Sunday 14 May 2023

Positive Thinks जिंदगी से जुड़े 30 अनमोल सुविचार | Best Life Quotes in Hindi

Positive Thinks जिंदगी से जुड़े 30 अनमोल सुविचार | Best Life Quotes in Hindi

Best Suvichar in Hindi दोस्तों आज हम आपके लिए अच्छे विचार लेकर आए है जो हमेशा हमारे जीवन में उत्साह भरते है जिनकी हमारे जीवन में बहुत सी आवश्यकता होती हैं ।Inspirational Quotes about Life in Hindi सुविचार हमको सदा Positive रखते हैं। हमको प्रतिदिन एक अच्छे विचार  के साथ अपने दिन की सुरुवात करना चाहिए।Inspirational Hindi Thoughts for Life जिससे कि हम तो Positive रहे ही और साथ ही साथ हम अपने मिलने वालो को भी Positive Energy दे पायेगें।Best Hindi Quotes on Life इसके लिए हम आपको यहां पर अपने वेबसाइट के माध्यम से Suvichar in Hindi Images भी दे रहे हैं जिनको आप अपने दोस्तो और अपने परिवार के साथ जरूर शेयर करे।


Positive Thinks-1   माहौल पाॅजिटिव हो तो असंभव भी संभव हो जाता है ।
                  -                         ``अग आप success होना चाहते है तो अपने माहौल को खुशनुमा बनाएं, क्योंकि तनावपूर्ण परिवेश हमारे आंतरिक विचारों को बंद कर देता है।इसलिए हर समय खुश रहें।,,

 

Positive Thinks-2    अंतिम क्षणों तक हार न माने संघर्ष करें ।
      ``मनुष्य को कभी भी उम्मीद नहीं छोडनी चाहिए, जब तक ईश्वर आपके अंत की घोषणा न कर दे ।,,

 

Positive Thinks-3     इच्छाओं को कम करना और खुश रहने की कोशिश करना।
                                               ``हमारे पास जो है उसमें ही खुश रहें जीवन तो एक कला है,क्योंकि करोडों रूपये भी आपको संतुष्ट नहीं कर सकता ।,,

 


Positive Thinks-4     दिल का इंटेलिजेंस सबको प्यार बाटने वाला ।
                                               `` प्यार एक ऐसी शक्ति है जो आपके न होने के बाद भी आपको जीवित रखती है।आगे चलकर कई पीढियों को प्रेरणा देते है और समाज तथा देश व मानवता के अंदर सकारात्मक सोच का निर्माण करता है।,,

 

Positive Thinks-5    खुद को दया, करूणा और प्रेम से बांधे रखना ।
                                          ``जीवन में कुछ शब्द ऐसे है जो हमारे अंदर हर समय नयी ऊर्जा का संचार करते है,और हमें मानवता का वास्तविक मूल्य समझाते हैं ।,,

 

Positive Thinks-6     जीवन जोश,उमंग और उत्साह के साथ जीना चाहिए ।
                                              ``जीवन जुझारू होता है,इसे प्रकृति के अनुरूप ढलने दें,इसे अपने वास्तविक रूप में आने दें, क्योंकि दुनिया की चकाचौंध देखकर हम अपना मूल स्वभाव खो देते है।,,

 

Positive Thinks-7    कोई भी चीज अपने आप समाप्त नहीं होती बल्कि हम ही उसे मिटाते है।
                                          ``पुराना कुछ भी नहीं होता  और ना ही कोई चीज अपने आप समाप्त होती है,इसीलिए जमाने को देखते हुए परम्परा या चीजों को समाप्त न करें बल्कि उसे नया रूप देकर जीवित रखे।,,

 

Positive Thinks-8   जीवन एक ही बार मिलता है इसका भरपूर आनन्द लें
                                            ``जीवन को आनंदित करने के लिए आपको छोटी-छोटी खुशियाँ,  उत्सवों,  त्यौहारों को सांझा कर ही बडाना होगा।,,

 

Positive Thinks-9   खुद के लिए सहानुभूति तलाशने से आपका आत्म-सम्मान कम ही होगा।
                                             ``आप खुद को दयनीय समझते है तो संसार आपको बेचारा ही समझेगा,लेकिन अगर आपकी किस्मत में जीना लिखा होगा तो आप कठिन से कठिन बीमारी से लडक भी जी सकोगे और तब लोगों के बीच भी आपकी इज्जत बढ जाएगी।,,

 

Positive Thinks-10    जिंदगी को अपने हिसाब से जीओ और आप कभी भी नयी शुरुआत कर सकते है।
                                       ``कामयाबी या लग्न समय का इन्तजार नहीं करती इसीलिए उम्र के किसी भी पढाव पर, किसी भी क्षेत्र में आप फिर से अपना करियर शुरू कर सकते है।,,

 

Positive Thinks-11   जीवन के सबसे बुरे समय में भी आप हो सकते हैं प्रयोगधर्मी ।
                                               ``अपने सिस्टम और नियती को दोष देने के बजाए, उससे निपटने की कोशिश करें,उसमें उलझें नहीं, और यही खूबी आपको शोहरत भी दिलाएगी और प्रशंसा भी ।,,

 

Positive Thinks-12   जब आपकी शिक्षा को मिले समाज में दोहरा सम्मान  ।
                                              ``शिक्षा ऐसी हो जो आजीविका के साथ साथ समाज में भी बदलाव लाए दूसरों के काम आए।यह अनुभव ऐसा हो जाता है जैसे मानों एक साथ दो बडी बडी डिग्रियां मिल जाए।,,

 

Positive Thinks-13  सिद्धांतों को दुवाई न दे बल्कि उसे अमल में लाने का प्रयास कीजिए  ।
                                           ``अगर आप अपने जीवन में सिद्धांतों को अपने है तो यह आने वाली पीढ़ी के लिए भी संदेश बन जाती सै,और वे हमें फाॅलो करने लगते है।अर्थात आपकी अच्छी सोच समाज में नयी जागृति लाती है।,,

 

Positive Thinks-14   असन्तोष व उदास रहने से बचे और आशावादी बनें ।
                                              ``खुशी वहीं निवास करती है जहाँ अपेक्षा न हो, आंतरिक मन को प्रसन्न रखें समस्याओं का अंत अपने आप होने लगेगा।,,

 

Positive Thinks-15   छोटे-छोटे पलों से खुशियाँ चुराने की कोशिश करें ।
                                                  ``आज की फास्ट जिन्दगी ने हमसे हमारी खुशियाँ छीन ली है,जिस कारण अब न हम अपनों को समझ पाते है न अपनों का दर्द महसूस कर पाते है। इसीलिए खुश रहें खुश रखें।,,


Positive Thinks-16   जीवन की नींव को समझें उसकी बारीकियों तथा तय तक जाने का प्रयास करें  ।
                                            ``अपने आस-पास की छोटी-छोटी चीजों से लुप्त उठाने का प्रयास करें, उन चीजों को महत्व दें, हो सकता है आपकी यही आदत आपकी जीवनरक्षक बन जाए।,,

 

Positive Thinks-17  समय के साथ बदलिए युग के अनुसार नहीं।
                                                 ``समय हमारा सबसे बडा गुरू है,और इसी के अनुसार अपने में बदलाव लाना चाहिए, युग तो आते जाते रहते है।,,

 

Positive Thinks-18    छोट-बडा,गरीब-अमीर ऐसा कुछ नहीं होता ये तो मन के भाव होते है ।
                                             ``अपने को कभी दीन हीन न मानें, या आपका जन्म किस परिवार में हुआ है यह भी जरूरी नही है, यह तो केवल भाव है बल्कि आपके अंदर जो शक्ति है वही तो अमूल्य है।,,

 

Positive Thinks-19   जोश और जुनून का नाम ही दूसरी जिंदगी है।
                                                  ``जिजीविषा और हर परिस्थिति में सन्तुष्ट रहने की प्रवृत्ति ही मनुष्य को  पूर्ण करती है।जो जिंदगी से शिकायत करते है,वह खुद ही अपने जीवन में जहर घोल देते है।,,

 

Positive Thinks-20   खुद को दूसरों से न आंके और दूसरों को खुद से भी न आंके।
                                                 ``किसी को भी बाहरी लुक के आधार पर उसका आंकलन न करें और ना ही कभी अपने को सबसे महान समझें,  अगर आपके अंदर वह खूबी होगी तो लोग खुद आपको महान समझेंगे।,

 

Positive Thinks-21   दूसरों की नजरिए से भी परखें हालात को ।
                                                ``हमें किसी भी हालात या वस्तु के बारे में कोई निर्णय लेने से पहले उसके बारे जानकारी लेना आवश्यक हो जाता है, या सामने वाले के नजर से भी बात को समझना जरूरी हो जाता है।,,

 

Positive Thinks-22   फैसला लेने से पहले दूसरा पहलू भी देख लें ।
                                                 ``बुद्धिमान इन्सान कभी भी बिना सोचे समझे निर्णय नही लेते है,वे तब तक दूसरे पहलू पर टिप्पणी नहीं करते है।,,

 

Positive Thinks-23   इस दुनियाँ में कोई भी महान नहीं बल्कि चुनौतियां उसे महान बनाती है ।
                                            `` व्यक्ति जन्म से महान बनकर नहीं आता बल्कि वह चुनौतियों से लडते हुए आगे बडता जाता है और  फिर खुद ब खुद हमारी नजरे तथा स्वभाव महान बनते जाता है।,,

 

Positive Thinks-24   तनाव के संग संग दुर्भाग्य भी चलता है।
                                                    `` दुर्भाग्य आने का कोई निश्चित या अलग समय नही होता है बल्कि जब भी हम तनाव में होते हैं तो तब दुर्भाग्य भी साथ-साथ चलता है।

 

Positive Thinks-25    नजरिए को बदलिए नजारा खुद बदल जाएगा ।
                                                    ``दुनियाँ में सबसे खुशहाल लोग वे नहीं है जिन्हें कोई समस्या नहीं है बल्कि खुशहाल लोग वे है जो खामियों वाली चीज से जीना जानते है।,,

 

Positive Thinks-26   जिंदगी में काम चलाऊ रवैया से बचाएं ।
                                                  ``जिंदगी एक प्रोजेक्ट के समान है,जिसे अपने बलबूते पर पूरा करना होता है। आज आप जिस छमता व अभिरुचियों के आधार पर कार्य करते है उसी के आधार पर आपके कल का निर्माण होता है।,,

 

Positive Thinks-27    जिंदगी किसी चीज की गारंटी नहीं देती है ।
                                                  `` जिंदगी कभी किसी की गारंटी वारंटी नहीं देती, यह तो केवल अवसर मुहय्या करवाते रहता है। अब यह हम पर निर्भर करता है कि हम इसे किस तरह से अवसरों और ,कामयाबियों में तब्दील करते है।,,

 

Positive Thinks-28  हर दिन मनाएं शिक्षक दिवस
                                              ``उन सभी गुरुजनों का सम्मान करें जिनसे हमने कुछ सीखा है,क्योंकि वही हमारे ज्ञान का प्रकाश वहीं हमें इस काबिल बनाते है कि हम अपना भला बुरा महसूस कर सके।,,

 

Positive Thinks-29     जिंदगी हर किसी को दूसरा मौका देती है।
                                           ``जिंदगी इतनी उदार स्वभाव की होती है कि वह कैदियों को इज्जत के साथ जीने का दूसरा मौका जरूर देती है।लेकिन फिर भी हमने उसमें कोई बदलाव न किया तो फिर जीवन नर्क बन जाता है।,,

 

Positive Thinks-30    चुनौतियों का सामना करें ना कि उदास होकर बैठ जाएं  ।
                                                   ``अगर आपको जीवन में चुनौती मिल रही है तो उसे स्वीकार करें सकारात्मक भाव के साथ उसे पार करें और उसके बाद जो खुशी प्राप्त होगी उसकी कोई कीमत नहीं होगी।,, 


अन्य सम्बन्धित लेख साहित्य----

0 comments: