Friday 18 June 2021

Husband Wife Quotes in hindi पति-पत्नी पर सबसे अच्छे विचार,अनमोल वचन व बेहतरीन कुछ लाइनें Best thoughts on husband and wife, priceless words and best few lines

Husband Wife Quotes in hindi पति-पत्नी पर सबसे अच्छे विचार,अनमोल वचन व बेहतरीन कुछ लाइनें 
Husband Wife Quotes In Hindi

दोस्तों पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है जो हर सुख दुख को एक साथ व्यतीत करता है। इस रिश्ते की नींव पवित्रता, प्रेम, विश्वास, स्नेह, लगाव,समर्पण, दया,सम्मान, आदर, सहयोगिता, आदि है। पति पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल और बड़ा रिश्ता होता है। इस रिश्ते में संसार के सभी सुख समाहित है। आजकी पोस्ट में हमने पति पत्नी पर अनमोल विचार (Husband Wife Quotes In Hindi) शेरो शायरी, कुछ लाइनें लिखी हैं। दोस्तों इस रिश्ते की अहमियता को बनाए रखते हुए पति-पत्नी तभी सुखी रह सकते है, जब वे अपने साथी का ख्याल रखे।एक दूसरे को समझे,एक दूसरे की कद्र करे पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर ही टिका होता है। भले ही थोडा बहुत नोक-झोंक हो लेकिन उसमें भी सहिष्णुता, प्रेम,त्याग, समर्पण छुपा होता है।हमारा यह मानना बिल्कुल ही गलत है कि बीवी सिर्फ तकलीफ देती है,बल्कि बीबी तो हर तकलीफ हर बुरे समय में बज्र का काम करता है। इसीलिए जो मुश्किल समय में भी साथ ना छोड़े ऐसा होता है पति पत्नी का रिश्ता। तो आइए आज हम पति-पत्नी पर सबसे अच्छे विचार Husband wife quotes in hindi, अनमोल वचन, सुविचार, Pati-patni par anmol vichar, vachan, suvichar, पति-पत्नी पर अनोखी बातें,  Pati patni thoughts in hindi, pati patni ka rishta quotes in hindi, पति-पत्नी पर कुछ बेहतरीन लाइनें, Husband wife suvichar in hindi पढेंगे जो हमारे पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूती देगा।

Husband Wife Quotes In Hindi

 

(1) पत्नी हमेशा अपना दुख अकेले ही काट लेगी परन्तु पति अपना दुख पत्नी के साथ ही काटेगा।

 

(2) इस दुनियाँ में बेइन्तहा मोहब्बत सिर्फ पति–पत्नी ही कर सकते है।

 

(3) लाख तकरारों के बाद भी पति-पत्नी के प्रेम की तुलना नहीं की जा सकती।

 

(4) यहाँ सभी चाहते है कि पति–पत्नी का रिश्ता केवल राम और सीता जैसा ही हो।

 


(5) हर दर्द और हर दुख कट जाता है जब पति-पत्नी साथ में हो।

 

(6) कई रिश्तों  की नींव होती है पति पत्नी का रिश्ता है।

 

(7) सफर कितना भी लंबा और दुख भरा क्यों न हो पति-पत्नी का प्रेम उसे सुगम बना देता है।

 

(8) सच्चे पति-पत्नी की जोडी तो असहनीय गरीबी में मालूम पढती है जो मुश्किल में भी साथ ना छोड़े वही जोडी आसमान से बनकर आती है।

 

(9) दुनियाँ वीरान लगने लगती है जब दो हंसों का जोडा बिछुड जाता है।

 

(10) पत्नी हिम्मत तो पती ताकत होता है।

 

(11) विना विश्वास, पवित्रता, और त्याग के पति-पत्नी का रिश्ता आगे कभी नहीं बढ़ सकता ।

 

(12) झूठ, फरेब और धोका ये तीन ऐसे दुश्मन है जो पति-पत्नी के बीच दरार पैदा करता है।

 

(13) पत्नी वो आशा की किरण होती है जो दुर्भाग्य को भी भाग्य में बदल देती है। 

 

(14) पति-पत्नी का रिश्ता इस सृष्टि के निर्माण व भविष्य दोनों निर्धारित करता है।

 

(15) एक यही रिश्ता ऐसा रिश्ता है जिसमे खुद की जीत भी हार के समान होती है
अन्य लेख साहित्य----

0 comments: