Wednesday 11 August 2021

Navgraha Shanti Upay नवग्रहों के दोष एवं दोषों के असरदार उपाय जो जीवन के हर कष्टों को करेंगे दूर Navgraha Shanti Upay Effective remedies for the defects and defects of the Navagrahas, which will remove all the troubles of life

Navgraha Shanti Upay नवग्रहों के दोष एवं दोषों के असरदार उपाय जो जीवन के हर कष्टों को करेंगे दूर

दोस्तों जीवन बहुत ही नाजुक होता है इसकी सुरक्षा करना कुछ हमारे हाथ में और कुछ ग्रहों के प्रभाव से होता है,हमारे जीवन मेें होने वाले समस्त बदलावों को ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति के आधार पर आंका जाता है।हम ग्रहों के प्रभावों से अपने को बचा सकते है। हमारे शास्त्रों के अनुसार किसी जातक की कुंडली में विराजित ग्रह और उनकी चाल के कारण ही उसके जीवन में सफलता,रोग,कष्ट, भय, दरिद्रता, असफलता या कठिनाई का दौर आता है। व्यक्ति की मान-प्रतिष्ठा, प्रगति,तरक्की,  सम्मान,सफलता व अपमान के कारक भी यही ग्रह होते हैं।अब हमारे मन में यह सवाल उठता है कि ए ग्रह कब और क्यों अपना प्रभाव दिखाते है। ऐसे में ग्रह के उचित अवस्था में होने पर ये जातक को शुभ रहते हैं, जबकि नीच होने या दुष्ट ग्रहों की दृष्टि होने पर जातक के लिए परेशानी खड़ी करते हैं। तो आइए आज हम इन सभी सवालों के जवाब और ग्रह दोष शान्ति के आसान उपाय लेकर आए हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

सूर्य ग्रह दोष 

* घर से भूरे रंग की गाय का मरना या गायब हो जाना।
* शरीर अंगो का शिथिल हो जाना।
* कारोबार में मंदता आना या नुकसान होना।
* बनते कार्य का बिगडना या उसमें रुकावटें आना।

सूर्य ग्रह दोष उपाय -

* सूर्य को हमेशा (अर्घ्य) जल दें। 
* जब भी आप घर से निकलें तो गुड खाकर निकलें। 
* माता - पिता की सेवा करें। 
* गेहूं और तांबे का बर्तन दान करें।
 

चंद्र ग्रह दोष 

* घर में दूध देने वाले पशू का मर जाना।
* माता की सेहत पर बुरा असर पढना या स्वास्थ्य खराब रहना।
* आंखों सम्बन्धित रोग उत्पन्न होना।
* शरीर में अकड़न दिखलाई देना।

चन्द्र ग्रह दोष उपाय -

* सोमवार को सफेद वस्त्र या दूध का दान करें। 
* किसी मंदिर में कुछ दिन कच्चा दूध और चावल रखें। 
* परिवार के बुजुर्गों की सेवा करें।
* चन्द्र के लिए चावल एवं चांदी की वस्तुएं दान करें।
 

मंगल ग्रह दोष 

* घर में बच्चा पैदा होते ही मर जाना।
* घर के बच्चों को आंखों सम्बन्धित बीमारी होना या आंख का फूट जाना।
* खून सम्बन्धित बीमारी होना या खून की कमी होना।
* अक्सर जोड़ों में दर्द रहना।

मंगल ग्रह दोष उपाय 

* हनुमान जी को चोला या सिंदूर चढाना।
* मंगलवार को बंदरों को भुने चने और गुड़ खिलाएं। 
* नित्य हनुमान मंदिर जाकर बजरंग बाण का पाठ करना। 
* मंगल के लिए साबुत, मसूर की दाल दान करें। 
 

बुध ग्रह दोष 

* सूंघने की शक्ति कम होना।
* समय से पहले दांतों का खराब हो जाना।
* घनिष्ठ मित्र से भी बैर उतपन्न होना।
* जुबान में तुतलाहट या जुबान खराब होना।

बुद्ध ग्रह दोष उपाय 

* तांबे के पैसे में सूराख करके बहते पानी में बहाएं। 
* व्यक्ति अपना नाक छेदन कराए।
* फिटकरी से दांत साफ करें।
* गणेश जी को 21 दूर्वा चढाएं 
* साबुत मूंग का दान करें। 
 

बृहस्पति ग्रह दोष

* पढाई में अडचन आना या मन ना लगना।
* बच्चों का स्वास्थ्य खराब रहना।
* पती के कार्यों में रुकावट आना या मानसिक चिंता होना।

वृहस्पति ग्रह दोष उपाय 

* केसर का तिलक रोजाना लगाएं। 
* केले वृक्ष की पूजा करें एवं दीप दान करें। 
* कुछ मात्रा में केसर खाएं और नाभि या जीभ पर लगाएं। 
* चने की दाल,केला या पीली वस्तु दान करें।
 

शुक्र ग्रह दोष 

* शरीर को थकावट या आंतरिक रोगों का सामना करना।
* गुप्तांगों से परेशान रहना।
* अनौपचारिक सम्बन्ध बनाना।

शुक्र ग्रह दोष उपाय 

* शरीर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना।
* गाय की सेवा करें तथा हरा चारा खिलाएं। 
* शुक्रवार के दिन खटाई से परहेज करना।
* दही, घी, कपूर का दान करें। 
 

शनि ग्रह दोष 

* मकान को क्षति पहुँचना या गिर जाना।
* बालों का झडना।
* काली भैंस का मर जाना।
* शारीरिक कष्टों का सामना करना।

शनि ग्रह दोष उपाय 

* बबूल की दान्तुन का प्रयोग करना।
* शनि के दिन पीपल पर तेल का दीया जलाएं। 
* शनि के दिन तेल व काले कपडे का दान करना।
* किसी बर्तन में तेल लेकर उसमें अपनी छाया देखें। 
* हनुमान जी की पूजा करे और बजरंग बाण का पाठ करें। 
 

राहु ग्रह दोष

* घर में अशुभ संकेत मिलना।
* खर्चा आमदनी से अधिक होना।
* छाती में दर्द रहना या हृदय कमजोर होना।

राहु ग्रह दोष उपाय 

* जौ या मूली या काली सरसों का दान करें। 
 * कच्चा नारियल व नीला कपढा पीपल वृक्ष के नीचे रखना।

केतु ग्रह दोष उपाय 

* चींटियों को आटा खिलाएं। 
* काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
* काला सफेद कंबल कोढ़ियों को दान करें।

अन्य सम्बन्धित लेख साहित्य--

0 comments: