Friday 4 June 2021

शिवलिंग पर चढाई जाने वाली इन 15 चीजों से होती सभी मनोकामनाएं पूरी।These 15 things that are offered on Shivling fulfill all the wishes.

शिवलिंग पर चढाई जाने वाली इन 15 चीजों से होती सभी मनोकामनाएं पूरी।These 15 things that are offered on Shivling fulfill all the wishes.

शिव ही एक अकेले ऐसे देवता है जो पूरी सृष्टि का विनाश कर सकता है लेकिन वो उतने भोले भी है। भगवान शिव का स्थान बेहद खास है, हर सोमवार को भक्त उनकी पूजा करते हैं खासकर श्रावण मास का मही भगवान भोलेनाथ का विशेष माह माना जाता है। मान्यता है की अगर आप इस दिन सच्चे दिल से भगवान शिव की पूजा करेंगे तो भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना को पूरा करेंगे। भोलेनाथ के रूप मे शिवलिंग पूजन का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन लोग लोग शिवलिंग की भक्ति करते हैं, इसके अलावा लोग व्रत भी रखते हैं। शिव की पूजा कयी विशेष दिनों में होती है। जैसे प्रत्येक सोमवार को,  प्रदोष व्रत, सोलह सोमवार व्रत,  महा शिवरात्रि व्रत, श्रावण मास के सोमवार व्रत आदी का महत्व है। जीवन के संहारक भगवान शिव की मन से की गई आराधना भोले बाबा को खुश करने के लिए बहुत है। आप श्रद्धा के साथ अगर आप वेलपत्ता ही चडाते है तो भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते है।  इनकी पूजा में शिवलिंग अभिषेक और उस पर अर्पित की जाने वाले चीजें अलग-अलग महत्व रखती हैं। शिव ऐसे देवता है जो जल्दी से प्रसन्न होकर भक्तों को मन चाहा वर प्रदान करते हैं। तो आइए आज हम जानते है शिवलिंग पर चढाये जाने वा15 चीजें जो हमें मन चाहा वर देते है और हमारी सभी इच्छाएं पूरी होती है। जानते है इनके बारे में...

1- शिवलिंग पर तीर्थों का जल चढाने से मोक्ष प्राप्त होता है। 

2- शिवलिंग पर चावल चढाने से धन-वैभव तथा सुख की प्राप्ति होती है। 

3- शिवलिंग पर गन्ने का ताजा रस चडाने से ग्रहों की स्थिति सही होती है।

4- शिवलिंग पर काले तिल चडाने से समस्त दैविक तथा भौतिक कष्टों पापों का नाश होता है।

5- शिवलिंग पर विल्वपत्र चडाने से आजकाल मृत्यु से बचा जा सकता है। 

6- शिवलिंग पर जौ चडाने से वर्तमान तथा भूत की सभी परेशानियां दूर हो जाती है।

7- शिवलिंग पर भांग, धतूरा चडाने से रोगों से मुक्ति मिलती है।

8- शिवलिंग पर गेहूं चडाने से सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति होती है। 

9- शिवलिंग पर नित्य जल चढाने से शारीरिक तथा मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है। 

10- शिवलिंग पर कच्चे दूध में चीनी शहद मिलाकर चडाने से बच्चों का मस्तिष्क तेज होता है।

11- शिवलिंग पर विल्वफल चडाने से भौतिक सुखों के साथ-साथ भी मोक्ष प्राप्त होता है।

12- शिवलिंग की पांच परिक्रमा करने से नौकरी की रूकावट दूर हो जाती है।लेकिन ध्यान रहे शिव की आधी परिक्रमा होती है।

13- शिवलिंग पर सोमवार को तांबे के बर्तन से दूध चडाने पर व्यवसाय वर्ग तथा रके हुए कार्यों मे वृद्धि होती है। 

14- शास्त्रों की माने तो शिवलिंग पर फल चडाते समय मन मे अपनी मनोकामना बोल दें वह अवश्य पूरी होती है।

15- तीर्थ जल में इत्र मिलाकर शिवलिंग पर चडाने से सभी रोग नष्ट हो जाते है।

अन्य सम्बन्धित लेख साहित्य--

0 comments: