Wednesday 18 March 2020

हिन्दी व्याकरण अर्थ के आधार पर शब्द एकार्थी और अनेकार्थी शब्द

हिन्दी व्याकरण अर्थ के आधार पर शब्द 
एकार्थी और अनेकार्थी शब्द 
Words based on Hindi grammar meaning
 Monotonous and unidentified words

प्रत्येक शब्द का एक मुख्य अर्थ होता है , जिसे मुख्यार्थ या मूलार्थ कहते हैं लेकिन संदर्भ और वक्ता के कथन की शैली पर भी शब्द का अर्थ निर्भर करता है । यही कारण है कि शब्द कई बार मुख्यार्थ से हटकर अन्य अर्थ भी देता है ।

अर्थ के आधार पर शब्दों को निम्नलिखित वर्गों में बाँटा गया है - --
1-- एकार्थी , 
2-- अनेकार्थी , 
3-- पर्यायवायी या समानार्थी , 
4-- समरूपी भिन्नार्थक , 
5-- विलोम या विपरीतार्थी । 


1-- एकार्थी शब्द (One word
)

एकार्थी शब्द वे शब्द होते हैं , जिनका एक ही अर्थ ( मुख्यार्थ ) होता है व्यक्तिवाचक , जातिवाचक संज्ञाएँ इसी श्रेणी के अंतर्गत आती हैं ।

जैसे - अलीगढ़ आजमगढ़ , कोलकाता , मोहन , इंदिरा गांधी , अटल बिहारी वाजपेयी , हिमालय , गंगा जनवरी , मंगलपांडेय , घोड़ा , कुत्ता , हाथी , ऊँट , शेर , पुस्तक , नदी , पेड़ , स्कूल । 
किसी भाष में एकार्थी शब्दों का बहुत बड़ा भंडार होता है ।

हिंदी के एकार्थी शब्दों के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं---

  शब्द          अर्थ 

  • अपराध -     कानून के विरुद्ध कार्य
  • निपुण -       कुशल 
  • अहंकार -     घमंड 
  • यातना -      कष्ट 
  • अनुराग -     प्रेम 
  • उत्तम -       श्रेष्ठ 
  • अपयश -   बदनामी 
  • सम्राट -      राजा 
  • आराधना – तपस्या 
  • कृति –       रचना 
  • छात्र -        विद्यार्थी 
  • आसक्ति – गहरी चाह 
  • निंदा -       बुराई 
  • निधन –    मृत्यु 
  • शस्त्र -   हाथ में पकड़कर चलाने वाला हथियार 
  • प्रणय –    दांपत्य प्रेम 
  • तरुण -     जवान 
  • बली -     बलवान 


2 - अनेकार्थी शब्द - (Many words)

वे  शब्द जो एक से अधिक अर्थ देते हैं , अनेकार्थी कहलाते हैं । ऐसे शब्द भाव : पसंग के अनसार अर्थ देते हैं । जैसे - ' अंक ' शब्द के अर्थ हैं - संख्या , गोद अध्याय चिह नाटक का अंक ।

हिंदी में प्रयुक्त होने वाले कुछ अनेकार्थी शब्द निम्नलिखित हैं----
1- अंबर - कपड़ा , आकश , एक सुगंध विशेष । 

2- अर्क - आकाश , आक का वृक्ष , दवाई आदि के लिए औषधियों से तैयार किया जाने वाला सार । 

3- अनंत - आकाश , ईश्वर , शेषनाग , अंतहीन 
4- अक्षर - वर्ण , शिव , ब्रह्मा , आत्मा , मोक्ष 
5- अमृत - अन्न , जल , दूध , पारा , स्वर्ण 
6- अज - ब्रह्मा , बकरा , शिव , विष्णु , स्वयंभू -
7 - अब्ज - शंख , कपूर , कमल , चंद्रमा  

8 - अधर - अंतरिक्ष , निचला होंठ , धरती और आकाश के मध्य 
9- आली - सखी , पंक्ति , गीली 
10 - आतुर - रोगी , उत्सुक , विकल , अधीर 
11- उत्तर - उत्तर दिशा , जवाब , बाद का 
12-  उत्सर्ग - त्याग , दान , समाप्ति , न्याय 
13- कनक - सोना , धतूरा , गेहूँ , पलाश 
14 - कर - हाथ , किरण , हाथी की सैंड , टैक्स , करना क्रिया का आज्ञार्थक रूप 
15-  कल - चैन , बीता हुआ कल , आने वाला कल , कल - कल की आवाज़ , मशीन 
16- काम - इच्छा , कार्य , कामदेव , वासना 
17- काल - समय , मृत्यु , अवसर , दुर्भिक्ष , शिव का एक नाम 
18- गुरु - शिक्षक , भारी , बड़ा , दो मात्राओं वाला वर्ण 
19- गौ - गाय , पृथ्वी , इंद्रियाँ 
20- घन - बादल , घना , हथौड़ा 
21- जलज - कमल , शंख , मोती , मछली 
22- तीर - किनारा , बाण 
23- द्विज - दाँत , ब्राह्मण , पक्षी  
24- नाक - स्वर्ग , नासिका 
25- नाग - साँप , हाथी 
26- पट - किवाड़ , परदा , कपड़ा  
27- पुरंदर - सूर्य , उड़ाई जाने वाली पतंग , एक प्रकार का कीड़ा . ज्येष्ठा नक्षत्र 
28- पोत - नाव , बच्चा , स्वभाव , वस्त्र 
29- पत्र - पत्ता , चिट्ठी , समाचार , पत्र 
30- पय - दूध , पानी , अमृत 
31- पृष्ठ - पीठ , पीछे का भाग , कागज़ का पृष्ठ 
32- प्रत्यय - प्रमाण , विश्वास , विचार , निर्णय 
33- भव - संसार , उत्पत्ति , शंकर  
34- भूत - बीता हुआ , प्राणी , प्रेत  
35- मधु - शहद , मदिरा , वसंत , मीठा 
36- मित्र - सूर्य , दोस्त 
37- मुद्रा - मोहर , सिक्का , मुख का भाव 
38- रंग - वर्ण , दशा , प्रेम 
39- रस - स्वाद , सार , आनंद , प्रेम , फलों का निचोड़ 
40- लय - डूबना , मिलना , स्वर का उतार - चढ़ाव 
41- लक्ष्य - उद्देश्य , निशाना 
42- लाल - एक रंग , पुत्र 
43- वर - श्रेष्ठ , पति , चुनना , वरदान 
44- वर्ण - जाति , रंग , अक्षर 
45- वार - आक्रमण , दिन 
46- विजया - दुर्गा , भाँग 
47- विधि - ब्रह्मा , रीति , प्रकार 
48- विषम - कठिन , भयंकर , जो सम न हो 
49- विषय - भोग - विलास , जिसके बारे में कुछ कहा जाए 
50- शेष - बचा हुआ , शेषनाग 
51- श्यामा - राधा , यमुना , काले रंग की गाय , कोयल , स्त्री 
52- श्रुति - वेद , कान 
53- श्री - लक्ष्मी , सरस्वती , शोभा , कांति , धन 
54- शिखी - मोर , पर्वत , अग्नि 
55- सारंग - मोर , साँप , बादल , हंस , कोयल , कामदेव 
56- सोना - स्वर्ण , शयन 
57- सूत - धागा , सारथी 
58- स्नेह - प्रेम , तेल , कोमलता  
59- स्कंद - विनाश , शिव , शरीर , कार्तिकेय 
60- हय - घोड़ा , इंद्र ।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~

0 comments: