Saturday 29 April 2023

VastuShastra Tips in Life : वास्तु के 26 महा उपाय, जीवन में लाएंगे तरक्की

 Vastu Shastra Tips in Life : वास्तु के 26 महा उपाय, जीवन में लाएंगे तरक्की

                Vastu Shastra Tips in Life

नमस्कार दोस्तों आज हम वास्तुशास्त्र के 26 उपायों के बारे में बात कर रहे है,Vastu Shastra Tips for home इससे आपके घर में होगा मां लक्ष्मी का वास अगर करेंगे वास्तु के ये आसान उपाय, घर में सकारात्मक ऊर्जा रहने पर परिवार में आर्थिक समृद्धि, सुख, वैभव और अच्छी सेहत मिलती है। Vastu Shastra Tips for home वहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर व्यक्ति को आर्थिक हानि, कार्यों में बाधाएं, बीमारियां और परिवार में मतभेद होते रहते हैं। वास्तु के अनुसार अगर घर में किसी भी तरह का वास्तु संबंधी कोई दोष होता है तो व्यक्ति के जीवन में रुकावटें और धन की हानि होती है। ऐसे में हमको वास्तु दोष दूर करने के कुछ खास उपाय करने चाहिए। जिसे करके हम अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। तो चलिए जानते है वास्तु के 26 खास टिप्स
 

 वास्तु टिप्स

 सूर्यास्त के समय किसी को भी दूध, दही या प्याज न दें। ऐसी मान्यता है कि इससे घर   की बरकत और सुख-समृद्धि समाप्त हो जाती है।

वास्तु टिप्स
दफ्तर में काम करते समय उत्तर - पूर्व की ओर मुख करके बैठें तो शुभ रहेगा, जबकि बॉस (कार्यालय प्रमुख) का केबिन नैऋत्य कोण में होना चाहिए।

वास्तु टिप्स
बिस्तर पर बैठ कर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। इससे घर में अशांति फैलती है और घर में रहने वाले सदस्यों पर कर्ज चढ़ने की संभावना बनी रहती है।

वास्तु टिप्स
पक्षियों को दाना खिलाने और गाय को रोटी और चारा खिलाने से गृह दोष का निवारण होता है।

वास्तु टिप्स
रात को सोने से पहले घर की रसोई में एक बाल्टी पानी भरकर रखें। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही बाथरूम में बाल्टी में पानी भरकर रखेंगे तो जीवन में उन्नति के रास्ते खुलते जाएंगे।

वास्तु टिप्स
विवाह पत्रिका कभी भूलकर भी न फाडे क्योंकि इससे व्यक्ति को गुरु और मंगल का दोष लग जाता है।

वास्तु टिप्स
रसोई में रात को जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। अगर आप रात में बर्तन साफ नहीं कर सकते तो उन्हें सिर्फ पानी से धोकर रख दें। इससे धन हानि होने से बचेगी।

वास्तु टिप्स
रात को सोते वक्त व्यक्ति का सिर हमेशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए। कभी भी उत्तर दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए। इससे अनिद्रा रोग होने की संभावना होती है साथ ही व्यक्ति की पाचन शक्ति पर विपरीत असर पड़ता है।

वास्तु टिप्स
घर से निकलते समय माता-पिता को विधिवत ( झुककर ) प्रणाम करना चाहिए। इससे बृहस्पति और बुध ठीक होते हैं। इससे व्यक्ति के जटिल से जटिल काम बन जाते हैं।

वास्तु टिप्स
पूर्वजो के चित्र पूजा कक्ष में रखना शुभ नहीं होता ।
घर में पूर्वजों के चित्र नैऋत्य कोने या पश्चिम में रखे।
पूजा स्थल में सुबह शाम दीपक जलाना सौभाग्यवर्धक होता है।

वास्तु टिप्स
घर में देवी-देवताओं की ज्यादा तस्वीरें न रखें और शयन कक्ष में तो बिलकुल भी नहीं ।

वास्तु टिप्स
प्रवेश द्वार के आगे स्वस्तिक, ॐ, शुभ-लाभ जैसे मांगलिक चिह्नों को उपयोग अवश्य करें।

वास्तु टिप्स
शयन कक्ष में टेलीविजन कदापि न रखें क्योंकि इससे शारीरिक क्षमताओं पर विपरीत असर पड़ता है।

वास्तु टिप्स
घर का प्रवेश द्वार एकदम स्वच्छ होना चाहिए। प्रवेश द्वार जितना स्वच्छ होगा घर में लक्ष्मी आने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।

वास्तु टिप्स
घर में कभी-कभी नमक के पानी से पोंछा लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।

वास्तु टिप्स
घर के भीतर शंख अवश्य रखें। इससे बजाने से 500 मीटर के दायरे में रोगाणु नष्ट होते हैं।

वास्तु टिप्स
शयनकक्ष में बैड के बीचों-बीच कोई लैम्प, पंखा, इलैक्ट्रानिक उपकरण आदि नहीं होना चाहिए। अन्यथा शयनकर्ता का पाचन प्रायः खराब रहेगा।

वास्तु टिप्स
वास्तु दोष दूर करने के लिए एक कटोरी में साबुत नमक भरें। इसे बाथरूम में रखें इससे नकारात्मक उर्जा दूर होती हैं।

वास्तु टिप्स
बैडरूम मैं अगर आप तिजोरी या अलमारी रखना चाहते हैं। तो वह दक्षिण दिशा की दीवार के साथ सटाकर रखें, अलमारी का मुंह उतर दिशा की और खुलना चाहिए।

वास्तु टिप्स
बैडरूम में झुठे बर्तन रखने से दिमागी परेशानी बनती है। बैडरूम में झाड़ू और एक से अधिक जूते-चप्पल भी नहीं रखनी चाहिए।

वास्तु टिप्स
बैड के सामने या कहीं भी ऐसी जगह शीशा नहीं लगाना चाहिए, जहां से आप के बैड का प्रतिबिंब दिखता हो। इससे संबंधों में दरार आती है।


वास्तु टिप्स
जो बच्चे में पढ़ने में कमजोर हैं, उन्हें पूर्व की ओर मुख करके अध्ययन करना चाहिए। इससे उन्हें लाभ होगा।

वास्तु टिप्स
रात को सोते वक्त व्यक्ति का सिर हमेशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए।
कभी भी उत्तर दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए। इससे अनिद्रा रोग होने की संभावना होती है साथ ही व्यक्ति की पाचन शक्ति पर विपरीत असर पड़ता है।

वास्तु टिप्स
शयनकक्ष में मन्दिर, देवी-देवताओं के चित्र व पूर्वजों के चित्र न रखें। किसी भी प्रकार की खोखली मूर्तियां भी न रखें।

वास्तु टिप्स
छत पर उल्टा मटका रखने से परेशानी आती है। यह भूल कर भी न रखे।
घर में बंद धड़ी भाग्य को अवरुद्ध करती है।

वास्तु टिप्स
अगर पति पत्नी में प्रेम की कमी है तो बांसुरी बजाते भगवान कृष्ण और राधा का चित्र जिसमें पीछे मोर दिखाई देते हैं लगाएं। यह अत्यंत शुभ है।

वास्तु टिप्स
घर में समय-समय पर गौमूत्र का छिड़काव करते रहना चाहिए । इससे हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं, और नकारत्मक उर्जा भी बेअसर हो जाती है।

वास्तु टिप्स
से घर से कबाड़ निकालिए।
अगर घर की छत पर खाली मटका,निवार के गोले, टूटी कुर्सी, चारपाई आदि पड़े हैं तो कबाड़ी को बेच देवे।

वास्तु टिप्स
किसी भी सदस्य को बुरे स्वप्न आते हो तो गंगा जल सिरहाने रख कर सोएँ। सुबह किसी गमले में डालें।

 

 अन्य सम्बन्धित लेख साहित्य---

0 comments: