Friday 28 May 2021

7 tips to make dreams come true Take these tips to fulfill your dreams in life

सपने साकार करने के 7 टिप्स | सपनों को पूरा करने के लिए जीवन में उतारें ये टिप्स 

नमस्कार दोस्तों आज हम बात कर रहे हैं सपनों की Dreams जो हर कोई देखता है, और उसे साकार करना चाहता है।मन में कयी सवाल उठते है। लेकिन अपने सपनों को साकार करने का आज ही सबसे अच्छा समय और मौका है। Life में कोई न कोई Target होना जरूरी है।बिना लक्ष्य के आप कुछ भी हासिल नहीं कर सकते।कोई न कोई उद्देश्य हो ताकि हमें अपना कोई मकसद मिल सके।और यह भी निश्चित है कि बिना मकसद की Life बहुत ज्यादा Boring हो जाती है। आप समय यूँ ही रेत की तरह फिसल जाता है। 

इस आर्टिकल मे हमने हर सवाल का जवाब दिया है,जैसे सपने कैसे साकार करे? सपने कैसे सच हो? सफलता पाने के रहस्य?सफलता के सूत्र क्या है? सपने कब साकार होते है? आदि प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए पढे।  सपने सभी देखते है और ये अच्छी बात भी है बिना देखे आप कामयाब नहीं हो सकते लेकिन सिर्फ और सिर्फ सपना देखना ही काफी नहीं है। जब तक आप अपने लिए कोई Dream, Gol, Target, लक्ष्य न चुनें और उसे पूरा करने के लिए Action Mode लगातार परीश्रमरत न हो यारों विना मेहनत के कुछ नहीँ मिल सकता आप इन सूत्रों इन नियमों, इन उपायों को अपनाएं जरूर आपके सपने साकार होंगे।

यह भी पढें 👉 कामयाबी व सफलता हासिल करने के सूत्र 

1- सपने की ओर एक सकारात्मक कदम -

केवल सपने देखने से नहीं हाॅसलों को उडान देनी होती है।इसके लिए आपको सपने की ओर एक सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है। अगर आप सोचते है कि एक ही बार मेहनत करने से सफलता मिल जाएगी तो सम्भव नहीं है। याद रखिए अगर आप छोटे-छोटे कदमों को बढाकर आगे बढ़ोगे तो एक दिन आप उस शिखर पर होंगे,और पूरी दुनियाँ आपके परीश्रम को सलाम करेंगे। कहने का मतलब है कि एक ही दिन परीक्षा की तैयारी से आप अच्छी रैंक हासिल नहीं कर सकते उसे पाने के लिए आपको पहले से ही डट कर तैयारी करनी होगी।इसीलिए पहले छोटे-छोटे लक्ष्यों, उद्देश्यों, मकसदों को पूरा करें।तभी बडी कामयाबी हासिल होगी। 

यह भी पढें 👉 असफलता व विफलता के 10 कारण

2- सोने और उठने का कडा नियम बनाएं 

सपना देखना आसान है किन्तु उसे पाने के लिए सटीक रणनीति बनाना और उसके अनुसार कार्य करना असम्भव हो जाता है। अगर आपने अपनी दिनचर्या में बदलाव न किया। अपने सोने और उठने के समय को निश्चित नही किया और आपने अगर पढने की दिनचर्या और समय निर्धारित न किया तो आप सिर्फ अपने सपने में ही खोये रहें। इसीलिए आप सोने का समय निश्चित करें, और हो सके तो रात को जल्दी सोने का प्रयास करें।  इससे आप सुबह जल्दी उठ पाएंगे। पढने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त 4 बजे बहुत अच्छा माना गाया है। तभी आपके सपने साकार हो सकते है।

यह भी पढें 👉 मन को काबू में कैसे करें 

3- समय की गरिमा समझकर बढ़ाओ कदम -

समय की कीमत कोई आंक नही सकता। एक बार गया तो गया वापस आने वाला नहीं है। इसीलिए समय के रहते अपने सपनों को उडान देना जरूरी है केवल सपनों में खोए रहना ही सफलता नहीं दिलाता। जितने भी सफल success और काबिल लोग है उन्होंने समय का मापन किया और उसी के अनुसार परीश्रम किया तभी कामयाबी मिली और असफल वो लोग हो जाते हैं जो काम को कल पर टाल देते है। क्योंकि वे अपने सपने की ओर समय रहते कदम नहीं बढ़ा पाते हैं। इसीलिए जो करना है आज,अभी,इसी वक्त करना है। और अपने हाॅसलों को मजबूत करके समय रहते सकारात्मक कदम उठाएं। जो समय पर कदम नहीं बढ़ाते। किसी भी बड़े मकसद को हासिल करने के लिए पहले अपने छोटे-छोटे मकसदों पर ध्यान केंद्रित करें। याद रखिए आप समय का इन्तजार कर सकते है समय आपकी नहीं।You can wait for time

यह भी पढें 👉 सफलता पाने के 21 महा सूत्र

4- असफलता से डरना बन्द करें 

यह देखा गया है कि हम सपने तो देखते है किन्तु यह सोचकर डर जाते है कि मै असफल हो जाऊंगा,उनका डर उन्हें आगे बडने नहीं देता है। जबतक आपके अन्दर असफलता का डर है तब तक आप सपनों को साकार नहीं कर सकते।असफलता का डर आपके अन्दर वह शत्रु है जो आपको समय समय पर कमजोर करता रहता है। इसीलिए पहले अपने अन्दर का डर निकाल दीजिए। तभी आपके सपने साकार होंगे। 

यह भी पढें 👉 विद्यार्थी जीवन मे सफलता के सूत्र

5- सपने को हकीकत में बदलो -

हकीकत मे सपनों का महत्व तब होता है जब आप उसे हासिल कर दो।केवल सपने देखने से आपका मनोबल भी कमजोर हो सकता है। आप ऐसे दौर से भी गुजर सकते है कि आपको अपना ही जीवन बोझ लगने लगे।इसीलिए सपने मत देखो अगर देखो तो उसे साकार करने का हाॅसला भी अपने अन्दर रखो। और देखा हुआ सपना जब हकीकत हो जाता है तो जीवन बेहतर लगने लगता है और उसे खुद पर फक्र होता है। आप अपने भविष्य की कामयाबी को कल्पना में साकार करने की कोशिश करें। यह सिर्फ खयाली पुलाव पकाना नहीं, अपने लक्ष्यों को साकार रूप में देखने की गहरी इच्छा का होना है। 

यह भी पढें 👉 लक्ष्य प्राप्ति पर सर्वोच्च  विचार 

6- मैं नहीं कर सकता बोलना बन्द करों 

खुद को कमजोर समझना सबसे बडी कमजोरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले हमारे मन मे कयी विचार उत्पन्न होते है जैसे मैं यह कार्य कर पाऊंगा की नहीं।  मै यह कार्य नहीं कर सकता।  मुझें यह कार्य नहीं आता। मैं इस कार्य के बारे में नहीं जानता। आदि बातें  हमें कमजोर करती है। इसीलिए कभी भी कार्य सुरू करने से पहले अपने मन से नकारात्मक सारे सवाल हटा दें। मै नहीं कर सकता ऐसे बोलना बन्द कीजिए आपको सफलता मिल जाएगी।Stop talking like i can't

यह भी पढें 👉 सफलता की राह में आने वाली रुकावटों को कैसे रोकें

7- अपने लक्ष्य को Achieve करने का प्लान बनाएं -

आपकी सटीक प्लानिंग ही आपको सफलता दिला सकती है।आपके सपने साकार तभी होंगे। जब आप उसे पाने का Target फिक्स करेंगे तभी आपके सपने साकार होंगे।  जीवन में हो या किसी भी परीक्षा की तैयारी में बिना प्लान के वह जादा नहीं टिक सकती। सपनों के साथ-साथ उसे पाने की प्लानिंग भी सेट करें।

यह भी पढें 👉विनम्रता और विवेक है सफलता की सीढी

अन्य सम्बन्धित लेख साहित्य----

0 comments: