्र = पत्ता
● पद = पैर
● पश्चाताप = पछतावा
● प्रकट = प्रगट
● प्रतिवासी = पड़ोसी
● पितृ = पिता
● पीत = पीला
● नापित = नाई
● पर्यंक = पलंग
● पक्वान्न = पकवान
● पाषाण = पाहन
● प्रतिच्छाया = परछाई
● पिपासा = प्यास
● पक्ष = पंख
● प्रस्वेदा = पसीना
● प्रस्तर = पत्थर
● परीक्षा = परख
● पुष्कर = पोखर
● पर्ण = परा
● पूर्व = पूरब
● पंचदश = पन्द्रह
● पक्क = पका
● पट्टिका = पाटी
● पवन = पौन
● प्रिय = पिय
● पुच्छ = पूंछ
● पर्पट = पापड
● पद्म = पदम
● परख: = परसों
● पाष = फंदा
फ, ब से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम् तद्भव1. फाल्गुन = फागुन
2. बिंदु = बूंद
3. बालुका = बालू
4. बधिर = बहरा
5. बलिवर्द = बैल
6. बली वर्द = बींट
7. बंध्या = बाँझ
8. बुभुक्षित = भूखा
भ, म से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम तद्भव
● भिक्षा = भीख
● भ्राता = भाई
● भुजा = बाँह
● भगिनी = बहिन
● भक्त = भगत
● भल्लुक = भालू
● भाद्रपद = भादौं
● भद्र = भला
● भ्रत्जा = भतीजा
● भ्रमर = भौरां
● भ्रू = भौं।
● भिक्षुक = भिखारी
● मृग = हिरण
● मनुष्य = मानुष
● मृत्यु = मौत
● मुख = मुँह
● मार्ग = पग
● मित्र = मीत
● मुष्टि = मुट्ठी
● मूल्य = मोल
● मूषक = मूस
● मेघ = मेह
● मातुल = मामा
● मौक्तिक = मोती
● मर्कटी = मकड़ी
● मश्रु = मूंछ
● मक्षिका = मक्खी
● मिष्ट = मीठा
● मृत्तिका = मिट्टी
● मस्तक = माथा
● मुषल = मूसल
● महिषी = भैंस
● मरीच = मिर्च
● मयूर = मोर
य, र से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
तत्सम् तद्भव
● यमुना = जमुना● युवा = जवान
● यश = जस
● यज्ञोपवीत = जनेऊ
● यव = जौ
● योगी = जोगी
● यति = जति
● यूथ = जत्था
● युक्ति = जुगति
● यषोदा = जसोदा
● यशोगान = यशगान
● यज्ञ = जज्ञ
● रोदन = रोना
● राजपुत्र = राजपूत
● राजा = राय
● रक्षा = राखी
● रज्जु = रस्सी
● रिक्त = रीता
● रात्रि = रात
● राशि = रास
ल, व से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
● लक्ष = लाख
● लौह = लोहा
● लक्ष्मण = लखन
● लज्जा = लाज
● लवंग = लौंग
● लोक = लोग
● लोमशा = लोमड़ी
● लवणता = लुनाई
● लेपन = लीपना
● . लौहकार = लुहार
स, श, ष, श्र से शुरू होने वाले तत्सम = तद्भव शब्द
● सूर्य = सूरज
● स्वर्ण = सोना
● स्तन = थन
● सूचिका = सुई
● सुभाग = सुहाग
● स्वर्णकार = सुनार
● स्वसुर = ससुर
● सत्य = सच
● सर्प = साँप
ह, क्ष से तत्सम = तद्भव शब्द
● हास्य = हँसी
● हस्त = हाथ
● हिरन = हरिण
● हस्ती = हाथी
● हरिद्रा = हल्दी
● हट्ट = हाट
● होलिका = होली
अन्य सम्बन्धित लेख
Tag::
0 comments: