Thursday 3 June 2021

Vastu Tips | Do not forget to do these 5 things in the kitchen, the fate of the whole family is related to the kitchenवास्तु टिप्स | भूलकर भी न करें रसोई में ये 5 काम रसोई घर से जुडा होता है पूरे परिवार का भाग्य

वास्तु टिप्स |भूलकर भी न करें रसोई में ये 5 काम रसोई घर से जुडा होता है पूरे परिवार का भाग्य 

नमस्कार दोस्तों आज हम बात कर रहे हैं रसोई घर से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य एवं रसोई घर के वास्तु टिप्स।  रसोंई घर परिवार का भाग्य जुडा होता है। भाग्य बिगडता भी हमारे गलत तरीकों से है। खासकर रसोई घर इसको साफ-सुथरा रखना चाहिए। आज वर्तमान समय में सब कुछ बदल रहा है लेकिन उनमें से कुछ बदलाव लाभदायक होते हैं,तो कुछ हमारे परिवार को संकट में भी डाल देते है। जैसे परंपरागत खेती को छोड़कर आधुनिक खेती को अपनाया जा रहा है।लोग फास्ट-फूड पर जादा भरोसा करते है,इसी से आजकल जिंदगी भी फास्ट बन चुकी है।घर में रसोई की मुख्य भूमिका होती है, रसोईघर में पकाया गया खाना हमें स्वस्थ्य एवं तनावमुक्त रखता है तथा भाग्य वृद्धि होती है लेकिन अगर यही रसोईघर गलत दिशा में हो तो सबसे पहले घर की महिलाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अन्य सदस्यों को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आज नए टेक्नोलोजी के चलते हमने अपने जीवन में काफी बदलाव कर दिया है। जैसे परंपरागत जलस्रोतों को छोड़कर आरो का जल पीया जा रहा है। खुद के द्वारा उगाया गया अन्न, और दवाई वाली साग सब्जी खा रहे है। तो आज हम रसोई से सम्बन्धित बहुत लाभदायक एवं महत्वपूर्ण उपाय टिप्स बता रहे है। जो आपके भाग्य खोल दें

1- बिस्तर बैठकर न खाएं खाना

अगर आप बिस्तर पर बैठकर आराम से खाना खा रहे है तो आज से ही ऐसा करना छोड दें।  क्योंकि यह दुर्भाग्य को न्यौता देता है और परिवार में बीमारी भी आती है। घर के सदस्य कर्जे के बोझ से मानसिक पीढा भोगते है। पूरे परिवार में अशांति छा जाती है।


2- रसोई घर में पानी बाल्टी भरकर रखें 

जी हां अगर आप रात को रसोई घर में पानी की बाल्टी भरकर रखते हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। कर्जा से मुक्ति मिलती है और परिवार वालों के जीवन में सभी रास्ते खुल जाते है।


3- रात को रसोई घर में झूठे बर्तन न रखें 

घर के लिए  सबसे अशुभ संकेत माना जाता है यह जब कोई रात को रसोई में झूठा बर्तन रखता है। इससे परिवार के सभी लोगों की धन हानी के साथ-साथ मान हानी भी होती है।

4- सूर्यास्त के समय न दें किसी को प्याज,दूध और दही

यह भी अशुभ संकेत माने जाते हैं।  क्योंकि यह मान्यता है कि अगर आप सूर्यास्त के समय किसी को दूध,दही और प्याज देते है तो इससे घर की खुशी और लक्ष्मी दीनो उसके साथ चली जाती है। भूलकर भी ऐसा काम न करें। 

5- घर के मेनगेट पर न रखें कूडादान

यह घर में आने वाली खुशियों तथा लक्ष्मी को रोकता है। परिवार के लोग सुख पाने को तरसते हैं,पूरे परिवार में अशांति छायी रहती है।तथा आपके करीबी और पडोसी आपका परम शत्रु बन जाता है।

अन्य सम्बन्धित लेख साहित्य--

0 comments: