Saturday 23 October 2021

Kachuve ke benifit in hindi घर,दुकान,व्यापार में फेंगशुई कछुआ रखने के अनेकों लाभ धन-दौलत,सोहरत और देता है बहुत कुछ सम्पूर्ण विवेचन

 नमस्कार दोस्तों मनुष्य जीवन कयी सारे संकटों से गुजरता है और इसे सुधारने के तहत हमारे शास्त्रों में कई पुस्तकों में अनेक बातों का वर्णन किया गया है।कहीं ज्योतिष परामर्श है, कहीं वास्तु शास्त्र है जो न केवल जीवन से नकारात्मकता हटाने का काम करता है, बल्कि हमारे जीवन में धन-वैभव कैसे बढ़े यानि सकारात्मकता में कैसे इजाफा हो इस संबंध में भी आसान उपाय बताता है। यानी हमारे जीवन की दिशा और दशा सुधार देता है। 

हमारे धर्म में भगवान विष्णु के कच्छप अवतार को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। क्योंकि समय समय पर भगवान विष्णु ने ही इस धरती पर अवतार लेकर हमारा कल्याण किया है। उन्हीं में कच्छप अवतार यानि कछुए की कई प्रतिमाओं का उपयोग पूराने समय से आज तक हमारे यहां शुभता के लिए किया जाता है। घर में कछुए रखने का प्रवधान है। कयी लोग इसका प्रयोग प्राचीन समय से ही वास्तु उपाय के रूप में करते आ रहे है। जिससे घर में  असीम शांति का अनुभव होता है,घर में सुख समृद्धि आती है, घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, परिवार के सदस्यों की तरक्की व उन्नति होती है।

Kachuve ke benifit in hindi घर,दुकान,व्यापार में फेंगशुई कछुआ रखने के अनेकों लाभ धन-दौलत,सोहरत और देता है बहुत कुछ सम्पूर्ण विवेचन 

फेंगशुई कछुआ बहुत कुछ देता है अगर आपके मन में ए सवाल आते है कि कछुआ रखने या शरीर पर कहीं भी धारण करने अनेकों फायदे है।अगर आप सोचते कि कछुए वाली अंगूठी किस दिन खरीदें,या पहनने से पहले क्या करें क्या न करें,कछुए को घर में किस दिशा में रखे कहाँ  रखे, कछुआ रखने के नियम व विधि क्या है, लगभग वह हर एक बात जो आप जानना चाहते हैं तो इसके जवाब के लिए यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

Kachuve ke benifit

1- घर के मुख्य द्वार पर पर लगाने से लाभ

अगर आप कछुआ को घर के मुख्य द्वार पर रखते है तो इससे पूरे घर का वास्तुदोष भी दूर होगा और घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होगी। कछुए का चित्र या मूर्ति को मुख्य द्वार की उत्तर दिशा में ही टंगना चाहिए ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि तथा लक्ष्मी प्रवेश करती है। और धन सम्बन्धित सभी रुकावटें दूर होंगी तथा तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

2- विष्णु के अवतार है कछुआ व्यापा वृद्धि के लिए 

बिष्णु भगवान् ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए यहाँ अनेकों अवतार लिए उसी में से कछुआ भी उनका ही अवतार है। इसीलिए लोग अपने व्यवसाय में वृद्धि व धन वृद्धि के लिए कछुए की पूजा करते है तथा बिष्णु भगवान् की आराधना करते है।

3- कछुए को ऐसा रखने से मिलेगा सभी सुख व लाभ

कछुआ जीवित प्राणी है और अगर आप अष्ट धातु से बने कछुए को घर में ला रहे है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन इसका नियम यह है कि इसे पीतल या अष्टधातु की परात में डुबो कर रखना पढता है तभी इसका पूर्ण लाभ मिलता है।

4- कछुआ रखने से बढती है आयु

कछुआ जो है वह खुद काफी लम्बी उम्र जीने वाला प्राणी है इसीलिए यह जहाँ रहता है वहाँ के सभी सदस्यों की उम्र भी बढाता है और साथ में धन, सुख,  आरोग्य तथा तरक्की में भी वृद्धि करता है। 

5- घर में चारों पहर रहती है शान्ति 

इस कछुए की यह खास बात है कि इसको घर में रखने से घर का वातावरण शान्त रहता है। क्योंकि कछुए का स्वभाव ही है शान्त और उसी अनुसार जहाँ रहता है वहाँ वैसा ही प्रभाव डालता है। अगर आप कछुआ घर में लाते है तो समझ लीजिये कि घर में सुख समृद्धि, खुशी, शान्ति बढने वाली है।

6- घर की नकारात्मक ऊर्जा तथा बुरी नजर को दूर करता है कछुआ 

जी हां आजकर जहाँ देखो द्वेष भावनाएँ जादा देखने को मिलती है,हर कोई दूसरे से जलता है उसे बुरी नजर से देखने लगता है। जिसके कारण हमारे घर परिवार तथा व्यापार पर उसकी बुरी नजर का बुरा प्रभाव पढता है। कछुए को दक्षिण पूर्व दिशा में रखने से वह घर की रक्षा करता है घर को बुरी नजर एवं नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है।

7- सन्तान प्राप्ति के रास्ते खोलने के लिए घर में रखें पीठ पर बच्चा रखा हुआ कछुआ -- 

आजकल समाज में कयी ऐसे लोग है जिन्हें सन्तान प्राप्त नहीं हो पाते है वे जीवन भर दुखी रहते है। कयी सारे टेस्ट भी करते है किन्तु उसका कोई प्रभाव नहीं पढता है।इस समस्या से बचने के लिए आपको ऐसा कछुआ घर में रखें जिसके पीठ पर कछुए का बच्चा हो, वह उस परिवार में भी वैसा हि प्रभाव डालता हैं।

अन्य सम्बन्धित बेबदुनियां

👉जानिए किस दिशा में कौन से सामान रखने से होगी तरक्की 
👉 सफलता पाने का मूल मंत्र 
👉 खूब सार पैंसे कमाने की ट्रिक व मंत्र 
👉 वास्तुशास्त्र के अनुसार करे घर में मंदिर स्थापना बरसेगी खुशियाँ 
👉 सर्वार्थ सिद्धी के लिए धारण करें हनुमान चालीसा यंत्र लाॅकेट 
👉 जानिए राशी के भवन निर्माण का सहि मुहूर्त कब है
👉 मंगल ग्रह का मूंगा रत्न लाभ हानि और विधि से प्राप्त करें सुख समृद्धि 
👉 घर के मुख्य द्वार पर जरूर करें ये काम खुशियाँ दस्तख देगी खुद घर में 
👉 सफलता की चाबी है गुरु रत्न पुखराज के पास 
👉 जानिए हीरा रत्न के गुण-दोष और लाभ हानि के बारे किसे मिलेगा फायदा

0 comments: