Friday 28 May 2021

The key to your luck in your wife's hand. Know 5 great good qualities of a wife आपकी किस्मत की चाबी आपके पत्नी के हाथ में। जानिए पत्नी के 5 महान अच्छे गुण

आपकी किस्मत की चाबी आपके पत्नी के हाथ में। जानिए पत्नी के 5 महान अच्छे गुण 

नमस्कार दोस्तों हमारे शास्त्रों में कहा गया है,कि शादी के बाद हमारी किस्मत के रास्ते खुल भी जाते है,क्योंकि पती-पत्नी दोनों के ग्रह आपस में शुभ संयोग बनाते है। और हम ऊंचाइयों को छूने लगते है। लेकिन हम इस बात से अनजान रहते है।जब हमे कामयाबी मिलती है तो खुद की काबिलियत मानते है,और अगर असफल हुए तो पत्नी को दोसी मानते है। कि तेरे आने से यह सब कुछ हुआ लेकिन दोस्तों यह हमारे शास्त्रों में कहा गया है।जहाँ  नारी की पूजा होती है,वहाँ देवता निवास करते हैं। The deities reside where the woman is worshiped कहने का मतलब है,कि नारी देवी का रूप होती है जिस घर में वह प्रसन्न रहते है। वहाँ हमेशा खुशियां छायी रहती है। यानी पत्नी की इज्जत करना। पत्नी का भरोसा जीतना। पत्नी की भावनाओं को समझना। पत्नी के दुख दर्द को समझना।  तथा पत्नी के हर सुख दुख में साथ देना। यह अच्छी आदत आपका भाग्य खोल सकता है। आपको ऊंचाइयों तक ले जा सकता। तो आज हम इस आर्टिकल में आपको पत्नी के वो तमाम गुण बताएंगे। जिसे महसूस करके आप मालामाल बन सकते है। यानी आपकी किस्मत की चाबी आपके पत्नी के हाथ में है। आप उनकी सेवा कीजिए। 

1- पत्नी को न डांटे Don't scold your wife

हमारे ज्योतिष शास्त्र में पत्नी को शुक्र का कारक माना गया है। अगर आप पत्नी को बेवजह परेशान न करें। पत्नी के साथ गाली गलोज न करें उनकी भावनाओं को समझें।  आप उन्हें जितनी इज्जत दोगे। घर में लक्ष्मी और खुशहाली दोनो एक साथ आएगी।

2- पत्नी की खूबियों को देखो ना की गल्तियों को

अक्सर हम यह सोचते है कि हम नौकरी करते है और पत्नी घर में बैठी रहती है। जबकि पत्नी पती से जादा चौबीसों घंटे काम करती है। हम फिर भी उनकी गलतियों को ही देखते है। वह सबकुछ सहकर भी दिनरात हमारी तरक्की और खुशहाली के बारे में सोचती है। और कभी थकती भी नहीं है। यही हमारे दुर्भाग्य का कारण बनता है।इसलिए हमेशा पत्नी की खूबियों की तारीफ करें ना की गल्तियों को निशाना बनाएं। 

3- पत्नी की इच्छाओं को समझें 

हम कभी भी पत्नी की इच्छा के बारे मे नहीं सोचते की वह क्या चाहती है। हम या तो अपने बारे में सोचते है या बच्चों के बारे में।  लेकिन पत्नी कभी भी इसका विरोध नहीं करती है। बल्कि परिवार की खुशी को ही अपनी खुशी मानती है।ऐसी देवी की स्वरूप पत्नी की इच्छाओं को दबाना भी हमारे दुर्भाग्य का कारण बनता है।

4- पत्नी की इज्जत करें 

अक्सर जब भी हम कहीं बाहर जाते है,तो मन में यही डाउट रहता है कि कहीं उनकी पत्नी की वजह से उनकी बेइज्जती न हो जाए। बात बात पर उसे डांटते रहते है। यहाँ तक की उसके परिवार के बारे में भी भला बुरा बोल देते है। लेकिन पत्नी हमेशा पत्नी के मान सम्मान के बारे में सोचती है। वह कभी भी ऐसा काम नहीं करती जिससे पती को शर्मिन्दा होना पढे। इसीलिए कामयाबी चाहते हो तो पत्नी की इज्जत करना शुरू कर दीजिए। 

5- पत्नी के सुख दुख में साथ दें

यह देखा गया है कि जब हमें थोडी भी परेशानी होती है तो पत्नी अपना सुख भूल जाती है। उसकी नींद गायब हो जाती है,और वह हमारी सेवा में लग जाती है।वह तब तक एक निवाला भी नहीं खाती जबतक हम पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते। ईश्वर के सामने दिन रात सही होने की मन्नतें करती है। लेकिन जब पत्नी बीमार होती है तो सेवा तो दूर हम उसे पूछते तक नहीं है। लेकिन वह कभी बुरा भी नहीं मानती यही सोचकर की पती काम में बिजी रहते है। इसीलिए हमेशा पत्नी के सुख दुख में उसका साथ दे किस्मत के रास्ते तभी खुलते है।

अन्य सम्बन्धित लेख साहित्य-----

0 comments: