Saturday 4 November 2023

Hindi Grammar Varnmala (P-4) हिन्दी वर्णमाला के महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित

 Hindi Grammar Varnmala (P-4) हिन्दी वर्णमाला के महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित

प्रश्न 1. उपवाक्यों के पूर्व और पश्चात् कौन.सा विराम लगता है?
A. पूर्ण विराम
B. अल्प विराम
C. अर्द्ध विराम
D. अपूर्ण विराम


व्याख्या :
उत्तर - (b) एक ही वाक्य में कई प्रश्नवाचक उपवाक्य हों और सभी एक ही प्रधान उपवाक्य पर आश्रित हों, तब प्रत्येक उपवाक्य के अन्त में अल्पविराम का प्रयोग करने के बाद सबसे अंत में।
• पूर्णविराम - संस्कृत, हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं में वाक्य के अन्त में जो विराम चिह्न उपयोग में लाया जाता है उसे पूर्ण विराम कहते हैं। हिन्दी में इसे 'खड़ी पाई' भी कहते हैं। देवनागरी लिपि में इसके लिए चिह्न का प्रयोग होता है। कुछ लोग एवं प्रकाशन इसके स्थान पर रोमन 'फुल स्टॉप' का भी प्रयोग करते हैं।
• अर्द्ध विराम -  (;)जब किसी वाक्य को कहते हुए बीच में हल्का सा विराम लेना हो पर वाक्य को खत्म न किया जाये तो वहाँ पर अर्द्ध विराम (;) चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। या कहा जाये कि जहाँ पूर्ण विराम की अपेक्षा कम विराम लेना हो और अल्प विराम (,) की अपेक्षा ज्यादा विराम (रुकना) हो वहां अर्द्ध विराम (;) का प्रयोग करते हैं।
• अपूर्ण विराम - (:) जब किसी शब्द को अलग दर्शना हो तो वहां उप विराम (अपूर्ण विराम) (:) का प्रयोग किया जाता है।अर्थात जहाँ वाक्य पूरा नहीं होता, बल्कि किसी वस्तु अथवा विषय के बारे में बताया जाता है, वहाँ अपूर्ण विराम-चिह्न का प्रयोग किया जाता है।


प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन अल्प विराम चिन्ह है?
A. (,)
B. (;)
C. (-)
D. (!)


व्याख्या :
उत्तर - (a) अल्प विराम -  जैसे-प्रिय महोदय, मैं आपका ध्यान इस घटना की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।
• अर्ध विराम (;) चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
• योजक चिन्ह    Hyphen (–)
• आश्चर्यसूचक चिह्न (!)


प्रश्न 3. किन ध्वनियों को अनुस्वार कहा जाता है?
A. स्वर के बाद आने वाली नासिक्य ध्वनियाँ
B. स्वतन्त्र रूप से उच्चरित ध्वनियाँ
C. व्यंजन के बाद आने वाली ध्वनियाँ
D. स्वर एवं व्यंजन की संयुक्त ध्वनियाँ

 
व्याख्या :
उत्तर - (a) स्वर के बाद में आने वाली नासिक्य ध्वनियाँ 'अनुस्वार' कहलाती हैं। अन्य विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प 'स्वर के बाद में आने वाली नासिक्य ध्वनियाँ' हैं। अनुस्वार (ं ) - यह स्वर के बाद आने वाला व्यंजन है, जिसकी ध्वनि नासिका विवर से निकलती है।
B. स्वतंत्र रूप से बोले जाने वाले वर्ण,स्वर कहलाते हैं। हिन्दी भाषा में मूल रूप से ग्यारह स्वर होते हैं। ग्यारह स्वर के वर्ण : अ,आ,इ,ई,उ,ऊ,ऋ,ए,ऐ,ओ,औ आदि।
C. इन्हें "अयोगवाह" कहते हैं। , आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ । इनमें से अ, इ, उ, ए, ओ हरव हैं और आ, ई, ऊ, ऐ, औ दीर्घ हैं ।
D. संयुक्त स्वर -
अर्थात वे दीर्घ स्वर जो अलग-अलग स्वरों से मिलकर बने हों। ये भी संकया में चार हैं-
ए(अ+इ), ऐ(अ+ए), ओ(अ+उ), औ(अ+ओ)।
संयुक्त व्यंजन -
दो या दो से अधिक व्यंजनों के मेल से निर्मित होने वाले व्यंजनों का भी एक वर्ग है जिन्हें संयुक्त व्यंजन कहते हैं। हिंदी वर्णमाला में चार संयुक्त व्यंजन हैं-क्ष,त्र,ज्ञ तथा श्र,जिनकी निर्मिती इस प्रकार है-
क्ष-(क्+ष)
त्र-(त्+र)
ज्ञ-(ज्+ञ)
श्र-(श्+र)


प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन.सा शब्द अमात्रिक है?
A. नचना
B. डाकघर
C. चटपट
D. कोलाहल


व्याख्या :
उत्तर - (c) चटपट यहाँ पर  दो अक्षर, तीन अक्षर, चार और पांच अक्षर से अमात्रिक शब्द होते है। यह छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।


प्रश्न 6. निम्न में से किसका चिह्न शून्य होता है?
A. हंसपद
B. लाघव
C. सम्यवादी
D. निर्देशक

 
व्याख्या -
उत्तर - (b) किसी बड़े तथा प्रसिद्ध शब्द को संक्षेप में लिखने के लिए उस शब्द का पहला अक्षर लिखकर उसके आगे शून्य (०) लगा देते हैं। यह शून्य ही लाघव-चिन्ह कहलाता है।
A. हंसपद (^) या त्रुटिबोधक चिन्ह - जब किसी वाक्य अथवा वाक्यांश में कोई शब्द अथवा अक्षर लिखने में छूट जाता है तो छूटे हुए वाक्य के नीचे हंसपद चिह्न (^) का प्रयोग कर छूटे हुए शब्द को ऊपर लिख देते हैं। राम कल ^ जायेगा।
C. निर्देशक चिह्न - निर्देशक चिन्ह ( ― ) का प्रयोग विषय, विवाद, सम्बन्धी, प्रत्येक शीर्षक के आगे, उदाहरण के पश्चात, कथोपकथन के नाम के आगे किया जाता है । इसको रेखा चिन्ह ( ― ) के नाम से भी जाना जाता है । उदाहरण : जैसे ― अनार, आम, संतरा । उदाहरण : अध्यापक ― तुम जा सकते हो ।


प्रश्न 7. माननीय श्री कामता प्रसाद  ने विराम चिह्नों की संख्या को कितनी मानी है?
A. 33
B. 40
C. 20
D. 25


व्याख्यान :
उत्तर - (c) विराम चिन्ह- प्रकार,20 प्रकार के विराम चिन्ह,हिंदी के विद्वान कामता प्रसाद गुरु के अनुसार
हिंदी में प्रयुक्त होने वाले प्रमुख विराम चिन्ह इस प्रकार हैं-
1.पूर्ण विराम (।)
2.अर्ध विराम (;)
3.अल्पविराम (,)
4.प्रश्नवाचक (?)
5.विस्मय वाचक/आश्चर्य चिन्ह (!)
6.निर्देशक / संयोजक चिन्ह (–)
7.अवतरण / उद्धरण चिन्ह (' ') (" ")
8.योजक (-)
9.विवरण चिन्ह (:-)
10.कोष्टक (..)[..] {..} 【..】
11.लाघव / संक्षेप सूचक (०)
12.हंस पद,त्रुटिबोधक चिन्ह (^)
13.समतामूलक / तुल्यता (=)
14.दीर्घ उच्चारण चिन्ह (S)
15.उप विराम /अपूर्ण विराम (:)
16.लोप चिन्ह (..., +++,*)
17.पुनरुक्ति सूचक (,, ,,)
18.समाप्ति सूचक (–०–,–,–×–)
19.टीका सूचक(*,+,+,2)
20.पाद बिंदु(÷)


प्रश्न 8. हिन्दी शब्द कोश के अनुसार संतान, सकल,सचल, सक्षम शब्दों का सही क्रम है ?
A. सकल, सचल, संतान,सक्षम
B. सचल, सकल, संतान, सक्षम
C. सक्षम, संतान, सकल, सचल
D. सचल, सक्षम, संतान, सकल


व्याख्यान :
उत्तर - (d) इस प्रश्न का सही उत्तर है -  सचल, सक्षम, संतान, सकल


प्रश्न 9. विस्मयादिबोधक चिह्न का प्रयोग कहाँ किया जाता है?
A. विषाद, विस्मय, घृणा
B. आहलादसूचक शब्दों के अंत में
C. सादर बड़ों के सम्बोधन में
D. उक्त सभी

व्याख्यान :
उत्तर - (d) विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) विस्मयादिबोधक जिन वाक्यों में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि के भाव व्यक्त होँ, उन्हें विस्मय बोधक वाक्य कहते है। इन वाक्यों में सामान्यतः विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का उपयोग किया जाता है।


प्रश्न 10. स्वरों की सहायता से उच्चरित वर्ण को कहते हैं ?
A. अर्थ
B. व्यंजन
C. स्वर
D. शब्द


व्याख्यान :
उत्तर - (b) व्यंजन (Consonant):- जिन वर्णो को बोलने के लिए स्वर की सहायता लेनी पड़ती है उन्हें व्यंजन कहते है। दूसरे शब्दो में- व्यंजन उन वर्णों को कहते हैं, जिनके उच्चारण में स्वर वर्णों की सहायता ली जाती है। जैसे- क, ख, ग, च, छ, त, थ, द, भ, म इत्यादि।!!

प्रश्न 11. क, ख, ज़, फ़ ध्वनियाँ किसकी हैं?
A. अरबी.फारसी की
B. उर्दू की
C. अंग्रेजी की
D. गुजराती की

 
व्याख्यान :
उत्तर - (a) हिंदी में क, ख और ग का उच्चारण जिस स्थान (कण्ठ) से होता है, उसके और नीचे (गले) से अरबी में इन ध्वनियों का उच्चारण होता है। इनका मूल उच्चारण दिखाने के लिए क, ख, ग के नीचे नुक्ता लगा कर क़, ख़, ग़ के रूप में अरबी की ये ध्वनियां लिखी जाने लगीं। ज़ और फ़ फारसी की ध्वनियां हैं। ये संघर्षी ध्वनियां हैं।
• अंग्रेज़ी भाषा में कितने वर्ण और ध्वनियाँ होती हैं? अंग्रेजी भाषा में 26 वरण और उनमें से 5 ध्वनियाँ a,e,i,o,u जिन को अंग्रेजी मे vowels कहते हैं। क्या यह आपके समय के हिसाब से उपयुक्त था? भारत में कितनी भाषाए है?


प्रश्न 12. वर्णमाला किसे कहते हैं?
A. दो मालाओं को
B. वर्गों के विविध रूपों को
C. वणों के व्यवस्थित समूह को
D. उक्त सभी को


व्याख्या :
उत्तर - (c) वर्णों के व्यवस्थित समूह को किसी भी भाषा की अभिव्यक्ति ध्वनियों के माध्यम से जानने को मिलती है। जब हम जो बोलते हैं उसे ध्वनि कहा जाता है। इसी के माध्यम से हम अपने विचारों और भावनाओं को प्रकट करते हैं और सामने वाले व्यक्ति तक पहुंचाते हैं।

प्रश्न 13. इनमें से ओ का उच्चारण स्थान कौन.सा है?
A. कण्ठ.ओष्ठ
B. दन्त्य.ओष्ठ
C. मूर्द्धा
D. तालु


व्याख्यान :
उत्तर - (a) किसी भी वर्ण के उच्चारण के लिए मुख के विभिन्न भागों का सहारा लेना पड़ता है। मुख के जिस भाग (अवयव) से वर्ण का उच्चारण किया जाता है, वह भाग उस वर्ण का उच्चारण स्थान कहलाता है उच्चारण स्थान मुख्यता अच्छा है—(1) कंठ। ‌(3) मुर्दा (तालु के ऊपरी भाग) (2) तालु। (4) दंत (दांत) (5) ओष्ठ (ओंठ )। (6) नासिका (नाक)।
उच्चारण-स्थान के आधार पर सभी वर्णों का वर्गीकरण किया गया है, जो निम्नलिखित हैं—
1. कंठ्य–जिनका उच्चारण कंठ से हो वे कंठ्य वर्ण है। जैसेअ, आ, क-वर्ग, विसर्ग तथा ह।
2.तालव्य—जिनका उच्चारण तालु से हो वे तालव्य वर्ण हैं। जैसेवर्ग य तथा श।
3.मूध्र्दन्य—जिनका उच्चारण मूर्द्धा से हो वे मूर्द्धन्य वर्ण है। जैसे ट-वर्ग, र तथा ष ।
4.दंत्य—जिनका उच्चारण दाँत से हो वे देत्य वर्ण है। जैसे—त-वर्ग, ल और से।
5. ओठ्य— जिनका उच्चारण ओठ से हो वे ओष्ठ्य वर्ण है। उ, ऊ तथा प-वर्ग ।
6. अनुनासिक— जिनका उच्चारण मुख और नाक से हो वे अनुनासिक वर्ण हैं। जैसे—पंचमाक्षर (ङ, ञ, ण, न, म), अनुस्वार और चन्द्रबिंदु
7. कंठ— तालव्य जिनका उच्चारण कंठ और तालु से हो वे कंठ-तालव्य वर्ण हैं। जैसे—ए तथा ऐ ।
8. कंठौष्ठ्य—जिनका उच्चारण कंठ और ओष्ठ से हो वे कंठौष्ठ्य वर्ण हैं। जैसे— ओ तथा औ ।
9. दंतौष्ठ्य–जिसका उच्चारण दंत और ओष्ठ से हो वह दंतौष्ठ्य वर्ण है। जैसे—व

प्रश्न 15. निम्नलिखित वाक्यों  में से किस शब्द के द्वित्व व्यंजन है?
A. काशी
B. प्रयाग
C. दिल्ली
D. पटना


व्याख्या :
उत्तर - (c) जब दो समान व्यंजनों का प्रयोग साथ-साथ हो और उनमें से एक हलंत हो, तो उसे द्वित्व व्यंजन कहते हैं। जैसे - दिल्ली, रस्सी, खट्टा आदि।

प्रश्न 16. महाप्राण ध्वनियाँ व्यंजन वर्ग में किससे सम्बन्धित हैं?
A. पहला, दूसरा
B. दूसरा, चौथा
C. पहला, तीसरा
D. दूसरा, तीसरा


व्याख्यान :
उत्तर - (b) महाप्राण ध्वनियाँ व्यंजन वर्ग में दूसरा, चौथा वर्ण से
 सम्बन्धित हैं?


प्रश्न 17. जिस वर्ण के उच्चारण में तिगुना समय लगे उसे क्या कहते हैं?
A. दीर्घ
B. लघु
C. प्लुत स्वर
D. कोई नहीं

 
व्याख्यान :
उत्तर - (c) जिस स्वर के उच्चारण में तिगुना समय लगे, उसे 'प्लुत' कहते हैं। इसका चिह्न (ऽ) है।
▪︎ दीर्घ स्वर - जिन स्वरों के उच्चारण में हृस्व स्वरों से दुगुना समय लगता है उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं। आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ दीर्घ स्वर के उदाहरण है। संयुक्त स्वर - दो भिन्न प्रकृति (विजातीय) स्वरों के मिलने से जो स्वर बनते है, उन्हें संयुक्त स्वर कहते है।
▪︎ जिसे स्वर के उच्चारण में एक मात्रा लगती है उसे लघु स्वर कहते हैं; जैसे, अ, इ, उ, ऋ, ।

प्रश्न 18. पंचमाक्षर किसे कहते हैं?
A. क, ख, ग, घ, ङ
B. च, छ, ज, झ,
C. ङ, ञ, ण, न, म
D. प, फ, ब, भ, म


व्याख्यान :
उत्तर - (c) ब्राह्मी लिपि एवं उससे व्युत्पन्न अधिकांश लिपियों की वर्णमाला के प्रत्येक वर्ग के पांचवें वर्णों के समूह को पंचमाक्षर या पंचमाक्षर' कहते हैं । देवनागरी में ङ, ञ, ण, न तथा म पंचमाक्षर हैं। विभिन्न भाषाओं में पंचमाक्षर का प्रयोग होता है। सभी भाषाओं में पंचमाक्षर के प्रयोग के अपने-अपने नियम या परिपाटी है।

👉 यह भी पढें 

सम्पूर्ण हिन्दी व्याकरण 65 topics    हिन्दी भाषा का विकास प्रश्न     Language भाषा प्रश्नोत्तर   हिन्दी वर्णमाला प्रश्नोत्तर 

All hindi Vyakran MCQ    भाषा के महत्वपूर्ण प्रश्न   Language important MCQ   हिन्दी वर्णमाला प्रश्न   hindi Varnmala MCQ 

यभी जाने 
What will come in Hindi grammar?
In Hindi Grammar, "Language, Hindi language, letters, words, phrases, tenses, sentences, punctuation marks, nouns, pronouns, adjectives, verbs, adverbs, conjunctions, exclamations, singular, gender, case, man." . Major chapters include idioms and proverbs, letter writing, 
हिंदी व्याकरण में क्या-क्या आएगा ?
हिंदी व्याकरण (Hindi Grammar) में "भाषा, हिन्दी भाषा, वर्ण, शब्द, पद, काल, वाक्य, विराम चिन्ह, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, अव्यय, संधि, रस, छन्द, अलंकार, समास, विलोम शब्द, तत्सम-तद्भव शब्द, पर्यायवाची शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, एकार्थक शब्द, अनेकार्थक शब्द, युग्म शब्द, शुद्ध अशुद्ध वाक्य और शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, पत्र लेखन, निबंध लेखन" आदि प्रमुख अध्याय आते हैं।


0 comments: