Saturday 20 June 2020

India China war 2020 Indian army poem in hindi शहीद जवान पर कविता Poem on martyr jawan

Indian army poem in hindi
शहीद जवान पर कविता 
Poem on martyr jawan

India China war 2020

चीन देश ने ललकारा है,
भारत के वीर जवानों को, 
खोद गढे जख्मों को अब क्या,
चीन साबित कर पाएगा,
वीर जवानों की शहादत पर, 
गूंज रहा था भारत सारा,
चीन छीन ले गया है मेरे,
प्यारे वीर जवानों की जान,
नहीं हारी ओ ममता प्यारी,
जिसकी कोख हुयी वीरान,
जन्म दिया मां तूने मुझको,
कर्ज चुकाया भारत मां का।
सिर्फ़ अकेले ही मैने मां,
दश-दश को धूल चटाई है,
पीठ दिखाकर नहीं भागा मै,
सीने पर गोली खाई है ।
स्वप्न नहीं होगा पूरा दुश्मन का,
अमन शान्ति कर लौटूंगा,
अपनों के हर खून का बदला,
मै खून की होली से खेलूंगा।
आज देख मां की ममता को,
पूरा जग अश्रुओं को ढोल रहा।
दीप बुझ गया घर का लेकिल,
माँ-बाप को फिर भी गर्व हुआ,
शहीद हुआ है लाल मेरा आज,
भारत मां को न झुकने दिया।
इन वीरों की कुर्बानी को आखिर,
हम व्यर्थ नहीँ जानें देंगे
खून का बदला, खून से लेंगे

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अन्य सम्बन्धित काव्य साहित्य (कवितायें)-----

0 comments: