Friday 11 December 2020

भूल से भी न करें इन 4 लोगों का अपमान? उठाना पढेगा बडा नुकसान?Do not insult these 4 people even by mistake? Will you have to bear a huge loss

भूल से भी न करें इन 4 लोगों का अपमान? उठाना पढेगा बडा नुकसान?Do not insult these 4 people even by mistake?  Will you have to bear a huge loss

दोस्तों जीवन को सफल बनाना है या सफलता प्राप्त करनी है तो आदर करना सीखो । कभी भी इन लोगों का अपमान मत करों  अन्यथा आपकी घर गृहस्थी से लेकर पूरा जीवन संकटमय बन जाएगा।जीवन में मान-सम्मान का बहुत महत्व है। और एक बार चला भी गया तो कभी वापस नहीं आने वाला है। यह भी कहा जाता है कि जिस व्यक्ति का घर-परिवार, समाज आदि में कोई मान-सम्मान नहीं होता उसे जीते-जी मरे हुए के समान समझना चाहिए। आप कोशिश करें कि आप से आजीवन कभी भी किसी का अनादर न हो किसी का आपकी वजह से दिल न दुखे। 

इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण मिलते हैं जब मान-सम्मान की रक्षा के लिए लोगों ने अपने प्राण भी गंवा दिए। इस संसार रूपी सागर को पार करने का एक ही द्वार है,और एक मात्र राह है वह है सबका सम्मान करना।ऐसी महान आत्माओं के विचार,Thoughts of great souls in hindi महान पुरुषों के विचार, Thoughts of great men in hindi, श्रेष्ठ लोगों  के विचार, Best people's thoughts सफल लोगों के विचार, Thoughts of successful people in hindi विद्वान लोगों के विचार Scholarly thoughts in hindi, जीवन को नयी दिशा देते है। स्वामी विवेकानंद कर्म पर भरोसा रखने वाले ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने अध्यात्मिक एवं धार्मिक ज्ञान के आधार  पर समस्त संसार को प्रेरणा दी। Best people's thoughts in hindi Hindi Quotes ,संस्कृत सुभाषितानीसफलता के सूत्र, गायत्री मंत्र का अर्थ 


1- ॠषि ,मुनि 

हमारे धार्मिक ग्रन्थों में ऋषि मुनियों को देव रूप में  माना जाता है, जो भी व्यक्ति ऋषि-मुनियों का अपमान करता है वे किसी भी जनम मे सुखी नहीं रहता है, वह व्यक्ति आध्यात्मिक और भौतिक सुखों से वंचित रह जाता है। वह व्यक्ति कयी लोगों से घिर जाता है और पापी का भागीदार बनता है। इसीलिए कभी भी भूलकर इनका अभिमान न करें। 


2- ब्राह्मण एवं विद्वान 

कभी भी ब्राह्मण एवं विद्वान का अपमान व अनादर नहीं करना चाहिए, यह कयी दोषों को न्यौता देता है । याद रखिए हमारे शास्त्रों में गुरु और ब्राह्मण को भगवान से भी श्रेष्ठ बताया गया है। विद्वान लोगों के साथ रहने से हमारा ज्ञान बढ़ता है और अच्छा-बुरा समझने की शक्ति बढ़ती है। ब्राह्मण का अनादर करने से व्यक्ति कयी ऋणों से घिर जाता है, और अपने नर्क के द्वार खोल देता है।ज्ञानी लोगों का अपमान करने से देवी-देवता भी नाराज हो जाते हैं। यहां तक की हमारे ईष्ट व कुल देव भी नाराज हो जाते है, ब्राह्मण हमें पूजा-पाठ की सही विधि बताते हैं,हमारे पित्रों का उद्धार करते है,उन्हें स्वर्ग लोक पहुंचाते है। वे हमारे पुरोहित माने गये है। इनका अपमान करने वाले व्यक्ति को किसी भी पूजा-पाठ का फल नहीं मिल पाता है। बल्कि उसके हर कर्म पाप के प्रति अग्रणी हो जाता है।


3- माता-पिता 

वैसे देखा जाए तो मनुष्य को ईस्वर ढूढने कि जरूरत नही क्योंकि तीनों लोक और तीनों देव माता पिता में ही समाहित है,  जो माता पिता को छोड कर बाहरी जगत में ईश्वर ढूढता है,वो इसी संसार में भटक कर रह जाता है,

माता-पिता को तो पूजनीय माना गया है। इनकी सेवा करनी हय पुत्र की प्राथमिकता होनी चाहिए। जो लोग अपने माता-पिता को प्रसन्न रखते हैं, उन्हें सभी देवी-देवताओं की कृपा मिलती है। घर में अपने आप ही खुशियाँ आने लगती है पूरा घर धाम वन जाता है,और माता-पिता का अपमान करने वाला व्यक्ति कभी भी सुखी नहीं रह पाता है। गणेशजी ने अपने माता-पिता यानी शिव-पार्वती की विशेष अराधना की थी, इससे प्रसन्न होकर शिवजी ने गणेशजी को प्रथम पूज्य देव होने का वरदान दिया था। आज जिस तरह से मां बाप का जो अनादर हो रहा है, तो सृष्टि और मनुष्य का नाश निश्चित है। इसीलिए लिए मां बाप की कद्र करो आपके आगे के द्वार खुल जाएंगे।


4 - गौ माता

हमारे धर्म में गाय को माता माना गया है,और गाय में ही सभी देवी देवता भी निवास करते है।इसका दूध माँ के दूध के समान पवित्र और रोग नाशक है । इसके हर अंग में पवित्रता बसी हुयी है। जहां भी आप स्पर्श करो आत्मा को सुकून महसूस होता है। गौ माँ शांत जीव है और समुन्द्र मंथन में कामधेनु गाय के रूप में प्रकट हुई थी। गाय के द्वारा हर प्रयुक्त होने वाली हर चीज में दैवीय गुणों से भरा है, इसमे सभी 33 कोटि देवी देवताओ का वास बताया है ,  शास्त्रों में बताया गया है कि हर दिन गौ माँ के पैर लगी मिटटी से मस्तिस्क पर तिलक लगाना चाहिए, जिसे शास्त्रों में गौ धुली कहा जाता है, गाय के खिलाफ होने वाली हिंसा को हिन्दु धर्म में पाप की संज्ञा दी गई है। गौ के ऊपर किये गये अत्याचार का भोग एक ना एक दिन हर किसी को भोगना पड़ेगा। याद रखिए गाय जितना रोएगी मनुष्य उतना ही तडपेगा।

अन्य सम्बन्धित लेख--------


और पढे

0 comments: