Monday 7 September 2020

14-सितम्बर हिन्दी दिवस विशेषांक /14-September Hindi Day Specials,हिन्दी भाषा का महत्व,अर्थ व विश्व हिन्दी दिवस /Importance, Meaning and World Hindi Day of Hindi language

14-सितम्बर हिन्दी दिवस विशेषांक /14-September Hindi Day Specials,हिन्दी भाषा का महत्व,अर्थ व विश्व हिन्दी दिवस /Importance, Meaning and World Hindi Day of Hindi language

दोस्तों हमें गर्व है कि हम भारतीय है,और उससे भी महत्व है कि हमारी मातृभाषा हिन्दी है,क्योंकि हिन्दी संस्कृत से निकली हुई है और संस्कृति सभी भाषाओं की जननी कही गयी है।World Hindi Day in hindi कहीं न कहीं हम पूरे विश्व में अलग-अलग भूमिका का निर्वाह कर रहे है,और जिसका प्रमुख कर्ता हम भारतीय ही है। दोस्तों भारत को विश्व गुरू ऐसे ही नही कहा गया है,क्योंकि यही सबको राह दिखाने वाला है। आज का विसह हमारा है, हिन्दी दिवस विशेषांक।Hindi Day Specials in hindi हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी।यानी सभी कार्य हिन्दी में ही किए जाएंगे, इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसकी जरूरत इस लिए पढी क्योंकि सैकडों वर्ष अंग्रेजों के सासन से हमारा कोई अस्तित्व नहीँ रह गया था हम दूसरों पर यानी अंग्रेजी भाषा को ही माध्यम मानने लग गये थे। World Hindi Day in hindi स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए हमारे महान लेखकों ने जन जागरण अभियान के तहत यह स्वीकार किया कि हम भारतीयों में स्थायित्व होना आवश्यक है,हमारी अपनी भाषा अपनी पहचान होना अतिआवश्यक है। इसी लिए काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त,डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद, हजारीप्रसाद द्विवेदी,आदि साहित्यकारों को साथ लेकर व्यौहार राजेन्द्र सिंह ने अथक प्रयास किए। Hindi Day Specials in hindi तब जाकर हमें अपनी भाषा हिन्दी के रूप में एक  पहचान मिली।

इस ब्लॉग पर हिन्दी व्याकरण रस,और सन्धि प्रकरण,  तथा हिन्दी अलंकारMotivational Quotes, Best Shayari, WhatsApp Status in Hindi के साथ-साथ और भी कई प्रकार के Hindi Quotes ,संस्कृत सुभाषितानीसफलता के सूत्र, गायत्री मंत्र का अर्थ आदि gyansadhna.com शेयर कर रहा हूँ ।

हिंदी शब्द का अर्थ एवं व्युत्पत्ति/Meaning and etymology of Hindi word

हिंदी आर्यों और पारसियों की देन मानी गयी है। और हिन्दी के अधिकतर शब्द संस्कृत,अरबी,उर्दू और फारसी भाषा से लिए गए हैं। हिन्दी को संस्कृत का आधार माना जाता है।  हिन्दी भाषा के लिए सिन्धु शब्द का प्राचीनतम प्रयोग शरफुद्दीन यज्दी’ के ‘जफरनामा’(1424) में मिलता है। ईरान की प्राचीन भाषा अवेस्ता में 'स्' ध्वनि नहीं बोली जाती थी। 'स्' को 'ह्' रूप में बोला जाता था। यह सिन्धु शब्द ईरानी में जाकर ‘हिन्दू’, हिन्दी और फिर ‘हिन्द’ हो गया। इसीलिए भारत को हिन्दुस्तान, हिन्दोस्तां, हिन्दुराष्ट्र भी कहा जाता है। इसी की अधिकता को देखते हुए पूरे राष्ट्र में हिन्द शब्द का वाचक हो गया। इसी में ईरानी का ईक प्रत्यय लगने से (हिन्द ईक) ‘हिन्दीक’ बना जिसका अर्थ है ‘हिन्द का’। अनेकों विद्वानों के मतानुसार  यूनानी शब्द ‘इन्दिका’ या अंग्रेजी शब्द ‘इंडिया’ आदि इस ‘हिन्दीक’ के ही विकसित रूप हैं। इसीलिए हिन्दी शब्द साधारण नही है इसके कयी अर्थ और भाव प्रदर्शित होते है,जो वास्तविक जीवन को दर्शाता है।

विश्व हिंदी दिवस के रूप में /As World Hindi Day

भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो पूरी धरती को अपनी माता मानता है, और उसकी रक्षा के लिए जगह-जगह अपनी भूमिका निभा रहा है। भारत वासी लगभग सभी देशों में निवास करते है है। इसीलिए 14 सितम्बर को स्वदेश में हिंदी दिवस मनाया जाता हैं विश्व स्तर पर भी इस खास दिवस को मनाया जाता हैं। हिन्दुस्तान से वास्ता रखने वाले अपनी संस्कृति को भारत में न रहते हुए भी अन्य देशों में रहकर इस परम्परा को निभा रहे है। हिन्दी दिवस सर्वप्रथम 10 जनवरी 1975 को नागपुर महाराष्ट्र में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था,उसके बाद 2006 में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (International Hindi Diwas in hindi) के रूप में मनाये जाने का ऐलान किया गया। हिन्दी भाषी लोगों अपनी मातृभाषा के विकास के लिए सतत कार्य करते है। खासतौर पर विदेशो में बने भारतीय दूतावास में 10 जनवरी को हिंदी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं । और हर भारतीय की मंशा यही होती है की हिन्दी भाषा का विका पूरे विश्व में हो और लोग उसे महत्व तथा समझने का प्रयास करें। 

पूरे विश्व में हिन्दी की धाक एवं बोलबाला /Strikes and dominance of Hindi all over the world

हिन्दी पूरे विश्व में प्राचीन समय से अपनी भूमिका निभा रही है।दोस्तों पूरे विश्व में बोलचाल के लिए लगभग 3,500 भाषाओं और बोलियों का प्रयोग किया जाता है,लेकिन बोलचाल के लिए मनुष्य ने कयी ऐसी भाषाओं को अपनाया है जिनका सायद कोई वर्णन भी न हो, मौखिक और लिखित दोनों प्रकार के संचार के लिए काम आने आने वाली भाषाओं में से लगभग 16 भाषाएँ ऐसी हैं, जिनका व्यवहार 5 करोड़ से अधिक लोग करते हैं। जो विश्व विख्या भी है। हिन्दी सबसे प्राचीनतम भाषा भी कही गयी है किन्तु अंग्रेजी को ही विश्व की प्रथम भाषा मानी गयी है लेकिन फिर भी ये 16 प्रमुख भाषाएँ प्रमुख हैं, अरबी, अंग्रेजी, इतालवी, उर्दू, चीनी परिवार की भाषाएँ, जर्मन, जापानी, तमिल, तेलुगु, पुर्तग़ाली, फ्रांसीसी, बांगला, मलय-बहासा (भाषा), रूसी, स्पेनी और हिन्दी।हमारे शास्त्रों से ही सभी भाषाओं की उत्पत्ति हुयी है,तमाम साहित्य हमारे शास्त्रों से ही लिए गये है ,फिर भी हिन्दी को प्रथम स्थान प्राप्त न हो सका। 

हिन्दी भाषा भारत ही नही विश्व के कयी अन्य देशों मे भी बोली जाती है।जैसे, फिजी , मॉरीशस, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद एवं टोबैगो एवं संयुक्त अरब अमीरात आदी लगभग 115 शिक्षण संस्थानों में हिंदी का अध्ययन अध्यापन होता है। जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। इन्ही में से अमेरिका में हिन्दी भाषा के 32 शिक्षण संस्थान है,ब्रिटेन में भी कयी हिन्दी शिक्षण संस्थान है। जर्मनी में हिन्दी भाषा के 15 शिक्षण संस्थान है। पडोसी मुल्क चीन में भी हिन्दी शिक्षण संस्थान है। पूरे विश्व में हिन्दी का बोल बाला है और हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए।


अन्य सम्बन्धित लेख साहित्य--

0 comments: