Monday 19 July 2021

ॐ मंत्र ध्वनि का जाप करने के अद्भुत लाभ एवं उपायAmazing Benefits and Remedies of Chanting Mantra Sound

ॐ मंत्र ध्वनि का जाप करने के अद्भुत लाभ एवं उपाय | Om Dhwani ke labh in hindi 

हिंदु धर्म कयी प्रभावशाली मंत्र जाप है जो हमारे अंदर नयी ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करते है,हमारे शास्त्रों में जीवन की उत्पत्ति का आधार ही ओम (ऊँ) की ध्वनि को माना गया है। खासकर श्रावण मास में ॐमंत्र ध्वनि जाप से आंतरिक मन पवित्र होता है और ज्ञान की ज्योति प्रबल होती है।हमारे शास्त्रों के अनुसार जब धरती पर कोई जीवन नहीं था, तब ब्रह्मांड में एक नाद उत्पन्न हुआ, जिससे जीवों की उत्पत्ति हुई। ॐ मंत्र ध्वनि की गूंज इतनी प्रभावशाली होती है की इससे समस्त पर्यावरण में उमंग आ जाती है। तो आइए ॐ मंत्र ध्वनि की विशेषताओं के बारे मे जानते है।

ॐ मंत्र ध्वनि की शक्ति एवं प्रभाव | Power and effect of mantra sound

दोस्तों हमारे शास्त्रों में जो भी कहा गया है वह 100% सही है। अगर धार्मिक रूप से देखा जाए तो ॐ शब्द ध्वनि को बहुत शक्तिशाली माना गया है। जो हमारे आध्यात्म को जगाता है,और हमें आंतरिक ज्ञान से ओत-प्रोत करता है। और शास्त्रों में यह भी मान्यता है कि इसी ॐ मंत्र ध्वनि में ही पूरा ब्रह्मांड समाया हुआ है। जब हम सच्चे।हृदय से ॐ ध्वनि का मंत्रोच्चारण करते है तो यह ध्वनि हमारे आंतरिक मन को परमात्मा से जोडने में सहायक होती है। अगर हम किसी भी मंत्र से पहले इस ॐमंत्र ध्वनि को बोलते हैं तो उस मंत्र का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। भगवान भोलेनाथ और सभी देव प्रसन्न हो जाते है।  ॐ मंत्र ध्वनि के उच्चारण से हमारे गले और शरीर में एक तरह का कंपन होता है,एक अलौकिक दीप्ति प्रज्वलित होती है, जिसकी वजह से थायरॉयड, बीपी, लंग्स, पेट की समस्याएं ठीक होती हैं और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बेहतर होती है। जिसका प्रभाव और फायदा भारत ही नहीं समस्त विश्व आ प्राप्त कर रहा है।

1. ॐ मंत्र जाप से मानसिक शांति मिलती है, और व्यक्ति तनाव से मुक्त हो जाता है।

2. ॐ मंत्र जाप से हमारे आंतरिक मन में ध्वनि और तरंगे उत्पन्न होती है,जिससे हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह तीव्र होता है। 

3. ॐ मंत्र जाप से ग्रह क्लेशों और दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती है।

4. ॐ मंत्र जाप से हमारे अन्दर ऑक्सीजन की मात्रा अधिक प्राप्त हो जाती है। 

5. ॐ ध्वनि जाप के उच्चारण से पाचन तंत्र और जठराग्नी शक्ति तीव्र हो जाती है, वह किसी खाद्य पदार्थ को पचाने में सक्षम होता है।

6. ॐ मंत्र जाप से नींद अच्छी आती है, उसकी नींद न आने की सिकायत हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

7. ॐ ध्वनि मंत्र जाप से शरीर को स्फूर्ति मिलती है,और थकान मुक्त  हो जाता है, जिससे शरीर के हर अंग के साथ हृदय की भी मजबूती मिलती है।

8. ॐ ध्वनि मंत्र जाप से हमें कामयाबी और सफलता मिलती है,और हमारे सभी रूके हुए काम पूर्ण हो जाते है।

9. ॐ ध्वनि मंत्र जाप से हमारे अंदर सकारात्मक विचारों का प्रभाव बढता है और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है।

10. ॐ ध्वनि मंत्र जाप से हमारा मस्तिष्क तीव्र होता है और याददाश्त में वृद्धि होती है।

11. ॐ ध्वनि मंत्र जाप से हमारी कल्पना शक्ति को मजबूती मिलती है, हमारी सोचने की शक्ति का लेवल ऊर्ध्व गामी हो जाता है,हमारा कनेक्शन ईश्वर से मिल जाता है।

अन्य सम्बन्धित लेख साहित्य--

0 comments: