Friday 20 January 2023

Important Muhavre: महत्वपूर्ण मुहावरे परिभाषा, अर्थ व वाक्य प्रयोग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु

Important Muhavre: महत्वपूर्ण मुहावरे परिभाषा, अर्थ व वाक्य प्रयोग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु

यहाँ हम आपको सभी Competitive Exams में   सर्वश्रेष्ठ मुहावरे जैसे - TGT | PGT | UGC NET/JRF | GIC | DSSSB सामान्य हिंदी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु - UPSC, UPSSSC, Other PSC, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी , पुलिस, कांस्टेबल & SI, लेखपाल, ग्रामीण बैंक आदी में महत्वपूर्ण। 

 20- Important मुहावरे 

परिभाषा 

मुहावरा वाक्य का वह भाग होता है, जो कथन में शक्ति और चमत्कार पैदा करता है। साहित्यिक भाषा को पैना और प्रभावी बनाने में मुहावरों का बड़ा योगदान है। मुहावरे भाषा की शक्ति कहे गए हैं। जो वर्णन अनेक वाक्यों में भी अधूरा-सा रह जाए, उसे मुहावरों के माध्यम से कहने में अनूठा आनंद और संतुष्टि मिलती है। मुहावरा विषय को पूर्णता एवं गहराई से स्पष्ट करता है। भाषा का परिचय मुहावरे से होता है। अर्थ में अनूठापन पैदा करने की शक्ति मुहावरे में है।

1. अक्ल चरने जाना - समय पर सोचने में चूकना
प्रयोग
यहाँ तो इतनी बातें बनाते हो, पर ससुराल जाकर गूँगे बन जाते हो। लगता है वहाँ अक्ल चरने चली जाती है।

2. अंग-अंग मुस्काना बहुत अधिक प्रसन्न होना
प्रयोग
— बैडमिण्टन में राज्य स्तर का सर्वोच्च पुरस्कार पाकर रवि का अंग-अंग मुस्करा रहा था।

3. आँख दिखाना- डराना ।
प्रयोग
— समय कितना बदल गया, बेटा बाप को आँखें दिखा रहा है।

4. आँखों में चरबी आना - घमण्डी होना
प्रयोग-
मंत्री बनते ही आँखों पर चरबी आ गई। लँगोटिया यार को भी पहचानने से मना कर दिया।

5. कान काटना- चालाक होना। 
प्रयोग-
मोहन का बेटा कल का ही छोकरा है, पर अच्छों-अच्छों के कान काटता है। 

6. कान पर जूँ न रेंगना- कोई असर न होना
प्रयोग
- रिश्तेदार तो है पर इतना काईयाँ आदमी है कि कोई कितना ही कहे, कान पर जूँ ही नहीं रेंगती।

7. नाक कटाना- बदनाम होना। 
प्रयोग दामाद की फैक्टरी में नौकरी करने से वैसे ही इज्जत घट गई थी। इस पर गबन करकें तो सारे कुटुम्ब की नाक कटवा दी।

8. दाँत खट्टे करना - पराजित कर देना
प्रयोग
- कारगिल की कठिन लड़ाई होते हुए भी भारतीय सैनिकों ने पाक सेना के दाँत खट्टे कर दिए। 

9. दाँत पीसना - क्रोध दिखाना
प्रयोग-
उस गरीब पर क्यों दाँत पीस रहे हो, किसी बराबर वाले से जाकर भिड़ोगे तो दाल-आटे के भाव का पता चलेगा। 

10. सिर पर चढ़ाना-- समुचित संमान न देना/मुँह लगाना
प्रयोग
दादा ने पोते को इतना सर चढ़ा रखा है कि माँ-बाप को तो गिनता ही नहीं। वे कुछ भी कहें, परवाह ही नहीं - करता।

11. इंट से ईंट बजाना - पूरी तरह नष्ट कर देना
प्रयोग -
यदि कोई शत्रु भारत पर आक्रमण करेगा तो हम उसकी ईट-सेट देगे।

12. नाक कटना - सम्मान खत्म हो जाना
प्रयोग -
दादा जी ने कहा- "यदि अतिथियों की अच्छी खातिरदारी नहीं हुई तो हमारी नाक कट जाएगी।

13. टका सा जवाब देना - साफ इनकार कर देना
प्रयोग -
जब मैंने अपने मित्र धर्मदास से कुछ रुपए माँगे तो उसने टका सा जवाब दे दिया।

14. दाल में कुछ काला होना - संदेह की बात होना
प्रयोग -
दीनू को पुलिस पकड़कर क्यों ले गई? दास में कुछ काला है। 

15. जान हथेली पर रखना - जोखिम उठाने को तैयार रहना
प्रयोग -
आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारी जान हथेली पर रखकर निकलते थे । 

16. खून खौलना - बहुत क्रोध आना
प्रयोग -
शत्रु द्वारा आक्रमण किए जाने की खबर सुनकर, सैनिकों का खून खौल उठा।

17. मुँह की खाना - हार जाना
प्रयोग -
महाभारत के युद्ध में कौरवों ने मुँह की खाई ।

18. काम तमाम करना - मार डालना
प्रयोग -
पुलिस ने पांच आतंकवादियों का काम तमाम कर दिया।

19. सिर चढ़ाना - किसी की आदते खराब करना
प्रयोग -
उसने लाड़-प्यार में अपने बेटे को सिर चा रखा है।

20. हवा लगना - असर होना
प्रयोग -
गाँव से आए नौकर को थोड़े ही दिन में शहर की हवा लग गई।

0 comments: