Wednesday 8 December 2021

Mesh Rashifal 2022 ; मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 करियर,स्वास्थ्य, परिवार,व्यापार शादी,उपाय एवं भविष्यफल 2022

 नमस्कार दोस्तों आज हम मेष राशि 2022 मे धमाल करेगी 2022 मे मेष राशि का भविष्यफल कैसा रहने वाला है।इस वर्ष जातक के ऊपर क्या उतार चढाव आने वाले है। वैसे तो इस राशि का सबसे अच्छा गुण है कि प्रत्येक परिस्थिति में गर्व से खड़े रहना सिखाती है। इस राशि के व्यक्तियों की हड्डियों की संरचना बहुत मजबूत होती है,दृढ़ता के साथ परिस्तिथियों का सामना करना सिखाती है, और जीवन में स्वावलंबी बनने का अवसर देती है। मेष राशि के जातकों में यह प्रतिभा होती है कि जब तक वे अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते हैं तब तक प्रयास करते रहते हैं। इस राशि के जातक मुश्किल से मुश्किल कार्य को भी कर दिखाते है और जो एक बार सोच लेते है उसे लक्ष्य तक पहुंचने की पूरी कोशिश करते हैं। 

Mesh Rashifal 2022 ; मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 करियर,स्वास्थ्य, परिवार,व्यापार शादी,उपाय एवं भविष्यफल 2022

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 में मिले जुले परिणाम मिलेंगे करियर के लिहाज से अच्छे अवसर मिल सकते हैं। 16 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेगा जिससे आर्थिक स्थिति में अनुकूल प्रभावों का समावेश होगा। शनि छठे भाव के स्वामी बुध के साथ दशम भाव गोचर करेगा जिसके प्रभाव से आप इस साल नौकरी की पदोन्नति या नौकरी भी बदल सकते हैं।साल 2022 में मेष राशि के वह जातकों के अंदर सकारात्मकता का भाव रहेगा,आध्यात्मिक ज्ञान मजबूत होगा। जो नौकरी की तलाश में हैं उन्हें सफलता हासिल होगी। जीवन में कयी अहम बदलाव आएंगे और कुछ अहम फैसले भी 2022 में आपको करने होंगे। 

मेष परिवार राशिफल 2022 

इस साल वृहस्पति एवं शनि के चतुर्थ भाव की संयुक्त दृष्टि होने के कारण पारिवारिक वातावरण बहुत खुशनुमा होगा | आपका आध्यात्मिक तथा धार्मिक पक्ष मजबूत होगा | घर मेशुभ आयोजनों के योग बनेंगे | परिवार में सुख समृद्धि शान्ति तथा सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा | वैवाहिक जीवन में थोडा उतार चढाव आ सकते है,इसलिए एक दूसरे की भावनाओं को समझें, तारतम्यता अपनाएं | साल के अंत में आपकी पूरी थकान उतर जाएगी क्योंकि आपको अद्वितीय खूशी प्राप्त होगी |

मेष राशि करियर 2022

साल 2022 आपको Positive रखेगा | अधिक ध्यान एकाग्रचित्त हो पायेगा जिससे सफलता हासिल होगी | व्यवसाय वर्ग के उन्नति के योग बन रहे है आपका व्यापार ऊंचाइयों को छूएगा | इस साल विदेश यात्रा नौकरी पदोन्नति तथा उच्च अधिकारियों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे | व्यवसाय में आपका Luck साथ देगा जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा | इस साल अपको अपने करियर से सम्बन्धित महत्वपूर्ण फैसले लेने की आवश्यकता है क्योंकि वृहस्पति आपका मजबूत स्थिति में है | भले ही साल के आखिरी दो महीने में आपकी ऊर्जा सिथिल पढ सकती है किन्तु घबराएं नहीं अपने लक्ष्य को तारगेट करें | विशेष चेतवनी यह है कि इस वर्ष किसी भी प्रकार का ऋण यानी लोन न ले और किसी को भी उधार न दें नहीं तो आप कठिन संकट में फस सकते है | इस बर्ष आपको निवेश शेयर बाजार काफी फायदा दे सकता है |

मेष राशि आर्थिक/धनयोग 2022

इस भी आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य ही बनी रहेगी किन्तु जोभी खर्च आप करोगे उसके सफल परिणाम निकलेंगे | अगर आप सही समय पर सही जगह निवेश करते है तो आपको दुगुना Profits भि हो सकता है | अप्रैल माह में राहू आपकी राशि में गोचर करेंगे इस समय आपको सम्भलने  की आवश्यकता है | आप जहाँ भी साझेदारी करने जा रहें है पूरी जांच पढताल करके ही फैसले लें |

मेष राशि विवाह एवं सन्तान सुख 2022

पञ्चम भाव में वृहस्पति होने के कारण मेष राशि के जातकों के बच्चों को लिए यह वर्ष प्रगतिशील रहेगा | सन्तान पक्ष से आपको मनचाहा सुख प्राप्त होगा | वृहस्पति देव की कृपा से अविवाहित लोगों की शादी के परम योग के साथ सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी | नव विवाहितों को नया साल नयी खुशी देगा यानी नया मेहमान आपके घर आएगा | इस वर्ष प्रेम विवाह सफल रहेंगे | साल के अंत में सूर्य ग्रह आपकी राशि में गोचर करेगा जिससे अमृत सन्तान के योग बनेंगे | वृहस्पति की कृपा से इस वर्ष आपके बच्चे खूब तरक्की करेंगे | मान सम्मान तथा समाज में प्रतिष्ठा हासिल करेंगे | माता पिता का सम्मान करेंगें |

मेष राशि स्वास्थ्य 2022

इस वर्ष स्वास्थ्य आपका सामान्यतः बना रहेंगा किन्तु मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है | इस साल आपको किसी बडी बीमारी का सामना नहीँ करना पडेगा किन्तु लापवाही की वजह से छोटी छोटी बीमारियां  स्वास्थ्य विकार कर सकती है | आपको अपने स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने के लिए सैर,योग,ध्यान की सलाह दी जाती है | आप जितना प्रकृति की शरण में रहेंगे उतना हलका अपने आप को महसूस करेंगे |

मेष राशि शिक्षा एवं सफलता 2022

विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष बहुत शुभ रहने वाला है क्योंकि वृहस्पति ग्रह आपके पञ्चम भाव में स्थित है | इस वर्ष आपको कुछ निश्चित एवं कुछ फलदायी प्रणाम मिलने की सम्भावना है | मेहनत करने वालों के लिए सुहरा अवसर है कामयाबी की सीढियां आपकी राह देख रही है | नक्षत्रों तथा ग्रह चाल के अनुसार आप अपने अन्दर एकाग्रता लाए,ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते है |

मेष राशि ज्योतिष उपाय 2022

१ वृहस्पतिदेव की आराधना, ध्यान तथा पीली वस्तओं का दान करें |

२ प्रत्येक  मंगलवार एवं शनिवार को हनुमानजी की आराधना करें मंदिर जाएं | बरंगबाण, संकटमोचन तथा सुन्दरकाण्ड का पाठ करें |

३ महामृत्युंजय यंत्र की स्थापना घर में  करें तथा महामृत्युंजय मंत्र जाप रोज जाप करें |

४ नित्य प्रतिदिन ताम्रपात्र में जल,अक्षत एवं लाल पुष्प डालकल सूर्य को अर्घ्य दें |

५ नित्य प्रतिदिन अपने ईष्ट आराध्य देव की आराधना करें पूजा पाठ करें |

अन्य सम्बन्धित बेबदुनियां

0 comments: