Sunday 5 July 2020

असफलता व विफलता के 10 महत्वपूर्ण कारण? जानिए हमें कौन सी चीज धकेल रही है पीछे? Failure 10 important reason for failure

असफलता व विफलता के 10 महत्वपूर्ण कारण?
जानिए हमें कौन सी चीज धकेल रही है पीछे?
Failure 10 important reason for failure
Know what is pushing us back?

● कामयाबी व सफलता हासिल करने के 8 नुस्खे?
● अच्छे चरित्र निर्माण की विशेषताएं?
● मनुष्य को कामयाबी दिलाने वाली 8 खूबियाँ?
● निरोगी तथा स्वास्थ्य रक्षा के लिए 19 आसान उपाय ?
● क्रोध को कैसे शान्त करे,क्रोध शान्त करने के उपाय?
● आत्मविश्वास कैसे बढाएं,आत्मविश्वास जगाने के तरीके ?
● कम समय में कैसे करें परीक्षा की तैयारी ?
● अपने लक्ष्य को कैसे पहचाने ?
● सफलता कैसे हासिल करें, सफल होने के सूत्र ?
● जानिए क्या है सफलता का रहस्य ?

दोस्तों हर कोई सफल होने के लिए ही संघर्ष करता है।फिर भी कयी जगह विफलता ही हाथ लगती है।आपके साथ भी ऐसा होता होगा, क्या आप बार-बार अपने जीवन में असफलता प्राप्त कर रहे हैं? क्या आप सोचने लगे हैं कि आपकी असफलता का मुख्य कारण आपका भाग्य है?क्या आप बार-बार की असफलता से टूट चुके है? अगर हाँ ! तो आपको हम कुछ असफलता के ऐसे मुख्य कारण बताएगें ,जिसको पढने से आपके जीवन मे बदलाव अवश्य आयेगा।   जीवन में failure के सही कारणों को समझें।important reason for failure in hindi आपको अपनी कमजोरी को समझना होगा तभी आप  Success हो सकते है।

मनुष्य के अन्दर विफलता सबसे बडी कमजोरी है।यही लक्ष्य की प्राप्ति न होने की स्थिति है। important reason for failure in hindi
असफलता राज्य या वांछनीय या इच्छित उद्देश्य को पूरा करने की स्थिति नहीं है, और इसे सफलता के विपरीत माना जा सकता है। भले ही दोनों एक दूसरे के पूरक है। हो सकता है कि आप अपने जीवन में कुछ पाने के लिए कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसे हासिल नहीं कर पाए हों। important reason for failure in hindi या आप काफी कोशिशों के बावजूद भी मुकाम हासिल नही कर सके। शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए सही तरीके से कोशिश नहीं कर रहें हो । आपको बहुत से बहुत जादा मेहनत की जरूरत है,क्योंकि लाईन में कयी खडे है जो आगे बढने के लिए लड रहे है।important reason for failure in hindi

सुविचार,अनमोलवचन आदि के रूप में लिखी हैं। Hindi Quotes ,संस्कृत सुभाषितानीसफलता के सूत्र, गायत्री मंत्र का अर्थ आदि शेयर कर रहा हूँ । जो आपको जीवन जीने, समझने और Life में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाते है,आध्यात्म ज्ञान से सम्बंधित गरूडपुराण के श्लोक,हनुमान चालीसा का अर्थ ,ॐध्वनि, आदि Sanskrit sloks with meaning in hindi धर्म, ज्ञान और विज्ञान के मामले में भारत से ज्यादा समृद्धशाली देश कोई दूसरा नहीं।gyansadhna.com

अक्सर यह देखा गया है कि लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए कुछ छोटी मोटी कोशिशें करते हैं,जिससे वे असफल होने पर वह अपने लक्ष्य को छोड़ देते हैं। याद रखिए आपको बडा Gool सेट करना है तभी सफलता हासिल होगी अन्यथा असफलता ही हाथ लगेगी, पर असलियत में बात यह होती है कि हमने उस हद तक कोशिश नहीं किया होता है जो हमारे लक्ष्य को पाने के लिए सही है ।important reason for failure in hindi और तब हम उस असफलता को स्वीकार करके थोडी ही खुशी में ही संतुष्ट होते है।

असफलता व विफलता के 10 महा कारण
10 great reasons for failure and failure
आइये जानते हैं असफलता के उन महत्वपूर्ण कारणों को। असफलता और कठिनाइयां सभी के रास्ते में आती है लेकिन जो लोग इसे पार कर अपनी सोच, मेहनत और दृढ़ निश्चय और परीश्रम के साथ आगे बढ़ जाते हैं वो सफल हो जाते हैं और जो लोग सिर्फ बहाने बनाते रहते हैं वो कभी सफल नहीं हो पाते। ये वे महत्वपूर्ण कारण ---

1- खतरे उठाने से बचना
    (Unwillingess to Take Risks)

दोस्तों हम कयी बार अनेकों माध्यम से यह सुनते होंगे कि (डर के आगे जीत है) यानी बिना Risks के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं हो सकता है। Success पानी है तो खतरों से खेलने की आदत डालनी होगी। (एक छोटी कहानी है जंगल में शेर की डर के कारण अगर कमजोर या छोटे जीव घूमना छोड दे तो वे सभी भूखे मर जाएंगे, मौत तो एक दिन आनी ही है वे मुसीबतों से जूझकर मस्त होके घूमते रहते है) इसी प्रकार हमे भी खतरो या असफलता से नही घबराना है। जीवन में वही हारता है जो कदम आगे नहीँ बढाता है।
खतरे का मतलब अलग-अलग इंसान के लिए अलग-अलग हो सकता है,और यह ट्रेनिंग का नतीजा भी होती है। पहाड पर चढना किसी प्रशिक्षित व्यक्ति और किसी नये सीखने वाले दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है, लेकिन प्रशिक्षित व्यक्ति के लिए इसे गैरजिम्मेदारी भरा खतरा नही माना जा सकता।

2- अपर्याप्त शिक्षा का होना (Inadequate education)

दोस्तों शिक्षा वह माध्यम है जो आपको ऊँचाइयों तक ले जाने में आपकी सहायता करती है।बिन ज्ञान के कोई भी कार्य असम्भव है, शिक्षित व्यक्ति बनने के लिए सिर्फ कॉलेज की डिग्री ही काफी नहीं होती है। बल्कि यह तो सतत प्रक्रिया है जो आजीवन चलती रहती है, शिक्षित आदमी वह होता है जिसने वह चीज पाना सीख लिया है,जिसने अपने ज्ञान से दूसरों को भी प्रकाशित किया है, जो जीवन में पाना चाहता है और इस पूरी प्रक्रिया में वह दूसरों के अधिकारों का हनन नहीं करता। अनुभव से ये बात साबित हो चुकी है कि सर्वश्रेष्ठ शिक्षित लोग अक्सर वे होते हैं जो “स्व-निर्मित” या “स्व शिक्षित” होते हैं। इस बात को समझना बहुत ही जरूरी है कि लोगों को सिर्फ उनके ज्ञान के लिए पैसे नहीं मिलते बल्कि, इस बात के पैसे मिलते हैं कि वे अपने ज्ञान का किस तरह उपयोग करते हैं।
हमारे धार्मिक ग्रन्थों में कहा गया है---

साहित्य संगीत कला विहीन,
    साक्षात पशुः पुच्छ विषाण हीनः ।।
अर्थात-- जिसने मनुष्य जीवन में न तो ज्ञान अर्जित किया? न उसने संगीत का ज्ञान अर्जित किया? और न उसके अन्दर कोई ऐसी कला है जिससे वह अपनी जीविका उपार्जन कर सकता है,तो फिर वह कुछ नही कर सकता।


3- नकारात्मक लोग का साथ (Negative people)

दोस्तों यह बहुत ही सिद्ध वाक्य है कि हम जिस माहौल या पर्यावरण में रहते है हमारे दिमाग पर भी उसका वैसा ही असर पढता है। आपको भी जीवन में कई सारे लोग मिलते है, जिसमें कुछ लोग की सोचने की क्षमता बहुत कम होती है,या वे कुछ ऐसा सोचते है जिसका दुष्प्रभाव पढता हो,उनके विचार हमेशा विपरीत दिशा की ओर चलते है, वे लोग स्वयं तो सफल नहीं होते है, और अपनी असफलता के अनेक कारण बताते है,दोषी किसी और को मानने लगते है। ऐसे लोग नकारात्मक दृष्टि के होते है,इनका साथ कभी नही करना चाहिए चाहे वह आपका कितना भी करीबी क्यों न हो।या हमारी आदत में भी यह सब है तो उसे बदलने की जरूरत है, कयोंकि यही असफलता का कारण है,और सफलता का प्रतिशत तो आपकी सोच पर निर्भर करता है । इसीलिए अपने अन्दर सकारात्मक भाव स्थापित कीजिए।

4- अनुशासन की कमी (lack of discipline)

छात्र जीवन के लिए अनुशासन बहुत ही जरूरी है,  इसी से उसका भविष्य भी निर्धारित होता है।प्रत्येक छात्र यदि प्रारम्भ से ही अनुशासन में रहना सीख ले, तो वह सदैव जीवनपर्यन्त अनुशासन में रहता है,और अच्छी सफलता व शक्सियत भी हासिल करता है। छात्रों के अंदर अनुशासन की बहुत कमी होती हैं,क्योंकि उन्हें सही मार्गदर्शन समय पर नहीं मिल पाता है। जिसके कारण वह सफलता नहीं प्राप्त कर पाते है, आप स्वयं अनुशासित रहनें  का प्रयास करे, इसके लिए सफल व्यक्तियों की किताबे पढ़े और मोटिवेशनल वीडियों देखे, इससे आपके अंदर परिवर्तन होने लगेगा। और एक बात आप मन में ठान लीजिए कि दुनिया की कोई भी चीज आपको तब तक नही सुधार सकती जब तक आपका नजरिया सही नहीँ है, आपका नजरिया सही है तो आस Success अवश्य हो जाओगे।

5- भाग्यवादी सोच को निकालकर आंतरिक आवाज को सुन पाना (Listening to inner voice)

अक्सर लोगों की आदत होती है कि हमारे भाग्य में होगा तो वह मिल ही जाएगा ऐसे लोग जीवन में कुछ नही कर पाते है, भाग्य होता है लेकिन विना परीश्रम के वह भी साथ नहीं देता है, जो भाग्य के भरोसे बैठकर जीवन की गती को रोक देते है उनका भाग्य विपरीत दिशा पकड लेता है, भाग्य तभी साथ देता है जब आप सतत परीश्रम कर रहे हो, जो लोग ऐसी सोच से नहीँ उभर नही पाते है, उनका जीवन भी समाप्त हो जाता है। अपने अन्दर की आवाज सुने कि आप क्या करना चाहते है? और आप क्या कर सकते है? वह आवा ही आपका भाग्य और जीवन बदल सकता है।

6- स्वास्थ्य अच्छा न होना (Poor health)

असफलता का कारण कभी-कभी हमार स्वास्थ्य भी होता है,जो हमारा साथ नहीं देता है, हमारे अन्दर बढने की इच्छा है पर स्वास्थ्य ऐसा नही करने देता है, इसीलिए स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना ही आपको अपने स्वाथ्य के विषय में ध्यान देने की आवश्यकता होगी, नहीं तो इसका बहुत नकारात्मक असर होगा, जीवन की सभी आशायें धरी की धरी रह जाएगी।

7- लगातार कोशिश की कमीं 
    (Lack of Persistence)

कोशिश का न होना ही असफलता का कारण है, जब मुश्किलें पर काबू पाना नामुमकिन लगता है, जब हम मान लेते है कि हम अब नही कर सकते, तो फिर भागना ही सबसे आसान तरीका नजर आता है। यह बार हर रिश्ते,  या जगहों या हालातों पर लागू होती है। जीतने वाले दुखों को भले ही सहते हो परन्तु मैदान कभी नहीं छोढते है। मैदान छोढना मुसीबत कम करना नहीं बल्कि मुसीबतों को न्यौता देना है।

- राॅल्फ वाल्डो इमर्सन ने कहा है---
कोई आदमी इसलिए हीरो नहीँ होता कि वह किसी और से ज्यादा बहादुर है, बल्कि इसलिए होता है,क्योंकि वह अपनी बहादुरी दूसरों की तुलना में  दस मिनट ज्यादा दिखाता है।

8- दूसरों के सामने खडे होने से डरना
Being afraid to stand up to others
हमारी झिझक भी नाकामी का कारण बनती है, यह मुश्किल घडी तभी किसी के जीवन में आती है जब कोई व्यक्ति दूसरों के सामने कहने में डरता हो, वह अपने भावों को अभिव्यक्त न कर सके। ऐसा वह इसलिए करता है क्योंकि उसे डर होता है कि कहीँ कोई व्यक्ति उसकी बातों का बुरा न मान लें।  अगर आपको असफलता से बचना है तो लोगों के सामने वार्तालाप करनी होगी जिससे आपके मन में छिपे हुए ज्ञान का विस्तार होगा, असफल व्यक्ति तभी होता है जब वह अपने ज्ञान को बाहर नहीँ आने देता है।

9- नए कदम उठाने से डरना
Afraid to take new steps
अक्सर जब व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमीं होती है तो वह कोई भी कदम नहीँ  उठाता ,ऐसा नहीं की वह कोशिश नहीं  करता है, वह कोशिश भी करता है,लेकिन सही निर्णय नही ले पाता है। असफल होना गलत नही है, बल्कि सफल होने के लिए कोशिश न करना गलत है। जब आप नये अवसरों को नये कदमों को बड्ओगे तो कामयाबी खुदबखुद चली आएगी।

10- बहाने बनाना
Make excuses
कुछ लोगों की आदत होती है, मेहनत न करना,उसके लिए वे बहाना बनाना शुरूवकरते है, लेकिन जीतने वाले बारीकी से जांच परख करते है , पर बहाने नहीँ बनाते है क्योंकि उन्हे आगे बढना है। बहाने बनाना हारने वालों की आदत होती है। हारने वालों के पास अपनी नाकामयाबी की वजह बताने वाले बहानेहो की पूरी किताब होती है। उनके बहाने की लिस्ट काफी बडी होती है। किसी भी आदमी का सफल होना दो बातों पर निर्भर करता है- 
1- वजह 
2- नतीजे

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अन्य सम्बन्धित लेख साहित्य----
और पढे
और पढें---
● कामयाबी व सफलता हासिल करने के 8 नुस्खे
● अच्छे चरित्र निर्माण की विशेषताएं
● मनुष्य को कामयाबी दिलाने वाली 8 खूबियाँ
● निरोगी तथा स्वास्थ्य रक्षा के लिए 19 आसान उपाय 
● क्रोध को कैसे शान्त करे,क्रोध शान्त करने के उपाय
● आत्मविश्वास कैसे बढाएं,आत्मविश्वास जगाने के तरीके 
● कम समय में कैसे करें परीक्षा की तैयारी 
● अपने लक्ष्य को कैसे पहचाने 
● सफलता कैसे हासिल करें, सफल होने के सूत्र 
● जानिए क्या है सफलता का रहस्य 

0 comments: