Tuesday 25 May 2021

Intelligent logo ki Pehchan बुद्धिमान लोगों की 7 सबसे अच्छी आदतें 7 Best Habits of Wise People in hindi

Intelligent logo ki Pehchan बुद्धिमान लोगों की 7 सबसे अच्छी आदतें  7 Best Habits of Wise People in hindi 

नमस्कार दोस्तों आज हम बात कर रहे है, Habits of Intelligent People यानी बुद्धिमान लोगों की आदतें कौन सी होती है। जिससे वे सबसे अलग माने जाते है।इस आर्टिकल में हम आपको बुद्धिमान लोगों की आदतें,अच्छी बातें, Motivational विचार, लक्षण,सफलता के मंत्र और विशेषताएं बता रहे हैं। यदि आपके अंदर भी ये लक्षण या आदतें हैं तो खुद को पागल मत समझे क्योंकि आप भी intelligent लोगों में से हैं। आपकी परख सामान्य न होकर श्रेष्ठ लोगों मे है। Highly intelligent person in hindi क्योंकि यहाँ हम केवल वो आदतें बता रहे हैं जो सिर्फ इंटेलीजेंट लोगों में पाई जाती हैं। दुनियां में ऐसे कई लोग हैं जिनका दिमाग बाकी लोगों से कई गुना ज्यादा तेज होता है। उनकी सोच सामान्य नहीं होती,बल्कि सबसे ऊंचे स्तर की होती है, जिसे हम आईक्यू कहते हैं।Highly intelligent person in hindi आज हम आपको बताएंगे कि कौन से संकेत हैं जो बताते हैं कि आप एक विलक्षण प्रतिभा वाले और इंटेलिजेंट हैं, आपकी बुद्धि लब्धी कैसी है, क्या आप भी जीनियस लोगों की कैटिगरी में आते हैं, पढ़िए और जानिए कि आपके दिमाग का स्तर किस लेवल का है।

1- अपने मन की बात किसी खो न बताना

अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग अपने मन का भेद किसी को नहीं बताते है।उनके मन में क्या चल रहा है। कोई जान नहीं पाता है,और हम उसे घमंडी कह देते है। जबकि ओ घमंडी नहीं तीव्र बुद्धि वाले होते है।वे अपने कार्य को खुद ही हैण्डल करना चाहते है। दूसरों की दखल अंदाजी उन्हें पसंद नही होती। और साथ में कार्य करने की छमता भी उनमें नही होती।उन्हें अकेले कार्य करनें में ही मजा आता है।

2- हर किसी से बातचीत करना –

बुद्धिजीवी व्यक्ति की सबसे बडी पहचान यह होती है कि वह सबसे बातचीत करता है। ऐसा इसलिए ताकी हर किसी का तजुर्बा उसे सीखने को मिल जाए।इसीलिए  वह कभी किसी व्यक्ति को इग्नोर नहीं करता है और वह सभी को महत्व देता है।

3- टाइम मैनेजमेंट करना –

सफल लोगों के लिए समय बहुत मायने रखता है,क्योंकि बुद्धिमान लोगों को पता होता है कि कौन सा कार्य कब और कैसे करना है।inteligent व्यक्ति अपना हर काम समय के अनुसार करते है। वे फालतू समय को भी उपयोग में लाते है,और इतना ही नहीं वे अपने हर काम की लिस्ट बनाकर रखते है।ताकी समय पर वह कार्य पूर्ण हो सके, और साथ ही अपने समय को मैनेज करते हुए अपना हर काम उचित समय पर करते है । यही खूबी उन्हें विद्वता का दर्जा देता है।

4- कार्य पूर्ण होने पर ही दूसरों को बताना

वे लोग अक्सर कुछ नहीँ कर पाते जो पहले ही ढिडोरा पीटने लगते है,लेकिन बुद्धिमान लोग कार्य पूर्ण होने पर ही दूसरों को सूचना देते है।और उनका हर कार्य सफल हो जाता है।किसी भी कार्य को करने के लिए सहनशीलता व क्रमबद्धता होना बहुत जरूरी होता है। केवल बातूनी होने से कार्य में अड़चन आ जाती है।

5- शिकायत ना करना –

बुद्धिमान लोगों की खूबी होती है,कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं होती,वे समझते है कि इन्शान गलतियों का पुतला होता है। माना कि उनके साथ कभी कुछ बुरा भी हो जाए तो उसके लिये वे स्वयं को दोषी मानते है,अपनी करनी में ही कमीं निकालते है, और अपनी असफलता से सिख लेते है। वे लोग असफलता से हार नहीं मानते बल्कि असफलता को अपना हथियार बना देते है और फिर से अपने काम में व्यस्त हो जाते हैं।

6- अफवाहों को नजरअंदाज करना -

बुद्धिजीवी लोगों में यह देखा जाता है कि वे सत्य की गहराई में जा करके तथा किसी तथ्य को भलीभांति समझ करके ही उस पर निर्णय लेते है।वे सामान्य आदमी की तरह अफवाहों या कहासुनी पर विश्वास नही करते। बल्कि वे अपनी बुद्धि का सही प्रयोग करते है।

7- ईमानदारी अपनाना –

बुद्धिमान लोग हमेशा सच का साथ देते है और किसी भी कार्य को ईमानदारी व सच्ची लगन से करते है। वे कभी भी किसी के साथ बेईमानी नहीं करते है,और वे किसी को अपनी ईमानदारी के बारे में बताते भी नहीं है।इसीलिए कभी उनके साथ बेमानी या धोखा नहीं होता है।

सम्बन्धित लेख साहित्य--

1 comment:

  1. SCRs had been calculated by first defining a 2-s window that occurred 1 s after outcome delivery . To calculate the SCR, the 1xbet skin conductance stage initially of the window was subtracted from the peak skin conductance stage inside the window. To scale back the potential skew of SCRs, a sq. root transformation was applied to these distinction scores (Dawson et al. 2000).

    ReplyDelete