Sunday 12 March 2023

हिन्दी वर्णमाला के 15 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर Orthography important Question all exams

हिन्दी वर्णमाला के 15 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर Orthography important Question all exams 


प्रश्न 1- वर्ण किसे कहते हैं? वर्ण का प्रयोग किन दो अर्थों में होता है?
उत्तर -
भाषा की सबसे छोटी इकाई को वर्ण कहते है। और ये दो प्रकार के होते है-- स्वर और व्यंजन वर्ण।

प्रश्न 2- वर्णमाला से क्या अभिप्राय है?
उत्तर -
वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते है।

प्रश्न 3- वर्ण और अक्षर के अंतर को स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर -
सभी स्वर अक्षर कहलाते है क्योंकि उनका उच्चारण स्वतंत्र रूप से होता है, परन्तु सभी व्यंजन स्वतन्त्र उच्चारण नहीं कर पाते अतः वह अक्षर न होकर वर्ण ही कहलाते है।

प्रश्न 4- वर्णों को कुल कितने भागों में विभक्त किया गया है?
उत्तर -
दो भागों में 

प्रश्न 5- स्वर किसे कहते हैं?
उत्तर -
जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास बिना रुकावट के मुख से बाहर निकले स्वर कहलाते है।

प्रश्न 6- उच्चारण के आधार पर स्वरों के कुल कितने भेद हैं? 
उत्तर -
उच्चारण के आधार पर स्वर के तीन भेद है-
● ह्रस्व
● दीर्घ
● प्लुत

प्रश्न 7- अयोगवाह से आप क्या समझते हैं?
उत्तर -
अयोग्यवाह का प्रयोग न स्वरों में होता है न व्यञ्जनों में इसीलिए ये अनुस्वार और विसर्ग के रूप में प्रयुक्त होते है- (अं अः)

प्रश्न 8- विसर्ग से क्या अभिप्राय है? सोदाहरण वर्णन कीजिए।
उत्तर -
विसर्ग का चिन्ह स्वर के अंत में दो बिंदी (:) के रूप में और तत्सम शब्दों में ही यह प्रयुक्त होती है। (दु:ख, प्रातः काल)

प्रश्न 9- मात्रा किसे कहते हैं? सोदाहरण वर्णन कीजिए।
उत्तर -
जैसे- च् + आ + च् + ई = चाची

10. स्वरों और व्यंजनों में मुख्य अंतर क्या है?
उत्तर -
स्वर स्वतंत्र रूप से बोले जाते है और व्यंजन स्वरों की सहायता से बोले जाते है।

प्रश्न 11- संयुक्ताक्षर से आप क्या समझते हैं?
उत्तर -
इनका प्रयोग पहले ही किया जाता है - जैसे-
क् + ष् = क्ष
ज् + ञ् = ज्ञ
त् + र् = त्र
श् + र् = श्र

प्रश्न 12-  वर्ण-विच्छेद से आपका क्या आशय है? 
उत्तर -
किसी शब्द में प्रयुक्त वर्णों को अलग-अलग करना ही वर्ण विच्छेद कहलाते है। जैसे--
उपर्युक्त = उ + प् + अ + र् + य् + उ + क् + त् + अ

प्रश्न 14- अनुस्वार और अनुनासिक प्रयोग वाले शब्द छाँटिए-
संगम, माँग, हंस, हँस, चोंच, स्वतंत्र ।
उत्तर - अनुस्वार - संगम, हंस, चोंच, स्वतंत्र 
अनुनासिक - माँग, हँस

प्रश्न 15- हिन्दी में गृहीत आगत ध्वनियां कौन सी है?
उत्तर -
बाहर से आयी हुई ध्वनियों को आगत ध्वनियां कहते है, जैसे---
अरबी, फारसी, अंग्रेजी आदि।

न्य सम्बन्धित लेख साहित्य--

0 comments: