Saturday 11 December 2021

6 Rashifal 2022 सभी 6 राशियां-मेष,वृष,मिथुन,कर्क,सिंह,कन्या का विस्तृत भविष्यफल 2022 | जानिए कैसा रहेगा साल 2022 आपके लिए| 12-राशिफल 2022

 नमस्कार दोस्तों आज हम साल 2022 में सभी राशियों का भविष्यफल लेकर आए हैं। साल 2022 सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।कितनी तरक्की व कामयाबी आप इस सालकरोगे। कुछ ऐसी बाधाएं भी होंगी जो आपकी उन्नति में रूकावट डाल सकती है। आज हम सभी राशियों मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुम्भ, मीन इन सभी राशियों में से आज हम 6 राशियों का 2022 राशिफल जानेंगे। इस साल आपको कितनी खुशियाँ मिलेगी, ग्रहों के संयोग से कई शुभ-अशुभ फल भी आपको प्राप्त होंगे।साल 2022 मे क्या कुछ खास व विशेष आपके साथ होगा और साल 2022 में आपका स्वास्थ्य, करियर, परिवार, तरक्की, धन-दौलत,व्यापार आदि सभी पर क्या प्रभाव पढेगा।और इन सभी समस्याओं से निपटने के उपाय कौन से है।

Rashifal 2022 सभी 6 राशियां-मेष,वृष, मिथुन, कर्क,सिंह,कन्या का विस्तृत भविष्यफल 2022 | जानिए कैसा रहेगा साल 2022 आपके लिए| 12-राशिफल 2022 

नया साल हमारे लिए कैसा होगा यह सभी राशियों के जातकों का सवाल होता है। यह जानकारी आपको शास्त्रों तथा ज्योतिष ग्रन्थों द्वारा दी जा रही है। यह सारी भविष्यवाणी आने वाले साल में आपको हर अच्छे बुरे परिणामों के लिए तैयार करेगी। साल 2022 में आप जानेगे कि किन विघ्नों, बाधाओं का आपको समना करना होगा तथा उससे कैसे निपटा जा सकता है। पोस्ट अच्छी लगे तो कमेन्ट अवश्य करें धन्यवाद।

मेष राशिफल 2022 (चू-चे-चो-ला-ली-ले-लो-आ)

मेष राशि वार्षिक भविष्यफल 2022 के अनुसार यह साल कई बार ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर सकता है, जहां से जीवन आपकी आशा से एकदम विपरीत दिशा में चलती नज़र आएगी। लेकिन घबराएं नहीं यह साल चुनौतियों के साथ अच्छे संकेत देता है। महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होगी। बढी योजनाओं को सही आकार देने आसानी होगी।धनयोग पिछले वर्ष के मुताबिक इस वर्ष अच्छी स्थिति रहने वाली है। स्वास्थ्य के प्रति आपका विशेष ध्यान होगा जिससे पूरे वर्ष आप सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करोगे। पारिवारिक वृद्धि के योग है। कार्यक्षेत्र, नौकरी मे अच्छे  प्रदर्शन रहने के योग है। सरकारी सेवा तथा राज पक्ष से आपको लाभ मिलने के संकेत है। इस साल आपके जीवन में नया परिवर्तन आने वाला है। कामयाबी के क्षेत्र में आपके नये नये मुकाम हासिल होंगे। इस वर्ष व्यापारिक क्षेत्रों को अच्छा लाभ होने वाला है । स्त्री वर्ग के लिए यह वर्ष शुभ है। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएगी। विद्यार्थियों के लिए वर्ष उन्नति भरा है।

उपाय व समाधान - अति उत्साहित होने से बचें | तनाव करने से बचें | ईष्ट देवता की आराधना करें |दिन की शुरुआत सकारात्मक भाव से करें |विशेष पर्व-त्यौहारों पर ग्रह उपचार, दीपदान,रूद्रार्चन, दान वगैरह करते रहें। 

वृषभ राशिफल 2022 (ही-हू-हे-हो-डा-डी-डे-डो)

वृषभ के लिए साल 2022 सजग रहने के संकेत देता है। यह साल कुछ विशेष उपहार लेकर भी आ सकता है।लेकिन इस साल आपको कयी चुनौतियों का सामना भी करना होगा। स्वास्थ्य भी इस साल आपको कमजोर बना सकता है। यह साल 2022 आपको जीवन की बहुत कुछ बातें सिखाकर जाएगा। स्वास्थ्य पर अनव्यय होगा। अस्पतालों, दवाइयों के चक्कर अधिक लगाने पढ सकते है। लेकिन इस साल आए अच्छे स्त्रोत खुलेंगे आमदनी बहुत अच्छी होगी। परिवार में सुखमय वातावरण रहेगा।दाम्पत्य जीवन में मतभेद के आसार है। सामंजस्य ही समस्या से बाहर ला सकता है।सन्तान की कामयाबी पर धन खर्च होगा। इस वर्ष आपका भाग्य साथ देगा आपकों ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस साल आपकी कोई विशेष मनोकामना भी पूरी हो सकती है। विदेश यात्रा के भी अवसर आएंगे। अविवाहितों के विवाह में बाधा आ सकती है। व्यापारी वर्ग को यह वर्ष अच्छा लाभ देगा।

उपाय - इस साल आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। समय समय पर ग्रह उपचार कराते रहै और हमेशा सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

मिथुन राशिफल 2022 (का-की-कू-घ-ङ-छ-के-को-हो)

 साल 2022 में मिथुन राशि के लोगों को जीवन बेहद गंभीरता से लेने की जरूरत है।क्योंकि यह वर्ष आपके लिए प्रगतिशील होगा। 2022 में मिथुन राशि के कई सपने पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों में प्रसन्नता होगी,आर्थिक मजबूती के योग है।आय के साधन खुलेंगे। उद्यमिता का विकास होगा। सरकारी यौजनाओं से लाभ मिलेगा। अपना घर या भूमी खरीदने के योग है।आप नया वाहन भी खरीद सकते है।सुख वृद्धि, धनवृद्धि, समृद्धि वृद्धि के योग बन रहे है। दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा।विद्यार्थियों के लिए वर्ष शुभ फलदायक है। कित्नु लापवाही आपको उतना ही नीचे धकेल सकती है।

उपाय - चिड़ियों को दाना खिलाएं, शनि तथा मंगल को मंदिर जाकर पूजार्चना करे,घर में ग्रह शान्ति करवाएं ।

कर्क राशिफल 2022 (ही-हू-हे-हो-डा-डी-डू-डे-डो)

कर्क राशिफल 2022 के अनुसार यह साल आपके लिए खुशहाली लाएगा, हालांकि अतिआत्मविश्वासी होना आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।यह वर्ष आपको अनेकों चुनौतियों से घेर सकता है।स्वास्थ्य भी प्रतिकूल रहेगा।असपताल,दवाइयों के चक्कर अधिक लग सकते है।जीवन चर्या सरलता से निभेगी।पारिवारिक मामलों में प्रसन्नता, सुखमय वातावरण रहेगा।दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बीतेगा।पति पत्नी को अलगाव की स्थिति से गुगजरना पढ सकता है। सन्तान के कार्यों मे धन अधिक खर्च होगा। व्यावसायिक जीवन प्रगति भरा रहेगा। इस वर्ष आपका भाग्य ऊंचाइयों तक ले जाएगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे है।घर से दूर व्यापार के लिए जा सकते है।विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष चुनौती पूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 

सिंह राशिफल 2022 (म-मी-मू-मे-मो-टा-टी-टू-टे)

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार इस साल जातकों को कयी सुखद पल प्राप्त होंगे।सफलता के कयी सारे मार्ग एकसाथ खुलने के कारण मन विचलित भी हो सकता है इसीलिए ध्या भटकने न दें।आपके शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किन्तु आप खुद के भावो व विचारों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पक्ष आपका प्रतिकूल रह सकता है। आर्थिक संकट से आपको निजात मिलेगी किन्तु धन का सही जगह निवेश करें। इस वर्ष आपके साथ धोखाधड़ी के योग भी बन रहे है। पारिवारिक सुख में आपके वृद्धि के योग है। आप अपनी राशिचिह्न के अनुसार ही आचरण करेंगे।नवीन संबंध जुडने के योग है। कार्यक्षेत्र में धनवृद्धि के योग है। अविवाहितों के विवाह योग बन रहे है।किन्तु आपके अन्दर साहस के साथ आलस्य आपके व्यक्तित्व का हिस्सा हो सकता है। यदि आप आलस्य को भगाएंगे, तो ही आपके लिए यह साल कुछ विशेष रहने वाला है।खासकर विद्यार्थियों को इस पर विचार करना चाहिए। आपका परीश्रम आपको कामयाबी की सीढियां चढ़ने को बाध्य करेगा।

कन्या राशिफल 2022 (टो-पा-पी-प-ष-ण-पे-पो)

कन्या राशिफल 2022 के अनुसार जातको के लिए यह वर्ष कुछ चुनौतियों भरा होगा,आप अपने अन्तरमन में ही फसे रहेंगे।आपकी सोच तो कयी गुना अऊंची होगी किन्तु आप फैसले नहीं ले पाएंगे। आपके अंदर अहंकार का भाव रहेगा। पारिवारिक मामलों में चिन्ताजनक ही परिणाम हासिल होंगे।आपके ईष्ट, कुटुम्बियों का व्यवहार भी प्रतिकूल होगा। धनयोग की भी अच्छी स्थिति नहीं रहेगी। खर्चों की अधिकता और आय की कमी रहेगी। सामाजिक स्तर गिरता दिखाई देगा।मानसिक तनाव बढने के आसार है।जोश एवं उत्साह में लिए गये फैसले आपको संकट में डाल सकते है।

दाम्पत्य जीवन में भी निराशाजनक परिणाम ही मिलेंगे। जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रतीकूल रहेगा। सन्तान के विचारों को महत्व दें। उनकी भावनाओं को समझें।  हर किसी से टकराव के योग है। किसी से भी वाद प्रतिवाद न करें। स्त्री वर्ग के लिए वर्ष कठिनाई भरा होगा।सावधानी से कार्य करने की सलाह दी जाती है। इस साल आपको अपनी स्किल्स में सुधार करना चाहिए।तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे।  अगर किसी काम में बार-बार असफलता मिल रही है, तो आपको उसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। भाग्य के भरोषे न बैढे ना ही भाग्य को कोसे आप चाहें तो भाग्य भी बदल सकते हो। 

विशेष उपाय शनि,मंगल और राहु का जप दान करे और अपने घर के सभी सदस्यों के ग्रहों का पूजन करवाएं

👉 मेष राशि सम्पूर्ण भविष्यफल 2022

👉 सम्पूर्ण अंक शास्त्र के अनुसार भविष्यफल 2022

0 comments: