Friday, 16 July 2021

उत्तराखंड के राज्यप्रतीक चिन्ह एवं विशेषता और महत्व State Emblem of Uttarakhand, Characteristics and Significance

उत्तराखंड के राज्यप्रतीक चिन्ह एवं विशेषता और महत्व State Emblem of Uttarakhand, Characteristics and Significance


नमस्कार दोस्तों उत्तराखंड भारत का एक ऐसा भाग है जो प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित है, और यह धरती का स्वर्ग भी माना जाता है। यहाँ अनेकों पर्यटक स्थल एवं देव स्थल है जो कयी सुन्दर एवं रहस्यमय पहाड़ों से घिरा है। यह राज्य प्राय लुप्त जीवों के साथ असंख्य वन्य प्राणियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है। यहाँ देवी देवता की लीला का आधार है। चारों तरफ फैली हरियाली, खूबसूरत बडे-बडे बुग्याल, खूबसूरत नदी घाटियां, झरने,तालाब, पहाड़ियों, देवदार-चीड़ जैसे हिमालयी वृक्षों के घने जंगल उत्तराखंड को खास बनाने का काम करते हैं। इसीलिए तो भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोग यहाँ आते है और यहाँ आने के लिए तरसते है। उत्तराखंड (सन् 2000) एक अलग राज्य का दर्जा दे दिया गया। यहाँ  की संस्कृति और सभ्यता तथा उत्तराखंड के राज्य प्रतीक चिन्ह तथा हिमालयी दुर्लभ जीव-वनस्तियों के बारे में आज हम जानेंगे।राज्य के प्रतीक चिन्ह हमारी विशेषता, हमारे विचार, हमारी संस्कृति,  हमारी सभ्यता तथा संस्कृति को बताता है।  प्रत्येक प्रदेश यानी राज्य का अपना राज्य पुष्प, राज्य पक्षी, राज्य वृक्ष, राज्य पशु तथा राज्य चिन्ह होता है।

1- राज्य पुष्प ब्रह्मकमल state flower brahmakamal

 उत्तराखंड का राज्य पुष्प ब्रह्म कमल है। यह फूल सफेद और पीले रंग का हैता है। ब्रह्म कमल तालाब के किनारे नहीं अपितु हिमालय की ऊंची चोटियों मे पाया जाता है। 

2- राज वृक्ष बुरांश  Raj Tree Buransh

 यह वृक्ष उत्तराखंड का राज्य वृक्ष है। यह औषधी गुणों से भरपूर है इसमें अनेकों रोगों से लडने की छमता होती है ।यह सदाबहार हरा-भरा रहता है। इसमे वसन्त ऋतु मे मन को हरने वाले फूल खिलते है।

3- राज्य पक्षी मोनाल state bird monal

मोनाल उत्तराखंड राज्य का राज्य पक्षी है। यह हिमालय के मोर के नाम से विख्यात है। यह मोर के समान ही दिखता है, तथा मोर के समान ही अपने सिर पर नीले तथा पीले रंग की छोटी धारण किए रहता है। यह पक्षी विश्व में सबसे सुंदर पक्षियों में गिना जाता है, और इसमें कई सारे प्राकृतिक सौंदर्य व गुण छिपे हुए हैं। 


4- राज्य पशु कस्तूरीमृग state animal musk deer

कस्तूरी मृग घनेघोर जंगलों तथा हिमालय की ऊंची चोटियों में पाया जाता है। इसकी नाभि में बहुत ही सुगंधित पदार्थ रहता है जिसकी ढूंढ में वह वन-वन भटकता रहता है। कस्तूरी मृग भूरे रंग का होता है तथा इसकी चमड़ी काली पीली होती है और इसके सिर पर सींग नहीं होती है, और इसकी पूंछ भी नहीं होती है।  यह भारत उत्तराखंड का राज्य पशु है।

5- राज्य प्रतीक चिन्ह state emblem

हमारे उत्तराखंड राज्य का प्रतीक चिन्ह रुपए में तीन पर्वतों वाला उसके ऊपर अशोक स्तंभ है तथा उसके नीचे गंगा की लहरें कल्पित करती हुई बह रही है। यह चिन्ह राज्य की सभी दस्तावेजों तथा सरकारी अभिलेखों में प्रयुक्त किए जाते हैं।

सम्बन्धित लेख साहित्य--


0 comments: