Thursday 9 February 2023

CBSE &Uttrakhand Bord Class 12 Hindi: जनसंचार व प्रिंट माध्यम एवं हिन्दी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

CBSE &Uttrakhand Bord Class 12 Hindi: जनसंचार व प्रिंट माध्यम एवं हिन्दी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 

प्रश्नः 1- जनसंचार क्या है? अर्थ-परिभाषा एवं माध्यम?
उत्तर -परिभाषा-
"किसी भाव, विचार, संदेश या जानकारी को दूसरों तक पहुँचाने की सामूहिक प्रक्रिया को जन संचार कहते है।" ‘संचार’ शब्द की व्युत्पत्ति ‘चर’ धातु से हुई है, जिसका अर्थ है-चलना या एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचना। संचार सिर्फ दो व्यक्तियों तक सीमित परिघटना नहीं है। यह हज़ारों-लाखों लोगों के बीच होने वाले जनसंचार तक विस्तृत है। अत: सूचनाओं, विचारों और भावनाओं को लिखित, मौखिक या दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिए सफलतापूर्वक एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना ही संचार है और इस प्रक्रिया को अंजाम देने में मदद करने वाले तरीके संचार माध्यम कहलाते हैं।
जन संचार के माध्यम - 
वे साधन जिनके द्वारा संचार का कार्य सम्पन्न किया जाए, जन संचार के माध्य कहलाते है।

ये मुख्यतः दो प्रकार के होते है-
1- प्रिंट मीडिया या शब्द संचार माध्यम -( पत्र-पत्रिकाएं )
2- इलेक्ट्रानिक मीडिया - (श्रव्य-दृश्य सामग्री)

प्रश्न 2- विश्व में मुद्रण की शुरूआत कहां से हुयी?
उत्तर -
विश्व में मुद्रण की शुरूआत (चीन) से हुयी, लेकिन इस आविष्कार का वास्तविक श्रेय (जर्मनी के गुटेनबर्ग) को जाता है।

प्रश्न 3- प्रिंट मीडिया क्या है?
उत्तर -
प्रेस से सम्बंधित सभी प्रारूप-
जैसे- पत्र-पत्रिकाएं,  पुस्तकें,  पैम्पलेट, पोस्टर, आदि आते है।

प्रश्नः 4- संपादकीय किसे कहते है?
उत्तर - संपादकीय पृष्ठ को समाचार पत्र का सबसे महत्त्वपूर्ण पृष्ठ माना जाता है। इस पृष्ठ पर अखबार विभिन्न घटनाओं और समाचारों पर अपनी राय रखता है। इसे संपादकीय कहा जाता है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ महत्त्वपूर्ण जनसंचार माध्यम और लेखन मुद्दों पर अपने विचार लेख के रूप में प्रस्तुत करते हैं। आमतौर पर संपादक के नाम पत्र भी इसी पृष्ठ पर प्रकाशित किए जाते हैं। वह घटनाओं पर आम लोगों की टिप्पणी होती है।

प्रश्न 5- विशेष लेखन के कोई दो क्षेत्र बताइए?
उत्तर - 
विशेष लेखन के दो क्षेत्र है-समाचार पत्र और दूरदर्शन 

प्रश्न 6- दूरदर्शन को किस प्रकार का संचार माध्यम माना जाता है?
उत्तर -
दूरदर्शन को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अन्तर्गत दृश्य-श्रव्य का माध्यम माना जाता है।

प्रश्नः 7- पत्रकारिता क्या है और इसके प्रमुख प्रकार कौन-से हैं?
उत्तर -
पत्रकारिता का तात्पर्य है कि जिसमें सही समाचारों को महत्व देना और सनसनी फैलाने से बचना है।
पत्रकारिता के प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं –
खोजपरक पत्रकारिता
विशेषीकृत पत्रकारिता
वॉचडॉग पत्रकारिता
एडवोकेसी पत्रकारिता
वैकल्पिक पत्रकारिता।

प्रश्न 8- पत्रकारीय साक्षात्कार किसे कहते है?
उत्तर -
पत्रकारीय साक्षात्कार से तात्पर्य है- समाज के किसी विशेष व्यक्ति से संवाद या प्रश्नोत्तर के माध्यम से विवेचन करना।

प्रश्न 9- प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों के नाम बताइए?
उत्तर -
नवभारत, हिन्दुस्तान,  दैनिक जागरण, जनसत्ता,  पंजाब केसरी, अमर उजाला,  आदि।

प्रश्न 10- प्रिंट संचार माध्यम के दो उदाहरण बताइए?
उत्तर -
समाचार-पत्र और पोस्टर

प्रश्न 11- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) निम्नलिखित में एक दैनिक समाचार-पत्र है?
(i) कादम्बिनी
(ii) दैनिक जागरण 
उत्तर  (ii) दैनिक जागरण ।
 
(ख) 'लाइव' का अर्थ है-
(i) किसी भी खबर को सम्पूर्णता से पेश करना 
(ii) किसी खबर का घटनास्थल से सीधा प्रसारण। 
उत्तर - (ii) किसी खबर का घटनास्थल से सीधा प्रसारण।

(ग) निम्नलिखित में जनसंचार का प्रिण्ट माध्यम है-
(i)
रेडियो
(ii) पत्रिका ।
उत्तर - (ii) पत्रिका 

(घ) 'टेलीविजन' निम्नलिखित में से जनसंचार का कौन-सा है-
(i)
प्रिंट मीडिया
(ii) ऑडियो-वीडियो माध्यम ।
उत्तर - (ii) ऑडियो-वीडियो माध्यम । 

(ङ) समाचार-पत्र में सम्पादक के विचार को कहा जाता है-
(i)
फीचर
(ii) सम्पादकीय
उत्तर - (ii) सम्पादकीय 

(च) जनसंचार का सबसे नया माध्यम है-
(i) टेलीविजन
(ii) इण्टरनेट 
उत्तर - (ii) इण्टरनेट 

(छ) समाचार-पत्र का सबसे महत्त्वपूर्ण पृष्ठ कहलाता है-
(i)
विज्ञापन
(ii) सम्पादकीय
उत्तर - (ii) सम्पादकीय 

(ज) निम्नलिखित में एक पत्रिका है-
(i)
अमर उजाला 
(ii) इण्डिया टुडे 
उत्तर : (ii) इण्डिया टुडे

प्रश्न 11- रेडियो से समझते है?
उत्तर -
रेडियो एक ध्वनि माध्यम है। इसकी तात्कालिकता, घनिष्ठता और प्रभाव के कारण इसमें अद्भुत शक्ति है। ध्वनि तरंगों के कारण यह देश के कोने-कोने तक पहुँचता है। आकाशवाणी, एफ०एम० चैनल, बीबीसी, वॉयस ऑफ अमेरिका, मास्को रेडियो आदि अनेक केंद्र हैं।

प्रश्न 12- हिन्दी भाषा में प्रकाशित एक साहित्यिक मासिक पत्रिका का नाम लिखिए?
उत्तर -
साहित्यिक मासिक पत्रिका है- ज्ञानोदय 

प्रश्न 13- इंटरनेट को जनसंचार का नया माध्यम कहा जाता है। क्यों?
उत्तर -
इंटरनेट एक ऐसा माध्यम है जिसमें प्रिंट मीडिया, रेडियो, टेलीविज़न, किताब, सिनेमा यहाँ तक कि पुस्तकालय के सारे गुण मौजूद हैं। इसकी पहुँच व रफ़्तार का कोई जवाब नहीं है। इसमें सारे माध्यमों का समागम है। यह एक अंतरक्रियात्मक माध्यम है। इसमें आप बहस कर सकते हैं, ब्लाग के जरिए अपनी बात कह सकते हैं। दूसरे, इसका दुरुपयोग अधिक है तथा सामाजिकता कम होती जाती है। और अपनों में दूरियां होने लगती है।

प्रश्न 14-
समाचार के तत्व कौन-कौन से हैं?
उत्तर - समाचार के तत्व निम्न प्रकार के होते हैं –
1)- नवीनता
2)- निकटता
3)- प्रभाव
4)- जनरुचि
5)- टकराव
6)- महत्त्वपूर्ण लोग
7)- अनोखापन
8)- पाठक वर्ग
9)- नीतिगत ढाँचा

प्रश्न 15- पत्रकार की बैसाखियाँ कौन-कौन-सी हैं?
उत्तर -
पत्रकार की बैसाखियाँ निम्नलिखित हैं –
1- संदेह करना
2- सच्चाई
3- संतुलन
4- निष्पक्षता
5- स्पष्टता

न्य सम्बन्धित लेख साहित्य--

0 comments: