Tuesday 31 October 2023

Hindi Grammar Language 25 MCQ (P-1)भाषा से सम्बंधित 25 प्रश्न (व्याख्या सहित)

Hindi Grammar Language 25 MCQ (P-1)
भाषा
से सम्बंधित 25 प्रश्न (व्याख्या सहित)

प्रश्न 1. वर्तमान में भारतीय संविधान में कितनी राजभाषाएं वर्णित हैं?

        A. 24

        B. 22

        C. 14

व्याख्या :

(Option : B ) वर्तमान में भारतीय संविधान में 22 राजभाषाएं वर्णित हैं। वर्तमान में 22 राज-भाषाएं इस प्रकार हैं- बंगाली, बोड़ो, डोगरी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, उर्दू और असमिया

 

प्रश्न 2. हिन्दी के उद्भव का सही क्रम हैं?

     (A) पालि, प्राकृत, अपभ्रंश, अवहट्ठ

     (B) प्राकृत, पालि, अवहट्ठ, अपभ्रंश

     (C) अपभ्रंश, प्राकृत, अवहट्ठ, पालि

     (D) अवहट्ठ, प्राकृत, पालि, अपभ्रंश

व्याख्या :

(Option - A)  'संस्कृत > पालि > प्राकृत > अपभ्रंश > अवहट्ट' है। हिंदी भाषा के उद्भव एवं विकास के संबंध में शोध करते हुए अधिकांश शोधकर्ताओं ने आज की हिंदी के प्रारंभिक रूप को 'पुरानी हिंदी' या 'अवहट्ट' के नाम से अभिहित किया है जिसका सही क्रम है - संस्कृत > पालि > प्राकृत > अपभ्रंश > अवहट्ट।

 

 प्रश्न 3. अपभ्रंश कोपुरानी हिन्दीकिसने कहा था?

       (A) ग्रियर्सन

       (B) श्यामसुन्दर दास

       (C) चन्द्रधर शर्मागुलेरी

       (D) भारतेन्दु

व्याख्या :

(Option - C) चंद्रधर शर्मागुलेरीनेअपभ्रंशकोपुरानी हिंदीके नाम से व्याख्यायित किया है।

 

प्रश्न 4. निम्न में से कौन सा कथन राजकीय भाषाओँ के सन्दर्भ में सही नही है?

          A  कथन -  संविधान के भाग XVII में अनुच्छेद 343 से 351 राजभाषा से सम्बंधित हैं।

          B. कथन - जब तक राष्ट्रपति कोई अन्यथा व्यवस्था ना दे उच्चतम् न्यायालय के कार्य अंग्रेजी में होंगे।

          C. कथन - राजभाषा अधिनियम को 1963 में पास किया गया था

          D. कथन - देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी संघ की भाषा है।

व्याख्या:

(Option: कथन - B ) जब तक संसद कोई अन्यथा व्यवस्था ना दे उच्चतम् न्यायालय और उच्च न्यायालय के कार्य अंग्रेजी भाषा में ही होंगे।

 

प्रश्न 5. साहित्यिक अपभ्रंश को पुरानी हिन्दी किसने कहा था ?

      (A) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

      (B) हजारी प्रसाद द्विवेदी

      (C) शिवसिंह सेंगर

      (D) राहुल सांकृत्यायन

व्याख्या :

(Option-A) आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने अपने पुस्तकहिंदी साहित्य का इतिहासमें अपभ्रंश को प्राकृतभास कहा है तथा उनके अनुसार अपभ्रंश या प्राकृतभास हिंदी के पद्यों का प्राचीनतम प्रमाण तांत्रिक और योगमार्गी बौद्धों की रचनाओं में लगभग विक्रम की सातवीं शताब्दी के अंतिम चरण में मिलता है। चूँकि इस समय प्राकृत भाषा की कुछ बहुत स्वरूप अपभ्रंश में भी मिलता है। इसलिए आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने अपभ्रंश को प्राकृतभास कहा है।

 

प्रश्न 6. अपभ्रंश की उत्तरकालीन अवस्था का नाम है?

       (A) पालि

      (B) प्राकृत

      (C) संस्कृत

      (D) अवहट्

व्याख्या :

(Option-D) अपभ्रंश भाषा -- अपभ्रंश का परिवर्तित रूप या उत्तरकालीन अवस्था का नाम अवहट्ठ दिया गया है। ग्यारहवीं से चौदहवीं शती के अपभ्रंश रचनाकारों ने अपनी अपनी रचना की भाषा को अवहट्ट कहा है।

 

 

प्रश्न 7.  भारतीय संविधान में राजभाषाएं किस अनुसूची में वर्णित है ?

        A. 5 वीं अनुसूची

        B. 6 वीं अनुसूची

        C. 11 वीं अनुसूची

        D. 8 वीं अनुसूची

 

 

व्याख्या :

(Option : D ) भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएँ वर्णित हैं। इसमें मूल रूप से 14 भाषाएँ वर्णित थीं। वर्ष 2003 में मैथिलि, डोगरी, बोडो और संथाली भाषाओँ को आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया था।



प्रश्न 8. शौरसेनी अपभ्रंश से किस उपभाषा का विकास हुआ?

        (A) बिहारी

        (B) राजस्थानी

        (C) बांग्ला

        (D) पंजाबी

व्याख्या :

(Option-B) शौरसेनी अपभ्रंश से विकसित विकसित उपभाषा हैं-राजस्थानी(मारवाड़ी,मालवी,मेवाती,जयपुरी),पहाड़ी हिंदी(कुमाउँनी,गढ़वाली),पश्चिमी हिंदी (ब्रजभाषा,कन्नौजी,खड़ी बोली,हरियाणवी,दक्खिनी)

 

प्रश्न 9. अपभ्रंश और पुरानी हिन्दी के मध्य का समय कहा जाता है ?

      (A) उत्कर्ष काल

      (B) अवसान काल

      (C) संक्रान्ति काल

      (D) प्राकृत काल

व्याख्या :

(Option-C) अपभ्रंश और पुरानी हिंदी के मध्य का समय संक्रांति काल के नाम से जाना जाता है। कालान्तर में 'उत्कर्ष काल', 'अवसान काल' तथा 'प्राकृत काल' जैसे कोई नाम नहीं थे। अतः सही विकल्प संक्रांति काल है।

 

प्रश्न 10. निम्न में से किसे यह अधिकार है कि वह हिंदी अथवा किसी अन्य भाषा को उच्च न्यायालय की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सके ?

           A. संसद का कोई भी सदन

           B. किसी राज्य का राज्यपाल

           C. राज्यपाल ऐसा कर सकता है लेकिन उसे राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति लेनी होगी

           D. सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश

व्याख्या:

(Option - C ) किसी राज्य का राज्यपाल राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से हिंदी अथवा किसी अन्य भाषा को उच्च न्यायालय की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सकता है।

 

प्रश्न 11. चन्द्रधर शर्मागुलेरीने किसको पुरानी हिन्दी का प्रथम कवि माना है?

         (A) सरहपाद

         (B) स्वयंभू

         (C) राजामुंज

        (D) पुष्पदन्त

व्याख्या :

(Option-C) चंद्रधर शर्मा गुलेरी ने उत्तर अपभ्रंश ही पुरानी हिंदी है। उन्होंने 'राजा मुंज' को पुरानी हिंदी का प्रथम कवि स्वीकार किया।

अन्य विकल्प

- ‘सरहपासिद्धों के पहले कवि माने जाते हैं।

- ‘स्वयंभूअपभ्रंश के कवि माने जाते हैं।

- 'पुष्पदंतअपभ्रंश भाषा के महाकवि हैं।

 

प्रश्न 12. अपभ्रंश कोप्राकृताभासहिन्दी किसने कहा है?

        (A) चन्द्रधर शर्मागुलेरी

       (B) राहुल सांकृत्यायन

       (C) रामचन्द्र शुक्ल

       (D) हजारीप्रसाद द्विवेदी

व्याख्या :

(Option-C)  रामचंद्र शुक्ल ने अपभ्रंश कोप्राकृताभासहिंदी की संज्ञा दी है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी विकल्प हिंदी के विशिष्ट साहित्यकार हैं जिनका हिंदी साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अतः सही विकल्प रामचंद्र शुक्ल हैं।

 

प्रश्न 13. निम्न में से कौन सा अनुच्छेद सुमेलित नही है ?

        A. अनुच्छेद 343: संघ की राजभाषा

        B. अनुच्छेद 344: राजभाषा पर संसदीय समिति एवं आयोग

        C. अनुच्छेद 345 : राज्य की राजभाषा

        D. अनुच्छेद 351: उच्चतम् न्यायालय और उच्च न्यायालय के लिए राजभाषा

व्याख्या:

(Option : D) अनुच्छेद 351 का सम्बन्ध हिंदी भाषा के विकास के लिए विनिर्देश से है कि उच्चतम् न्यायालय और उच्च नयायालय के लिए राजभाषा से।

 

प्रश्न 14. पंजाबीका विकास अपभ्रंश के किस रूप से हुआ है?

       (A) महाराष्ट्री

       (B) मागधी

       (C) ब्राचड़

       (D) पैशाची

व्याख्या :

(Option-D) पंजाबी भाषा पंजाब की आधुनिक भारतीय आर्यभाषा है। ग्रियर्सन ने (लिंग्विस्टिक सर्वे भाग 1,8 तथा 9 में) पूर्वी पंजाबी को "पंजाबी" और पश्चिमी पंजाबी को पैशाची यानी "लहँब्रा" कहा है। वास्तव में पूर्वी पंजाबी और पश्चिमी पंजाबी पंजाबी की दो उपभाषाएँ हैं जैसे पूर्वी हिंदी और पश्चिमी हिंदी हिंदी की।

 

प्रश्न 15. बिहारी, बांग्ला, उड़िया और असमिया भाषाओं का उद्भव किस अपभ्रंश से हुआ है?

         (A) मागधी

         (B) अर्द्धमागधी

         (C) पैशाची

         (D) शौरसेनी

व्याख्या :

(Option-A) मागधी अपभ्रंश की पूर्वी शाखा से बंगला, उडि़या, असमिया। मागधी अपभ्रंश की बिहारी शाखा से मैथिली, मगही, भोजपुरी। अर्द्ध मागधी अपभ्रंश से पूर्वी हिन्दी भाषाएँ अर्थात अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी। 'पैशाची' से लहैन्दा और पंजाबी भाषा की व्युत्पत्ति हुई है

 

प्रश्न 16. यदि किसी व्यक्ति को उच्चतम न्यायालय में कोई जनहित याचिका लगानी हो तो याचिका किस भाषा में लिखी जानी  चाहिए?

        A. 22 भाषाओँ में से किसी भी भाषा में

        B. याचिकाकर्ता अपनी मातृ भाषा में

        C. केवल अंग्रेजी में

        D. हिंदी या अंगेजी में

व्याख्या:

(Option : C ) संसद ने उच्चतम न्यायालय में हिंदी के प्रयोग के लिए कोई व्यवस्था नही की है। अतः उच्चतम न्यायालय केवल उन्ही याचिकाओं के सुनता है जो कि अंग्रेजी में हों


प्रश्न 17. अर्द्धमागधी अपभ्रंश से किसका विकास हुआ है?

         (A) पश्चिमी हिन्दी

         (B) पूर्वी हिन्दी

         (C) मराठी

         (D) गुजराती

व्याख्या :

(Option-B) अर्द्धमागधी अपभ्रंश से अवधी का रूप विकसित हुआ।

अपभ्रंश से निकलने वाली आधुनिक आर्यभाषाएँ तथा उपभाषाएँ - 

शौरसेनी - पश्चिमी हिन्दी (ब्रजभाषा, खड़ी बोली, बांगरु, कन्नौजी, बुंदेली), राजस्थानी (मेवाती, मारवाड़ी, मालवी, जयपुरी), गुजराती

अर्धमागधी - पूर्वी हिन्दी (अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी)

मागधी - बिहारी (भोजपुरी, मैथिली, मगही), बंगला, उड़िया, असमिया

खस - पहाड़ी हिन्दी

पैशाची - लहंदा, पंजाबी

ब्राचड़ - सिन्धी

महाराष्ट्री- मराठी

 

प्रश्न 18. शौरसेनी अपभ्रंश से उत्पन्न भाषाएँ हैं ?

         (A) ब्रजभाषा, अवधी, कुमाऊँनी और गढ़वाली

         (B) पश्चिमी हिन्दी, राजस्थानी, पहाड़ी और गुजराती

         (C) बिहारी, बांग्ला, उड़िया और असमिया

         (D) लँहदा, पंजाबी, गुजराती और मराठी

व्याख्या :

(Option-B) शौरसेनी अपभ्रंश से विकसित विकसित उपभाषा हैं-

राजस्थानी - (मारवाड़ी,मालवी,मेवाती,जयपुरी)

पहाड़ी हिंदी - (कुमाउँनी,गढ़वाली)

पश्चिमी हिंदी - (ब्रजभाषा,कन्नौजी,खड़ी बोली,हरियाणवी,दक्खिनी)

 

प्रश्न 19. 'डोगरी भाषा भारत के किस राज्य क्षेत्र में बोली जाती है?

        A. जम्मू और कश्मीर प्रान्त

        B. पुदुचेरी

        C. अंदमान एवं निकोबार द्वीप समूह

        D. नागालैंड

व्याख्या:

(Option: A ) 'डोगरी ' भारत के जम्मू और कश्मीर प्रान्त में बोली जाने वाली एक भाषा है। वर्ष 2003 में इसे 92 वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था।

 

प्रश्न 20. सिन्धी भाषा का उद्भव हुआ है?

         (A) ब्राचड़ अपभ्रंश से

         (B) पैशाची अपभ्रंश से

         (C) मागधी अपभ्रंश से

         (D) शौरसेनी अपभ्रंश से

व्याख्या :

(Option-A) सिंधी भाषा का विकास ब्राचड़ अपभ्रंश बोली से माना गया है, अन्य विकल्प असंगत है। अत: विकल्प 1 'ब्राचड़' सही उत्तर है।

सिंधी भाषा सिंध प्रदेश की आधुनिक भारतीय-आर्य भाषा है, जिसका सम्बन्ध पैशाची नाम की प्राकृत और ब्राचड़ नाम की अपभ्रंश से जोड़ा जाता है।

इन दोनों नामों से विदित होता है कि सिंधी के मूल में अनार्य तत्व पहले से विद्यमान थे, भले ही वे आर्य प्रभावों के कारण गौण हो गए हों।

 

प्रश्न 21. अरुणाचल प्रदेश में कौन सी मुख्य क्षेत्रीय भाषा है?

        A. असमिया

        B. बोडी

        C. अंग्रेजी

        D. डोगरी

व्याख्या:

(Option : C ) मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में राज्य की मुख्य क्षेत्रीय भाषा अंग्रेजी है।

 

प्रश्न 22. ‘अवधीका उद्भव किस अपभ्रंश से हुआ है?

          (A) शौरसेनी

          (B) पैशाची

          (C) मागधी

          (D) अर्द्धमागधी

व्याख्या :

(Option-D) अवधी' बोली अर्द्ध मागधी अपभ्रंश से विकसित हुई। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 'अर्द्ध मागधी' होगा।

 

 

प्रश्न 23.  निम्न में से कौन सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित नही है ?

            A. नेपाली

            B. कश्मीरी

            C. सिन्धी

            D. अंग्रेजी

व्याख्या:

(Option : D ) अंग्रेजी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित नही है। इसके अलावा प्रश्न में दी गयीं सभी भाषाएँ वर्णित हैं।

 

प्रश्न 24. कचहरियों में हिन्दी प्रवेश आन्दोलन का मुखपत्र किस पत्र को कहा जाता है?

       (A) कविवचन सुधा

       (B) समाचार सुधावर्षण

       (C) हिन्दी प्रदीप

       (D) भारत-मित्र

व्याख्या :

(Option -D) कविवचन सुधापत्रिका का प्रकाशन भारतेंन्दु द्वारा किया गया था, ‘समाचार सुधावर्षणपत्रिका का प्रकाशन राजा शिवप्रसाद सितारे हिन्द द्वारा किया गया था, ‘हिंदी प्रदीपपत्रिका का प्रकाशन बालकृष्ण भट्ट द्वारा किया गया था तथाभारत-मित्रका कलकत्ता से प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र था| इसी पत्र को कचहरियों में हिंदी प्रवेश आन्दोलन के मुख पत्र के रूप में जाना जाता है| अतः सही विकल्प भारत-मित्र है|

 

 

25. नागरी प्रचारिणी सभा का स्थापना वर्ष है।

        (A) 1893 .

        (B) 1857 .

        (C) 1902 .

        (D) 1917 .

 

Ans-A

👉 यह भी पढें 

सम्पूर्ण हिन्दी व्याकरण 65 topics    हिन्दी भाषा का विकास प्रश्न     Language भाषा प्रश्नोत्तर   हिन्दी वर्णमाला प्रश्नोत्तर 

All hindi Vyakran MCQ    भाषा के महत्वपूर्ण प्रश्न   Language important MCQ   हिन्दी वर्णमाला प्रश्न   hindi Varnmala MCQ 

यभी जाने 
What will come in Hindi grammar?
In Hindi Grammar, "Language, Hindi language, letters, words, phrases, tenses, sentences, punctuation marks, nouns, pronouns, adjectives, verbs, adverbs, conjunctions, exclamations, singular, gender, case, man." . Major chapters include idioms and proverbs, letter writing, 
हिंदी व्याकरण में क्या-क्या आएगा ?
हिंदी व्याकरण (Hindi Grammar) में "भाषा, हिन्दी भाषा, वर्ण, शब्द, पद, काल, वाक्य, विराम चिन्ह, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, अव्यय, संधि, रस, छन्द, अलंकार, समास, विलोम शब्द, तत्सम-तद्भव शब्द, पर्यायवाची शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, एकार्थक शब्द, अनेकार्थक शब्द, युग्म शब्द, शुद्ध अशुद्ध वाक्य और शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, पत्र लेखन, निबंध लेखन" आदि प्रमुख अध्याय आते हैं।

0 comments: