Friday 20 August 2021

Shadi ke asan upay in hindi शादी में रुकावटें, नहीं बन रहे शादी के योग करनी है जल्दी शादी तो अपनाएं यह रामबाण तरीके एवं उपाय

Shadi ke asan upay in hindi शादी में रुकावटें, नहीं बन रहे शादी के योग करनी है जल्दी शादी तो अपनाएं यह रामबाण तरीके एवं उपाय

दोस्तों शादी जीवन का एक ऐसा दौर है जिससे सभी को गुजरना पढता है और इसके सपने सभी देखतें है।  क्योंकि इसमें दो शरीर ही नहीं दो आत्माओं का मेल होता है। हमारे ज्योतिषशास्त्र में मान्यता है कि कुण्डली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होने पर शादी में बाधा आती है रुकावटें पैदा होती है। और कभी-कभी तो शादी की बात तय होकर भी टूट जाती है। या किसी को लाख कोशिश करने पर भी अच्छा वर वधू नहीं मिल पाते है। इस तरह की स्थिति से निकलने के लिए कुछ ज्योतिषशास्त्र पर आधारित उपाय हैं। जो बेहद लाभकारी है, जो सभी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करते है। आप चाहें तो इन उपायों को आजमाकर अपनी शादी के योग और अपने लिए सही जीवन साथी चुन सकते हैं।

यह भी पढें 👉 सभी नवग्रह दोष एवं शान्ति के लिए प्रभावशाली उपाय

1- रामचरितमानस का पाठ करें !

राम और सीता जैसी जोडी की जो श्रीराम से विनती करता है उन्हें अवश्य प्राप्त हो जाती है। इसके लिए आपको नित्य नियम और श्रद्धा से रामचरितमानस का पाठ करना होगा। रामचरित मानस में विशेष रूप से बाल कांड में वर्णित शिव-पार्वती विवाह से जुड़ी प्रसंग को विधिपूर्वक पढ़ें।किन नियमों और अच्छी आदतों से हम अच्छा जीवन साथी पा सकते है। और रामचरितमानस के आशीर्वाद से उन्हें भी यह वरदान मिल जाता है जिनके भाग्य में कभी शादी के योग है ही नहीं। 

2- युगल भगवान की पूजा करें!

अधिकतर हम किसी एक भगवान पर जादा विश्वास व आस्था रखते हैं। लेकिन अगर आपको शादी के जल्दी योग और अच्छा जीवन साथी चाहिए तो आपको युगल सरकार की पूजा करनी होगी। याद रखें कभी भी शिव, राम, कृष्ण की पूजा अकेले न करें। एक साथ करें क्योंकि ये तीनो एक ही है। ऐसे करने से विवाह के योग समाप्त हो जाते है, शादी में रुकावटें पैदा होती है। अच्छा जीवन साथी नहीं मिल पाता है।  

3- हमेशा हल्दी का प्रयोग करें !

हल्दी को विष्णु का ही रूप माना जाता है, इसीलिए हल्दी का प्रयोग करना लाभकारी है।आप चाहे तो नहाने के पानी में हल्दी डालकर नहाएं। केले के पेड की पूजा करने से बिष्णु भगवान् प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते है। साथ ही केसर के साथ हल्दी का भी प्रयोग करना बेहतर होता है।केले के पेड पर गुड, चना और दीप दान करने से भी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

4- विवाह के समय गुप्त दान करें !

गुप्त दान को ही महादान माना जाता है, अर्थात जिस दान के बारे में किसी को भी पता न हो। वर बधू दोनो शादी के समय गुप्त दान कर सकते है। इससे दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आ जाती है और रिश्ता अटूट बन जाता है। शादी और रिश्ते में कोई भी विघ्न बाधा नहीं आती है।

यह भी पढें 👉 सभी नवग्रह दोष एवं शान्ति के लिए प्रभावशाली उपाय

बहुत जल्दी शादी करने के टोटके व नुख्से 
Shadi ke asan upay in hindi

भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में हर किसी समस्या का समाधान हैं। माना जाता है कि घर में जब किसी की शादी हो रही हो तब दूल्हे का सेहरा लेकर सिर पर रखने से कुंवारे लड़के की शादी जल्दी होती है। जासके योग न बन रहे हो उसकी भी किस्मत जाग जाती है।और किसी को जल्दी शादी करनी है तो कन्या को दुल्हन से सिर टकराना चाहिए। और जिस भी लडके या लडकियों की शादी में बार-बार रुकावटें आ रही हों उसे रात में तांबे के पात्र में जल भरकर विष्णु भगवान की मूर्ति या तस्वीर के सामने रखना चाहिएऔर विनम्र हो करके वरदान प्राप्त करना चाहिए और फिर सुबह ब्राह्ममुहूर्त में उस पात्र के जल से मांग भरें और वापस पात्र को भगवान के सामने रख दें। ऐसा करने से यथा शीघ्र लाभ मिलता है। और ध्यान रहे कि इस बीच कोई टोके तो कुछ न बोलें। और नित्य एक महीना तक ऐसा करने से विवाह के योग मजबूत हो जाते हैं। जीवन की रुकावटें दूर हो जाती है।

अन्य सम्बन्धित लेख साहित्य--

0 comments: