Wednesday 28 September 2022

Maa Durga ke 108 Nam Bhajan मां दुर्गा के 108 नामों का महत्व व वर्णन दुर्गा भजन

Maa Durga ke 108 Nam Bhajan मां दुर्गा के 108 नामों का महत्व व वर्णन दुर्गा भजन 
Durga ke 108 Nam

दोस्तों नवरात्रि हो या को भी उत्सव पूजा हो माता के सुमधुर भजनों को सुनकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। घर में नयी ऊर्जा का संचार होता है। आज हम आपको माता का ऐसे भजन के बारे में बता रहे हैं, जो ऑल टाइम हिट माना जाता हैं। लेकिन अगर आप व्यस्तताओं के चलते ‍विधिवत आराधना ना कर सकें तो मात्र 108 नाम के जाप करें इससे भी माता प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती है। इससे सम्पूर्ण चण्डी पाठ का फल मिलता है।

|| श्री दुर्गा 108 नामावली ||

जौ जस देयी मेरी माता नव दुर्गा      भवानी ।
मैं अष्टोत्तरशत नामावली का करता हूं गुणगान ।।
सती, साध्वी, भवप्रीति, भवानी ,    भवमोचनी ।
आर्या, जया, आद्या, त्रिनेत्रा, दुर्गा मां    भवानी ।।
शूलधारिणी,पिनाकधारिणी, चित्रा,चण्डघण्टा ।
महातपा, मन, बुद्धि, चिता, मां  चिति अहंकारा ।।
सर्वमन्त्रमयि, चित्तरूपा, सत्ता मात भाविनी ।
सत्यनन्दस्वरूपिणी, मां अनन्ता,    देवमाता ।।
भव्या,भाव्या,अभव्या मां सर्वयज्ञविनाशिनी ।
सदागति, शाम्भवी, चिन्ता, अनन्ता सर्वविद्या ।।
रत्नप्रिया,दक्षकन्या, अपर्णा, दक्षयज्ञविनाशिनी ।
पाटलावती, पाटला मां तू ही    अनेकवर्णा ।।
पट्टाम्बरपरीधाना माता कलमंजीररंजिनी ।
अमेयविक्रमा,क्रूरा,सुन्दरी,कराली,सुरसुन्दरी ।।
मातंगी, मातंगमुनिपूजिता, वनदुर्गा, परमेश्वरी ।
माहेश्वरी, ऐन्द्री, कौमारी, चामुण्डा, वाराही ।।
पुरूषाकृति, वैष्णवी, विमला हे माता लक्ष्मी ।
उत्कर्षिणी,नित्या, बुद्धिदा, महिषासुरमर्दिनी ।।
बहुला, ज्ञाना, बहुलप्रेमा, क्रिया, मां वृद्धमाता ।
सर्ववाहनवाहना,प्रत्यक्षा शुम्भहननी- निशुम्भ ।।
चण्डमुण्डविनाशिनी मां    मधुकैटभहन्त्री ।
सर्वशास्त्रमयी, सत्या, मां  सर्वदानवघातिनी ।।
सर्वास्त्रधारिणी माता   अनेकास्त्रधारिणी ।
अनेकशस्त्रहस्ता, कुमारी, तु ही अग्नीज्वाला ।।
एककन्या, यति, युवती मां कैशोरी, शिवदूती ।
अप्रौढा, प्रौढा, तपस्विनी, मां तू है कालरात्रि ।।
महाबला,बलप्रदा,महोदरी,माता हे कात्यायनी ।
मुक्तकेशी, रौद्रमुखि मां नारायणी,, भद्रकाली ।।
जौ जस देयी मेरी माता नव दुर्गा      भवानी ।
मैं अष्टोत्तरशत नामावली का करता हूं गुणगान ।।

0 comments: