Monday 6 July 2020

परिवार पर कविता ,Poem on family in hindi,परिवार पा दर्द भरी भावपूर्ण कविता

परिवार पर कविता 
परिवार पा दर्द भरी भावपूर्ण कविता 
Poem on family in hindi
 Family finds painful poetry

दोस्तों परिवार ऐसा रिश्ता है  जिसमें भावनाएं, प्रेम, सौहार्द, करुणा ,त्याग, तपस्या ,ममता आदि कई चीजें समाहित है ।Poem on family in hindi  परिवार वह शक्ति है जो जीने की एक कला है, और जीने की एक राह भी है जहां हर दुख दूर हो जाते हैं और सुख का अनुभव अधिक होता है परिवार एक ऐसा रिश्ता है जहां कोई भी समस्या या अनहोनी या अन्य कोई भी परेशानी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकती क्योंकि यह एक ऐसा संगठन है जहां मिलजुल कर समस्याओं से निजात मिलती है ।Poem on family in hindi 

परिवार बनता है कई रिश्तों से मिलकर,
सुखी जीवन का आधार है एक परिवार,
सच्चे एहसास का मंदिर है यहाँ, 
हर आंशुओं की परख होती है यहाँ, 
खुशी की लहरों में यहाँ सदा,
दुख झाग बनकर किनारे होता है।
यहाँ लब्जों की नहीँ भावों की कद्र होती है,
पूरा जीवन भी कम लगने लगता है,
जब खुशियों की बहार गतिशील रहती है,
बडा ही मजबूत दुनिया में खून का रिश्ता होता है,
जो हर किसी के नसीब में नहीं लिखा होता है।
मन की गहराइयों में झांक कर देखना कभी,
यहाँ ममता का समन्दर बांकी है।
एकता शक्ति परिवार है,
जहाँ हर एक का प्यार है।
मुसीबत आए किसी एक पर तो,
सहारा बनता पूरा परिवार है,
ए रिश्ता नहीं पल भर का,
ए तो जन्मों का साथ है।
ममता इसकी नींव है,
प्रेम इसका आंगन है,
विश्वास की यह दहलीज है।
ए अमर प्रेम की गाथा है।
परिवार बनता है कई रिश्तों से मिलकर, 
सुखी जीवन का आधार है एक परिवार।


~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अन्य सम्बन्धित काव्य साहित्य (कवितायें)-----

अन्य सम्बन्धित लेख साहित्य----
और पढे

0 comments: